कुम्हारी कुम्हारी के भाजपा कार्यकर्ताओं ने राकेश पांडे के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उनका कहना है कि दागी और आपराधिक प्रवृत्ति के नेता को टिकट नही देना चाहिए। कुम्हारी के राकेश पांडेय की शिकायत लेकर दुर्ग संभाग के संयोजक संतोष पांडेय के पास पहुंचे कार्यकर्ताओं ने उनको बताया कि राकेश पांडेय पर बहुत गंभीर धाराओं मे अपराध पंजीबद्ध है। उनपर लकड़ी तस्करी करने, सरकारी कर्मचारियों को बंधक बनाने, उन्हें पीटने और बलवा जैसे गंभीर आरोप हैं। ऐसे मे उन्हें सजा होने की प्रबल संभावना है। इसी आधार पर उन्हें पार्टी से निकाला गया था। प्रकरण अभी भी न्यायालय मे…
Author: News Desk
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सोमवार को रजत जयन्ती ऑडिटोरियम, धनवन्तरि मार्ग भोपाल में आयुर्वेद पर्व-2025, राष्ट्रीय सेमीनार और आरोग्य मेले का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव सोविनियर का विमोचन, आयुर्वेद क्षेत्र के कर्मठ एवं निष्णात वैद्यों का सम्मान और मध्य प्रदेश लोकसेवा आयोग से चयनित व्याख्याताओं को नियुक्ति पत्र का वितरण भी करेंगे। जनसम्मपर्क अधिकारी राजेश दाहिमा ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इंदर सिंह परमार, विधायक भगवानदास सबनानी और पदश्री एवं पदमभूषण से अलंकृत अध्यक्ष अखिल भारतीय आयुर्वेद महा सम्मेलन ट्रस्ट नईदिल्ली के वैद्य देवेन्द्र त्रिगुणा…
बीजापुर। बीजापुर में अवैध शराब को लेकर जिले में लगातार छापामार कार्यवाही जारी है। बीते दिनों आबकारी विभाग ने दबिश देकर जिस तिरुपति जंगम के घर के एक कमरे से अवैध शराब पकड़ा था। आज पुलिस ने उसी तिरुपति जंगम के हीरापुर स्थित एक किराये के कमरे में रखा 10 लाख रुपये से ज्यादा का अवैध शराब पकड़ा है। बताया गया है कि पड़ोसी राज्यों से लाकर जिले में यह शराब खपाई जा रही थी। दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि पड़ोसी राज्य तेलंगाना व मध्यप्रदेश की अवैध अंग्रेजी शराब जिले में खपाई जा रही है। मुखबीर से सूचना…
कोलकाता: कोलकाता के चर्चित आरजी कर बलात्कार-हत्याकांड मामले में आज संजय रॉय को सजा सुनाई जाएगी। गौरतलब है कि महिला प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले में संजय रॉय को 18 जनवरी को सियालदह कोर्ट ने दोषी करार दिया था। संजय रॉय को बीएनएस की धारा 64, 66 और 103 (1) के तहत दोषी ठहराया गया है। क्या है आरजी कर बलात्कार और हत्या का मामला? 9 अगस्त 2024 को अस्पताल के कॉन्फ्रेंस रूम में 31 वर्षीय महिला प्रशिक्षु डॉक्टर का शव मिला था। बाद में पता चला कि डॉक्टर के साथ पहले बलात्कार किया गया और फिर उसकी…
कोरबा। कोरबा जिले के आदर्श ग्राम पंचायत तिलकेजा के कलमीभाठा मोहल्ला में बनाई और बेची जा रही अवैध कच्ची महुआ शराब पर स्व सहायता समूह की महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। उरगा पुलिस को सूचना देने के बाद महिलाओं ने अवैध शराब निर्माण स्थल पर धावा बोला। इनके सुरक्षार्थ उरगा पुलिस मौके पर मौजूद रही। महिलाओं ने दर्जनों जरीकेनों को इकट्ठा कर आग लगा दी। महुआ पास को नष्ट किया गया। अवैध शराब बनाने वाले महिलाओं का आक्रोश देखकर भाग निकले। महिलाओं ने चेतावनी दी है कि गांव में अवैध शराब बनाने और बेचने नहीं दिया जाएगा। क्योंकि बच्चे नशे…
अहमदाबाद। केंद्रीय मंत्री और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने रविवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को इतिहास का कोई ज्ञान नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि उनके पिता, दादी और परदादा ने संविधान के साथ छेड़छाड़ करने के कई प्रयास किए थे। अहमदाबाद में आयोजित भाजपा के 'संविधान गौरव अभियान' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 65 वर्षों तक देश पर शासन किया और उसके नेताओं ने संविधान के साथ छेड़छाड़ की और इसके बुनियादी प्रावधानों को नष्ट करने की कोशिश की। हाल ही राहुल गांधी ने 'इंडियन स्टेट' को लेकर टिप्पणी…
चेन्नई: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास के निदेशक वी. कामकोटि का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वे गोमूत्र के 'औषधीय गुणों' की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। वी. कामकोटि देशी नस्ल की गायों की रक्षा और जैविक खेती अपनाने के महत्व पर बोल रहे थे। मट्टू पोंगल (15 जनवरी, 2025) के दिन यहां 'गो संरक्षण शाला' में आयोजित एक कार्यक्रम में कामकोटि ने यह बात कही। उन्होंने यह टिप्पणी एक साधु के जीवन का किस्सा सुनाते हुए की, जिसने तेज बुखार होने पर गोमूत्र का सेवन किया और ठीक हो गया।…
रायपुर। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के माध्यम से स्व सहायता समूह की महिलाओं के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन आज रेडक्रास सोसायटी सभाकक्ष में किया गया। इस कार्यशाला में रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने महिलाओं को सायबर ठगी से सावधान रहने और जागरूक रहने के लिए दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अगर कोई गलत काम नहीं किया है तो डरने की कोई आवश्यकता नहीं है, और लुभावने फोन कॉल्स से बचने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी घटनाओं की शिकायत नजदीकी थाने में की जाए। कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप…
दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे राजनीतिक दलों की तैयारियां भी तेज हो गई हैं। इस बीच तीनों दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला भी जारी है। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए ये चुनाव 5 फरवरी को होंगे और इसके नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। इस बार दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप), भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा। चुनाव प्रचार के दौरान दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कई योजनाओं की घोषणा की थी। इन योजनाओं को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष…
Hayley Matthews: मल्टीटैलेंटेड, ये शब्द तो आपने सुना है ना. हम जिस खिलाड़ी की बात करने जा रहे है, उसके लिए अंग्रेजी का ये शब्द बिल्कुल परफेक्ट है. हाथ में जब भाला होता है तो वो नीरज चोपड़ा की तरह मेडल जीतने की कोशिश करती है. लेकिन, उन्हीं हाथों में जब बल्ला थाम लेती है तो फिर दुनिया की किसी भी पिच को गेंदबाजों का कब्रगाह बनाने का दम रखती है. हम बात कर रहे हैं हैले मैथ्यूज की, जो कि वेस्टइंडीज की महिला क्रिकेट टीम की ना सिर्फ धाकड़ ओपनर हैं बल्कि कप्तान भी हैं. इन दोनों ही मोर्चों…