Author: News Desk

रेल मंत्रालय (रेलवे बोर्ड) द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए पश्चिम मध्य रेल के भोपाल मण्डल के खिरकिया स्टेशन पर दिनांक 21.01.2025 से 19.07.2025 तक निम्नलिखित गाड़ियों के प्रायोगिक ठहराव का विस्तार किया गया है| 1. गाड़ी संख्या 12149 पुणे-दानापुर एक्सप्रेस खिरकिया स्टेशन पर 08:00 बजे पहुँचकर, 08:02 बजे गन्तव्य के लिए प्रस्थान करेगी। 2 गाड़ी संख्या 12150 दानापुर-पुणे एक्सप्रेस खिरकिया स्टेशन पर 15:15 बजे पहुँचकर, 15:17 बजे गन्तव्य के लिए प्रस्थान करेगी। 3. गाड़ी संख्या 17020 हैदराबाद-हिसार एक्सप्रेस खिरकिया स्टेशन पर 10:26 बजे पहुँचकर, 10:28 बजे गन्तव्य के लिए प्रस्थान करेगी। 4.गाड़ी संख्या 19483 अहमदाबाद-बरौनी…

Read More

भोपाल। रेल प्रशासन द्वारा महाकुम्भ मेला के अवसर पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए इटारसी-प्रयागराज छिवकी-इटारसी एक्सप्रेस ट्रेन को चुनार स्टेशन तक चलाने का निर्णय लिया गया था। प्रयागराज छिवकी से चुनार के मध्य चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन के फेरों में बढ़ोत्तरी की गई है। अर्थात जिन तिथियों में यह ट्रेन चुनार तक नहीं जा रही थी अब उन तिथियों में भी चुनार तक चलाई जाएगी, जिसका विवरण निम्न है। अब गाड़ी संख्या 11273 इटारसी-प्रयागराज छिवकी एक्सप्रेस ट्रेन दिनांक 19 जनवरी 2025 से 27 फरवरी 2025 तक निरंतर प्रतिदिन चुनार तक चलाई जाएगी। यह…

Read More

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में अमर शहीद गेंदसिंह के शहादत दिवस पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने आजादी के लिए बलिदान देने वाले अमर शहीद गेंदसिंह को याद करते हुए कहा कि परलकोट जमींदारी के जमींदार शहीद गेंद सिंह ने ब्रिटिश अधिकारियों के शोषण के विरुद्ध स्वतंत्रता आंदोलन का शंखनाद किया था। शहीद गेंद सिंह ने अंग्रेजों से लोहा लिया और अपने क्षेत्र में अंग्रेजी शासन की नीतियों का विरोध किया। उन्होंने कहा कि हम सभी शहीद गेंद सिंह का स्मरण कर उनके बताए मार्ग पर…

Read More

रायपुर, मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम के आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ विकसित राज्य बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर है। हमारी सरकार को अभी तेरह महीने ही हुए हैं। इस बीच हमने सुशासन के लिए, संवेदनशीलता के साथ, जनसेवा के अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार गठन के साथ ही हम लोगों ने सभी वर्गों के विकास के साथ ही शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किया है। इससे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में अधोसंरचना का विकास, स्वच्छता, स्वच्छ पेयजल और स्वास्थ्य सुविधाओं में वृद्धि हुई है। हमारा…

Read More

जम्मू। जम्मू-कश्मीर में उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक (यूएसबीआरएल) प्रोजेक्ट के हिस्से कटरा-बडगाम रेलवे ट्रैक पर ट्रायल रन पूरा हो गया। 18 कोच की ट्रायल ट्रेन सुबह 8 बजे कटरा रेलवे स्टेशन से कश्मीर की ओर रवाना हुई। ट्रायल की देखरेख कर रहे रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यह यूएसबीआरएल का आखिरी टेस्ट रन है। सबकुछ सही और ठीक रहने पर इस प्रोजेक्ट को हरी झड़ी दे दी जाएगी। 41 हजार करोड़ रुपए की लागत से बने यूएसबीआरएल प्रोजेक्ट की कुल लंबाई 272 किमी. है। इसमें 111 किमी. का रास्ता सुरंग के भीतर है। 12.77 किमी. लंबी टी-49 सुरंग इस प्रोजेक्ट में…

Read More

बालोद जिले में आज दर्दनाक सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, ग्राम मनकी के रामायण मंडली के सदस्य रामचरित मानसगान का कार्यक्रम देकर वापस अपने गांव लौट रहे थे. तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. इस हादसे में पति-पत्नी दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं पांच लोग घायल हुए हैं. मृतक दंपत्ति के दोनों बच्चों की हालत भी गंभीर है. यह घटना देवरी थाना क्षेत्र के मुजगहन और खामतराई गांव के बीच हुई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस के मुताबिक, रामचरित मानस मंडली…

Read More

भोपाल मे शुरू होगा पायलट प्रोजेक्ट भोपाल । मध्य प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जोड़ा जा रहा है। इसे आधार से लिंक किया जाएगा। सार्वजनिक वितरण प्रणाली मे राशन का वितरण सही लोगों तक हो सके। इसके लिए इस तकनीकी का सहारा लिया जा रहा है। जिन लोगों को राशन दिया जा रहा है। आधार के माध्यम से उनके दस्तावेजों का परीक्षण संभव हो पाएगा। पात्र लोगों को ही राशन दिया जाएगा। पात्र और अपात्र की आसानी से पहचान हो सकेगी। गरीबों के नाम पर अभी जो राशन अपात्र लोग ले रहे हैं। उन पर…

Read More

भानुप्रतापपुर कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र के सेमरापारा में जीजा ने साले की डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी. जानकारी के मुताबिक, एक मोटर गैरेज में काम करने वाले जीजा-साले के बीच शराब के नशे में विवाद हो गया. इस दौरान गुस्से में आकर जीजा ने साले की हत्या कर दी. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. एसडीओपी प्रशांत पैकरा ने बताया कि सेमरापारा में एपी मोटर्स गैरेज में भोपाल मध्यप्रदेश के जागेश्वर कुमार और उसका साला संजय काम करता है. दोनों ने शुक्रवार की रात्रि साढ़े 8 बजे जमकर शराब पी. इसके…

Read More

भोपाल। मध्य प्रदेश को औद्योगिक प्रदेश बनाने की दिशा में प्रदेश की मोहन सरकार के प्रयास लगातार जारी है। ग्लोबल इंवेस्टर समिट (GIS) यात्रा मुंबई, कोयंबटूर और बैंगलुरु से होते हुए अब पुणे की तरफ बढ़ रही है। फरवरी माह में भोपाल में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में ग्लोबल इंवेस्टर समिट होने जा रही है। मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास की नई इबारत लिखने की ओर अग्रसर है। मप्र ने जहां रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव से प्रदेश के उद्यमियों को जोड़ा है, वहीं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव विदेशों तक भी निवेश आमंत्रण लेकर पहुंचे हैं। इसी कड़ी में देश…

Read More

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और दिल्ली की सीएम आतिशी को पत्र लिखा जिसमें उन्होंने दिल्ली एम्स में मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने की बात कही। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर भी इस पत्र को शेयर किया है। राहुल गांधी ने कहा कि ठिठुरती ठंड में मरीजों और उनके परिजन मेट्रो स्टेशन के नीचे सोने को मजबूर हैं, जहां न तो पीने के पानी और न ही शौचालय की व्यवस्था है। इतनी बड़ी संख्या में मरीजों का दिल्ली एम्स आना यह दिखाता है कि लोग जहां रहते हैं, वहां उन्हें…

Read More