Author: News Desk

नई दिल्ली । भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) कंपनी ने भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की अगुवाई में छह बैंकों के समूह के साथ 31,802 करोड़ रुपये के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के बाद बीपीसीएल ने घोषणा की कि उसने अपनी बीना रिफाइनरी विस्तार और पेट्रोरसायन परियोजना के लिए वित्त की व्यवस्था कर ली है। इस परियोजना की कुल अनुमानित लागत 48,926 करोड़ रुपये है, जिसका उद्देश्य बीना रिफाइनरी की क्षमता को 78 लाख टन प्रति वर्ष से बढ़ाकर 1.1 करोड़ टन प्रति वर्ष करना और एक पेट्रोरसायन परिसर स्थापित करना है। इसमें 12 लाख टन प्रति…

Read More

पणजी। गोवा में पैराग्लाइडिंग कर रही एक युवती और पैराग्लाइडर ऑपरेटर की मौत हो गई। दोनों की मौत केरी पठार पर पैराग्लाइडिंग करते समय रस्सी टूटने से हुई। गोवा पुलिस ने पैराग्लाइडिंग कंपनी के मालिक पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। युवती महाराष्ट्र की रहने वाली थी जबकि पैराग्लाइडर ऑपरेटर नेपाल का रहने वाला था। पुलिस ने बताया कि घटना शनिवार शाम को हुई। पुलिस ने मृतकों की पहचान पुणे निवासी शिवानी दाबले (27) और ऑपरेटर सुमन नेपाली (26) के रूप में की है। शिवानी दाबले अपने एक दोस्त के साथ गोवा घूमने आई थी। पुलिस ने…

Read More

रायपुर कैबिनेट की बैठक में किसानों के हित में आज एक बड़ा निर्णय लिया गया। इस निर्णय के तहत प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी के अनुरूप इस साल भी समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले राज्य के लगभग 27 लाख किसानों को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा घोषित दर के अनुसार 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया जाएगा। इस साल किसानों से केन्द्र सरकार द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य 2300 रूपए प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीदी की जा रही है, जिसका भुगतान किसानों को किया जा रहा है तथा प्रति क्विंटल अंतर की राशि 800 रूपए…

Read More

मुंबई । 450 करोड़ रुपये के बजट में बनी रामचरण अभिनीत फिल्म गेम चेंजर को पूरा करने में निर्देशक एस शंकर को तीन साल का लंबा समय लगा लेकिन इसके प्रदर्शन को लेकर आलोचनाएं आ रही हैं। फिल्म की एवरेज परफॉर्मेंस पर निर्देशक एस शंकर ने अपनी गलती मानी है और इसके लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया। शंकर ने कहा कि किसी भी फिल्म निर्माता को अपनी फिल्म से कभी भी पूरी संतुष्टि नहीं होती, और उन्हें भी लगता है कि गेम चेंजर को और बेहतर बनाया जा सकता था। उन्होंने माना कि फिल्म में कुछ बेहतरीन सीन थे, लेकिन…

Read More

कोरबा जिले के आदर्श ग्राम पंचायत तिलकेजा के कलमीभाठा मोहल्ला में बनाई और बेची जा रही अवैध कच्ची महुआ शराब पर महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा. पुलिस की मौजूदगी में महिलाओं ने मौके पर मिले दर्जनों जरीकेनों को इकट्ठा कर आग लगा दी. महिलाओं का आक्रोश देखकर अवैध शराब बनाने वाले भाग निकले. जिले में अवैध शराब का कारोबार तेजी से फल-फूल रहा है. प्रशासनिक उदासीनता के चलते आदर्श ग्राम में भी अवैध शराब बनाने और बेचने का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है. घर-परिवार में बिगड़ती स्थिति को देखते हुए महिलाओं ने ही मोर्चा संभालते हुए पहले उरगा पुलिस…

Read More

नई दिल्ली । दिल्ली में अरविंद केजरीवाल पर जब जब हमले हुए, उन्होंने और उनकी पार्टी ने संवेदना बटोरने की कोशिश की और कोई शक नहीं कि इसका लाभ भी मिला है। अन्ना आंदोलन के बाद जब आम आदमी पार्टी का गठन हुआ और केजरीवाल ने गली मोहल्लों में भ्रमण करना शुरू किया, उसके बाद उनके ऊपर कई बार हमले हो चुके हैं। दिल्ली में जैसे-जैसे मतदान के दिन नजदीक आ रहे हैं, घमासान गहराता जा रहा है। शनिवार शाम आम आदमी पार्टी ने राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गाड़ी पर पथराव का गंभीर आरोप लगाया। आप…

Read More

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज अपराह्न में 3.30 बजे सारंगढ़ के खेलभांठा मैदान में लगभग 137 करोड़ रुपए की लागत से जिले के कार्यों का भूमिपूजन, शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। जिला प्रशासन ने इस कार्यक्रम की तैयारी पूर्ण कर ली है। इसमें विशेष कार्य, संयुक्त जिला कार्यालय भवन का भूमिपूजन, जिला चिकित्सालय भवन का भूमिपूजन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सारंगढ़ में बीपीएचयू भवन निर्माण और जिला चिकित्सालय के लिए आईपीएचएल भवन निर्माण का भूमिपूजन, जिले में लगभग 8 करोड़ की लागत से गोदाम निर्माण कार्य का भूमिपूजन विशेष रूप से शामिल है। संयुक्त जिला कार्यालय भवन के निर्माण से जिले…

Read More

दुर्ग रातभर के तमाशे के बाद एक्टर सैफ अली खान पर हुए हमले में दुर्ग में हिरासत में लिए गए संदेही युवक आकाश कनौजिया को छोड़कर मुंबई पुलिस के अधिकारी वापस लौट गए. अब युवक अपने खर्च पर वापस मुंबई जा रहा है. बता दें कि मुम्बई पुलिस द्वारा जारी सीसीटीवी फुटेज और फोटो के आधार पर दुर्ग रेलवे पुलिस ने मुम्बई के हिस्ट्री शीटर बदमाश आकाश कनौजिया को शनिवार को दोपहर 1.30 बजे ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस से हिरासत में लिया था. दुर्ग रेलवे पुलिस की पूछताछ में युवक ने बताया था कि वह जांजगीर जिले के नैला में सिटी कोतवाली…

Read More

बालोद छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में पुलिस ने गौ तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 30 गायों का रेस्क्यू किया है. जिले के गुंडरदेही में बीती रात कुल 30 गायों को एक ट्रक में भरकर कत्लखाना ले जाया जा रहा था, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर रोका और गायों का सफल रेस्क्यू किया है. वहीं आरोपी तस्कर मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है. जानकारी के मुताबिक, गुंडरदेही पुलिस को मुखबिर से गौ तस्करी की सूचना मिली थी. जिसके बाद गुंडरदेही पुलिस ने तस्करों को पकड़ने के लिए रात करीब 3 बजे घेराबंदी की. हालांकि,…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर कुलदीप यादव आजकल अभ्यास में लगे हुए हैं। कुलदीप ग्रोइन इंजरी के लिए हुई सर्जरी के बाद पहली बार खेलते दिखेंगे। वह आजकल नेशनल क्रिकेट एकेडमी में गेंदबाजी का अभ्यास कर रहे हैं। कुलदीप को इंग्लैंड के खिलाफ 22 जनवरी से शुरू होने वाली टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना नहीं गया है पर उन्हें अगले माह होने वाले एकदिवसीय सीरीज और चैम्पियंस ट्राफी के लिए टीम में जगह मिली है। भारत को फऱवरी के पहले हफ्ते में इंग्लैंड से 3 वनडे खेलने हैं और कुलदीप की नजरे इंग्लैंड के खिलाफ…

Read More