भोपाल । अब इंदौर भाजपा अध्यक्ष के फैसले के बिना ही प्रदेश के अध्यक्ष पद के चुनाव के आसार नजर आ रहे हैं। संगठन पर्व के तहत पार्टी ने यह प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। इस बार पार्टी सामाजिक समीकरण को आधार बनाकर प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति करने वाली है। हालांकि ये नियुक्ति भी कई राजनीतिक समीकरणों को आधार बनाकर की जाएगी, ताकि आने वाले चुनाव में सत्ता और संगठन का तालमेल बना रहे। प्रदेश में ओबीसी वर्ग से मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाया गया है और सामान्य वर्ग से वीडी शर्मा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष थे। हालांकि पार्टी…
Author: News Desk
पीएम के बाद पुलिस ने किया हत्या का मामला दर्ज परिजनों ने हत्या किये जाने की बात को लेकर सुपेला थाना का कर चुके हैं घेराव भिलाई। कोसा नगर के रहने वाले एक विकलांग शख्स की हत्या कर उसके शव को तालाब में फेंक दिये। पुलिस पहले इसको हादसा मान रही थी लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या किये जाने की पुष्टि के बाद सुपेला पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ धारा 103 के तहत अपराध दर्ज करने हत्या का मामला दर्ज कर हत्यारों को पकडने जी जान से जुट गई। बता दें जिस शख्स की हत्या का मामला…
नई दिल्ली । भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत दिल्ली की मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों और समाचार पत्रों को निर्देश दिया है कि वे मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति (एमसीएमसी) से पूर्व अनुमोदन के बिना मतदान से 48 घंटे पहले प्रिंट मीडिया में कोई विज्ञापन जारी न करें। दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए 5 फरवरी को मतदान होगा। ऐसे में 4 और 5 फरवरी को कोई भी राजनीतिक दल अथवा उम्मीदवार एमसीएमसी की पूर्व अनुमति के बिना समाचार पत्रों में कोई विज्ञापन प्रकाशित नहीं कर सकेगा। दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय ने राजनीतिक दलों…
भारत की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत में महाकुंभ मेला का विशेष स्थान है. रांची के लोग इस अद्भुत अवसर को लेकर बेहद उत्साहित हैं. साल 2025 का महाकुंभ मेला न केवल खगोलीय महत्व का होगा, बल्कि यह ऐतिहासिक पल हर किसी के लिए एक यादगार अनुभव बन जाएगा. संगम स्नान और कल्पवास के लिए रांची के लोग भारी संख्या में तैयारियां कर रहे हैं. सौभाग्यशाली मान रहे हैं खुद को रांची की प्रीति सिंह बताती हैं कि हमने कभी नहीं सोचा था कि हमें ऐसा ऐतिहासिक पल देखने का अवसर मिलेगा. 2025 का महाकुंभ मेला खगोलीय घटना के लिहाज से…
फरीदाबाद का परसोन मंदिर, जो त्रेता युग से संबंधित माना जाता है, धार्मिक और ऐतिहासिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण स्थल है. अरावली की पहाड़ियों के बीच स्थित यह मंदिर न केवल आध्यात्मिक शांति प्रदान करता है, बल्कि प्राकृतिक सुंदरता का भी अद्वितीय अनुभव कराता है. मान्यता है कि महर्षि पाराशर ने इसी स्थान पर तपस्या की थी, और उन्हीं के नाम पर इस मंदिर का नाम परसोन पड़ा. हनुमान जी के चरण चिन्ह मंदिर के महंत अमरदास जी ने बताया कि परसोन मंदिर का इतिहास त्रेता युग से जुड़ा है. महंत जी के अनुसार, जब भगवान हनुमान संजीवनी बूटी लेकर…
यूपी का चित्रकूट जिला धार्मिक और ऐतिहासिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है. यहां स्थित मार्कंडेय आश्रम भक्तों के लिए एक प्रमुख आस्था का स्थल बन चुका है. यह आश्रम जिला मुख्यालय से लगभग 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. सदियों से यह स्थल श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित करता आ रहा है. इसके अस्तित्व की जड़ें महर्षि मार्कंडेय की तपोस्थली से जुड़ी हुई हैं. कहते हैं कि महर्षि मार्कंडेय ने यहा कठोर तपस्या की थी. उनकी भव्य उपस्थिति आज भी इस स्थल पर महसूस की जाती है. श्री राम से भी है नाता बता दें कि जब भगवान राम माता…
भारतीय ज्योतिष में सूर्य और चंद्रमा का विशेष महत्व है. सूर्य को आत्मा और चंद्रमा को मन का कारक माना जाता है. कुंडली में इनकी स्थिति का व्यक्ति के जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है. अगर कुंडली में सूर्य या चंद्रमा कमजोर हों या अशुभ ग्रहों से पीड़ित हों, तो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. ज्योतिषाचार्य रवि पाराशर चंद्रमा को मजबूत करने के कुछ अचूक उपाय यहां बता रहे हैं. सूर्य को मजबूत करने के उपाय: सूर्य को ग्रहों का राजा माना जाता है. यह तेज, ऊर्जा, आत्मविश्वास और पितृ का प्रतिनिधित्व…
मेष राशि :- समाज में प्रतिष्ठा-प्रभुत्व वृद्धि के साधन प्राप्त होंंगे, कार्य व्यवस्था बनी रहेगी। वृष राशि :- आर्थिक योजना सफल हो, सफलता एवं सतर्कता एवं तटस्थता से चलकर लाभ प्राप्त करें। मिथुन राशि :- प्रत्येक कार्य में चिन्ता एवं परेशानी, व्यग्रता एवं असमंजस से कार्य रुके, ध्यान दें। कर्क राशि :- दैनिक कार्यगति मंद रहे, असमर्थता का वातावरण मन संदिग्ध रखे, कार्य करें। सिंह राशि :- तनाव, क्लेश व अशांति, व्यर्थ धन का व्यय तथा समय नष्ट होगा, ध्यान दें। कन्या राशि :- स्त्री शरीरिक सुख-भोग-ऐश्वर्य, सामाजिक कार्य में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। तुला राशि :- विभ्रम-आरोप से अशांति तथा…
रायपुर : मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम के आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ विकसित राज्य बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर है। हमारी सरकार को अभी तेरह महीने ही हुए हैं। इस बीच हमने सुशासन के लिए, संवेदनशीलता के साथ, जनसेवा के अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार गठन के साथ ही हम लोगों ने सभी वर्गों के विकास के साथ ही शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किया है। इससे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में अधोसंरचना का विकास, स्वच्छता, स्वच्छ पेयजल और स्वास्थ्य सुविधाओं में वृद्धि हुई है।…
जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी ने आगामी नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए हम, जीतेंगे का नारा दिया है। भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने आज एक दिवसीय बस्तर प्रवास के दौरान नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा की संभाग स्तरीय बैठक ली। यह बैठक स्थानीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार टाऊन हाल में आयोजित की गई, जिसमें बस्तर संभाग के सभी सात जिलों के भाजपा पदाधिकारी, विधायक, सांसद, और पूर्व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। बैठक में करीब दो घंटे तक भाजपा के आला नेताओं ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को…