रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज अपराह्न में 3.30 बजे सारंगढ़ के खेलभांठा मैदान में लगभग 137 करोड़ रुपए की लागत से जिले के कार्यों का भूमिपूजन, शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। जिला प्रशासन ने इस कार्यक्रम की तैयारी पूर्ण कर ली है। इसमें विशेष कार्य, संयुक्त जिला कार्यालय भवन का भूमिपूजन, जिला चिकित्सालय भवन का भूमिपूजन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सारंगढ़ में बीपीएचयू भवन निर्माण और जिला चिकित्सालय के लिए आईपीएचएल भवन निर्माण का भूमिपूजन, जिले में लगभग 8 करोड़ की लागत से गोदाम निर्माण कार्य का भूमिपूजन विशेष रूप से शामिल है। संयुक्त जिला कार्यालय भवन के निर्माण से…
Author: News Desk
सबसे पहले होगा 345 प्रदेश परिषद सदस्यों का चयन भोपाल। मप्र भाजपा जिलाध्यक्षों के ऐलान के बाद अब जल्द ही प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा की घंटी बजेगी। सवाल ये है कि देश के आदर्श संगठनों में गिने जाने वाले मप्र में जब मुख्यमंत्री के तौर पर सत्ता का चेहरा पार्टी ने बदला है, तो क्या संगठन में भी अब लंबे समय से प्रस्तावित बदलाव होगा। या लोकसभा चुनाव में मिली बंपर जीता का इनाम वीडी शर्मा को दिया जा सकता है। हालांकि जानकार बता रहे हैं कि वीडी एक एक्सटेंशन ले चुके हैं, लिहाजा इसकी संभावना कम है। तो सवाल…
रायपुर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज मंत्रालय में राज्य कैबिनेट की बैठक के बाद पत्रकार-वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने पत्रकार-वार्ता में कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी।
बिलासपुर छत्तीसगढ के बिलासपुर जिले में पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में अवैध कबाड़ियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है. इसके तहत सिरगिट्टी थाना प्रभारी रजनीश सिंह ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया. सिरगिट्टी ने कुल 31 टन 600 किलो कबाड़ समेत 3 ट्रक वाहन जब्त किया है. जब्त कबाड़ की कीमत लगभग 8.57 लाख रुपये बताई जा रही है. पुलिस जांच में वाहन क्रमांक सीजी 04 जेसी 5860 के चालक मिर्जा सलीम (40 वर्ष) निवासी तालापारा और सीजी 11 एबी 0819 के चालक भोला विश्वकर्मा (32 वर्ष) निवासी कुंदरापारा को कबाड़ के साथ पकड़ा…
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की प्रतिबद्धता के परिणाम स्वरूप देश में तीन नए आपराधिक कानूनों का क्रियान्वयन जा रहा है। वर्तमान समय की आवश्यकता और चुनौतियों को ध्यान में रखकर बनाए गए यह कानून, भारतीय न्याय प्रणाली को औपनिवेशिक मानसिकता से निकालकर अधिक लोकतांत्रिक बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम हैं। राज्य सरकार इन कानूनों को प्रदेश में शत-प्रतिशत क्रियान्वयन के लिए प्रतिबद्ध है। देश में जुलाई 2024 से नए कानूनों का क्रियान्वयन आरंभ हुआ। यह कानून, क्रियान्वयन के साथ ही प्रदेश में…
भोपाल : ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने रविवार को 366 हितग्राहियों को कामकाजी कार्ड, आयुष्मान कार्ड, विधवा पेंशन और राशन पात्रता पर्चियों का वितरण रेसकोर्स रोड स्थित 38 नम्बर कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में किया। उन्होंने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है, लेकिन यह सब हो पा रहा है ईश्वर की कृपा से वर्ना हम और आप तो निमित्त मात्र हैं। लेकिन आप और आपका सेवक जागरुक है इसलिए यह सब संभव हो पाया है। ऊर्जा मंत्री तोमर ने राज्य और केन्द्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत 366 हितग्राहियों को हित लाभ के प्रमाण-पत्र वितरित…
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि पूरे देश और दुनिया को भारतीय सेवा पर गर्व है। बेहद अनुशासित इकाई के रूप में सेना ने अपनी विशेष पहचान बनाई है। अपनी क्षमता और योग्यता से दुनिया की कई चुनौतियों का समाधान कर भारतीय सेना ने कठिनतम समय में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। देश को आजादी मिलने के समय, विश्व के कई देश स्वतंत्र हुए लेकिन भारत आज विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में स्थापित है, इस पर सभी भारतवासियों को गर्व है। भारतीय सेना का अनुशासन, सजकता, स्फूर्ति और तत्परता ही इस गौरव का आधार है।…
रायपुर विष्णुदेव साय कैबिनेट ने राज्य के स्टील उद्योगों के हित में एक बड़ा फैसला लिया है. राज्य के मिनी स्टील प्लांट को ऊर्जा प्रभार में एक रुपए प्रति यूनिट छूट देने का निर्णय लिया गया. यह छूट कैप्टिव पॉवर प्लांट को छोड़कर एक मेगावाट से कम तथा 2.5 एमवीए से अधिक क्षमता वाले स्टील उद्योगों के लिए दी गई है. राज्य सरकार ने कहा है कि औद्योगिक एवं आर्थिक मंदी के कारण स्टील उद्योगों को प्रतिस्पर्धा में बनाये रखते हुए उन्हें राहत देने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है छत्तीसगढ़ राज्य में एचव्ही-4 श्रेणी के विद्युत उपभोक्ता-मिनी…
भोपाल । मप्र में राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के शहरों में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। शहर में बादलों के कारण कोल्ड-डे जैसे हालात बने थे, वहीं दूसरे दिन अचानक एक फिर धूप खिलने से ठंड गायब हो गई। अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस से उछलकर 25.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इसमें 6.6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। दिन में धूप खिलने से लोगों को ठंड से राहत मिली, लेकिन रात का तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस पर बना रहने से लोगों को सर्दी का सामना करना पड़ा।मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि कि उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर हवा…
रायपुर कार्डियोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ़ इंडिया छत्रीसगढ़ चैप्टर द्वारा 2 दिवसीय कांफ्रेंस आयोजित की गई. इसका विमोचन 18 जनवरी को होटल में आयोजित एक कार्क्रम में हुआ. कार्यक्रम का इनॉग्रेशन डॉ पी सी मनोरिया, डॉ पी के हाज़रा ,डॉ रॉउट रे , डॉ शशांक गुप्ता ने किया. प्रेसिडेंट डॉ एस एस मोहंती और सेक्रेटरी डॉ निखिल मोतिरामानी ने बताया कि करीब 450 लोग की गोष्टि में हृदय रोग की चर्चा हुई. नई तकनीक और आधुनिक इलाज में रिसर्च पर चर्चाए दी. डॉ हाज़रा ने हार्ट फेलियर की नई दवा के बारे में बताया. नसों में कैल्शियम तोड़ने के यंत्र और नसों…