Author: News Desk

भोपाल : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम की 118वीं कड़ी में मध्यप्रदेश में हाल ही में जुड़े रातापानी टाइगर रिजर्व का उल्लेख करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति और विरासत आस-पास के पशु-पक्षियों के साथ स्नेह से रहना सिखाती है। देश में दो नए टाइगर रिजर्व की शुरुआत वनस्पति और जीव जगत के संबंधों को अधिक समृद्ध करेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने भारत में बन रहे नए स्टार्टअप सेंटर्स के अंतर्गत देश के 7 शहरों में ग्वालियर का भी उल्लेख किया। उन्होंने स्टार्टअप इंडिया के 9 साल पूरे होने पर कहा कि स्टार्टअप कल्चर केवल बड़े शहरों तक…

Read More

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से रविवार को समत्व भवन, मुख्यमंत्री निवास में केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने सौजन्य भेंट की। केन्द्रीय खेल मंत्री मंडाविया ने मुख्यमंत्री को पुष्प-गुच्छ भेंट किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केन्द्रीय खेल मंत्री का शॉल-श्रीफल एवं राजा भोज की प्रतिमा भेंटकर स्वागत अभिनंदन किया।

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि हमारा मकसद है, कर्नाटक सरकार को हम भारत सरकार की योजनाओं के तहत भरपूर सहयोग करें, ताकि किसी भी कीमत पर राज्य का विकास बाधित ना हो। चौहान दो दिवसीय कर्नाटक दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने आज बैंगलुरू में राज्य के कृषि, ग्रामीण विकास और राजस्व मंत्री के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में शिवराज सिंह ने राज्य में कृषि योजनाओं, ग्रामीण विकास के कार्यों, राजस्व से जुड़ी गतिविधियों और भारत सरकार की योजनाओं पर मंत्रियों व अधिकारियों से विस्तार से…

Read More

नई दिल्ली । दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर इस बार माहौल साल 2025 की तुलना में बहुत अलग है। इस बार हर दल के प्रत्याशी मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए मुफ्त बिजली, पानी, पैसा और फ्री बस यात्रा का प्रलोभन दे रहे हैं। वहीं, पटपड़गंज विधानसभा से आप प्रत्याशी अवध ओझा ने मुफ्त कोचिंग का दांव खेल दिया है। पटपड़गंज क्षेत्र के लोगों ने बताया कि अवध ओझा ने एक क्यूआर कोड भी जारी किया है, जिस पर लोगों से मुफ्त कोचिंग के लिए फॉर्म भरने के लिए कहा गया है। अवध ओझा का दावा है कि…

Read More

लंदन । इंग्लैंड के पूर्व सलामी बल्लेबाज माइकल एथरटन भी भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के प्रशंसक बन गये हैं। एथरटन ने कहा कि मैं खुशकिस्मत हूं क्योंकि बुमराह उस समय नहीं थे। बूमराह बॉर्डर गावस्कर सीरीज में 32 विकेट लेने के कारण प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने थे। एथरटन ने पूर्व कप्तान नासिर हुसैन से बातचीत में कहा कि उन्हें इस बात से कितनी राहत मिली है कि उनके खेल करियर के दौरान बुमराह क्रिकेट जगत का हिस्सा नहीं थे। एथरटन को अपने करियर में सबसे अधिक 23 बार ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्रा ने…

Read More

नई दिल्ली। स्वदेशी कंपनी महिंद्रा ने अपनी महिंद्रा थार रोक्स पॉपुलर एसयूवी की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। थार की कीमतों में यह वृद्धि 0.48 प्रतिशत से लेकर 2.86 प्रतिशत तक की है, जो ग्राहकों के लिए एक बड़ा बदलाव है। पेट्रोल व डीजल वेरिएंट्स की कीमतों में किए गए बदलावों ने बाजार में हलचल मचा दी है। महिंद्रा थार के पेट्रोल वर्जन में बदलाव केवल टॉप मॉडल एएक्स7 एल एटी में किया गया है। इस मॉडल की कीमत में 50,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है, जिसके बाद इसकी कीमत अब 20.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो गई है।…

Read More

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात के जरिए लोगों को संबोधित किया। यह उनका 118वां एपिसोड है, जिसमें उन्होंने महुकंभ, संविधान समेत कई मुद्दों पर अपनी राय रखी। पीएम मोदी ने बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पुराने संबोधनों के बारे में भी लोगों को बताया। पीएम मोदी हर महीने के आखिरी रविवार को मन की बात के जरिए देशवासियों को संबोधित करते हैं, लेकिन इस बार 26 जनवरी की वजह से इसे पहले प्रसारित किया जा रहा है। पीएम ने कहा कि आज 2025 की पहली मन की बात…

Read More

मुंबई । बालीवुड की फिल्म इमरजेंसी को बांग्लादेश में बैन कर दिया गया है। भारत और बांग्लादेश के बीच मौजूदा तनावपूर्ण राजनीतिक संबंध और फिल्म के विषय को लेकर यह फैसला लिया गया है। कंगना रनौत की इस बहुप्रतीक्षित फिल्म में बांग्लादेश के पहले राष्ट्रपति और स्वतंत्रता सेनानी शेख मुजीबुर रहमान की हत्या को दिखाया गया है, जो वहां के लोगों के लिए संवेदनशील विषय है। शेख मुजीबुर रहमान को बांग्लादेश में फादर ऑफ द नेशन कहा जाता है। उनकी हत्या को फिल्म में दर्शाने को लेकर बांग्लादेश की जनता की भावनाओं को ठेस पहुंचने की आशंका जताई गई है।…

Read More

नई दिल्ली । एक 16 साल की नाबालिग से उसके मामा के द्वारा 2020 में रेप करने का मामला सामने आया था। जिसके बाद आरोपी शख्स पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले में सुनवाई के दौरान कोर्ट ने आरोपी को दोषी पाया और उसे सजा सुनाई। दिल्ली की एक अदालत ने रेप के आरोपी को 20 साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई है। जज ने सजा सुनाते हुए कहा कि ऐसे लोगों को कठोर से कठोर सजा देना जरूरी है। उन्होंने कहा कि अगर घर में ही ऐसे दरिदें मौजूद हो तो नाबालिग बच्चों…

Read More

'मन की बात' में छत्तीसगढ़ के गुरुघासीदास तमोरपिंगला टाइगर रिजर्व की चर्चा भी रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रेडियो वार्ता "मन की बात" सुनी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि 'मन की बात' कार्यक्रम में हर बार कुछ न कुछ नया सीखने को मिलता है। यह कार्यक्रम वास्तव में देशवासियों की उपलब्धियों, मानवता की सेवा के कार्यों और नवाचार की जानकारियों का अनूठा संगम है, जहां प्रधानमंत्री जी की ज्ञान, विज्ञान की बातें, स्वस्फूर्त रूप से देशवासियों के देश के लिए समर्पित होकर किए…

Read More