इंदौर: देशभर में अपने खास व्यंजनों और सांस्कृतिक महत्व के लिए मशहूर इंदौर का 56 दुकान बाजार इस बार नया साल नहीं मनाएगा, बल्कि 22 जनवरी को राम मंदिर स्थापना दिवस के मौके पर भव्य आयोजन करेगा। इस दिन अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर का उद्घाटन हुआ था। व्यापारी संगठन और स्थानीय लोगों ने इसे उत्साह और भक्ति के साथ मनाने का फैसला किया है। इंदौर का फूड हब 56 दुकान इंदौर का 56 दुकान बाजार न सिर्फ अपने लजीज इंदौरी व्यंजनों के लिए जाना जाता है, बल्कि खास मौकों पर भव्य सजावट और समारोह के लिए भी…
Author: News Desk
इंदौर: इंदौर की जिला अदालत ने पुलिस को घरेलू हिंसा का मामला दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। इंदौर की एक विवाहिता ने अदालत की शरण ली थी, क्योंकि उसकी सास शादी के बाद से ही उसके कौमार्य पर सवाल उठा रही थी, क्योंकि शादी की पहली रात के बाद सफेद चादर पर खून नहीं लगा था। महिला को लगातार ताने दिए जाते थे। शादी के बाद जब पीड़िता ने मृत बच्ची को जन्म दिया तो उसे डीएनए टेस्ट कराने के लिए भी कहा गया। इसके बाद जब महिला ने दूसरी बच्ची को जन्म दिया तो उसे मायके भेज दिया…
नई दिल्ली: बसपा प्रमुख मायावती का जन्म दिल्ली में हुआ। पढ़ाई-लिखाई से लेकर नौकरी तक दिल्ली में की, लेकिन सियासी बुलंदी को उत्तर प्रदेश में छुआ। मायावती ने दिल्ली की सियासत में बसपा की जड़ें जमाने के लिए हर एक सियासी दांव आजमाए, लेकिन दिल्ली में बहुत ज्यादा कामयाब नहीं हो सकीं। दिल्ली विधानसभा चुनाव में बसपा एक बार फिर से पूरे दमखम के साथ किस्मत आजमा रही और 70 सीटों में से 69 सीट पर अकेले चुनाव लड़ रही है। मायावती ने दिल्ली की 69 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं। दलित-मुस्लिम का सियासी प्रयोग करने वाली मायावती ने…
बिलासपुर. न्यायधानी बिलासपुर के एक होटल में पुलिस ने रेड मारकर 11 रसूखदार लोगों को रंगे हाथो जुआ खेलते पकड़ा. होटल के मैनेजर के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है. जुआरियों के पास से 3.50 लाख रुपए नकद जब्त किया गया है. आरोपियों के खिलाफ पुलिस जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई कर रही है. जानकारी के मुताबिक, सिविल लाइन पुलिस को रविवार की रात मुखबीर सूचना मिली कि होटल ईस्ट पार्क के रूम नम्बर 405 में रसूखदार लोग 52 परियों पर दांव लगा रहे हैं. जिसके बाद पुलिस की टीम ने होटल ईस्ट पार्क पहुंची, यहां रोपी प्लास्टिक क्वाईन (टोकन)…
नई दिल्ली । गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) बजाज फाइनेंस और भारती एयरटेल ने वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में एक नया मोड़ खोलने के लिए साझेदारी की घोषणा की है। कंपनियों ने संयुक्त बयान में इस मंच की उपयोगिता और महत्त्व को बताया है। इस साझेदारी से एयरटेल के ग्राहक आधार और बजाज फाइनेंस का वितरण नेटवर्क एक साथ आएंगे। भारती एयरटेल के एक अधिकारी ने इस साझेदारी का मकसद स्पष्ट किया है। उन्होंने बयान दिया कि उनका लक्ष्य एयरटेल फाइनेंस को ग्राहकों की सभी वित्तीय जरूरतों के लिए वन-स्टॉप शॉप बनाना है। इससे ग्राहकों को विभिन्न वित्तीय सेवाओं की सुविधा…
रायपुर राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर निगम, नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी। नगरीय निकाय चुनाव 11 फरवरी से होंगे जबकी 15 फरवरी को मतगणना की जाएगी। नगरीय निकाय एक चरण में होंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में चुनाव तीन चरणों में होंगे, ग्रामीण क्षेत्र में 17 फरवरी, 20 और 23 फरवरी को मतदान होगा। नगरीय निकाय चुनाव नगरीय निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 22 जनवरी से शुरू होगी। नाम वापसी की अंतिम तिथि 31 जनवरी है। मतदान 11 फरवरी को होगा, और मतगणना 15 फरवरी को की जाएगी। पंचायत चुनाव पंचायत चुनाव तीन चरणों…
मुंबई: 'शिव शक्ति- तप त्याग तांडव' से मशहूर हुए एक्टर योगेश महाजन का निधन हो गया है। टेलीविजन और मराठी फिल्म एक्टर योगेश महाजन का 19 जनवरी, 2025 को अचानक कार्डियक अरेस्ट की वजह से निधन हो गया। योगेश के अचानक दुनिया से चले जाने से हर कोई सदमे में है और सोशल मीडिया उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दे रहा है। वह चल रहे टीवी शो 'शिव शक्ति' में गुरु शुक्राचार्य की भूमिका के लिए मशहूर थे। तय शूटिंग पर न पहुंचने के बाद वह अपने उमरगांव फ्लैट में बेहोश पाए गए। उन्हें अस्पताल ले जाने के बाद डॉक्टरों ने…
रायपुर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अप्रैल के प्रथम सप्ताह में छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगी। वे विधानसभा के प्रबोधन सत्र को संबोधित करेंगी। इस संबंध में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने दिल्ली दौरे के दौरान नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति से मुलाकात की। उन्हें छत्तीसगढ़ आने का निमंत्रण दिया, जिसे राष्ट्रपति ने स्वीकार करते हुए छत्तीसगढ़ आने की स्वीकृति दी। इस अवसर पर रमन ने राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ के रजत जयंती वर्ष में प्रवेश करने की जानकारी दी तथा राज्य के विकास और संस्कृति से अवगत कराया। छत्तीसगढ़ से संबंधित विभिन्न प्रमुख मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की…
मुंबई। महाराष्ट्र की फडणवीस सरकार के मंत्री धनंजय मुंडे को घेरने के लिए एनसीपी (एसपी) के एक सांसद ने बीजेपी से हाथ मिला लिया है। दरअसल, महाराष्ट्र के बीड़ जिले में सरपंच संतोष देशमुख की हत्या मामले में बीजेपी का स्थानीय नेतृत्व काफी उग्र हो गया है। वह फडणवीस सरकार में एनसीपी कोटे से मंत्री बनाए गए धनंजय मुंडे पर लगातार निशाना साध रहा है। इस कारण अजित पवार भी हैरान हैं कि महायुति में होने के बावजूद बीजेपी आखिर इस मसले को क्यों इतना उछाल रही है। इस बीच अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी का शिरडी में सम्मेलन…
रायपुर धमतरी कलेक्टर नम्रता गांधी के बाद सुकमा कलेक्टर हरीश एस का चयन प्रतिष्ठित पीएम अवॉर्ड के लिए हुआ है। सिविल सर्विस डे के मौके पर 21 अप्रैल को दोनों अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा। साल 2015 बैच के आईएएस हरीश एस को सुकमा में समग्र विकास के लिए किए गए कामों के लिए पुरुस्कार दिया जाएगा। आईएएस नम्रता गांधी को जल संरक्षण की दिशा में सक्रिय योगदान के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। बतौर कलेक्टर पहला जिला है सुकमा मूल रूप से तमिलनाडु के मदुरई जिले के रहने वाले हरीश एस को सुकमा में बतौर…