प्रभारी शिवराज सिंह बोले- नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए कराया जाएगा चुनाव बेंगलुरु। नए प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव से पहले कर्नाटक बीजेपी में गुटबाजी और कलह इतनी बढ़ गई है कि पार्टी के नेता सार्वजनिक सभाओं में एक-दूसरे की खिंचाई कर रहे हैं। कर्नाटक बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र के खिलाफ विधायक बसनगौड़ा आर पाटिल यतनाल और रमेश जारकीहोली ने मोर्चा खोल दिया है। विधायक जारकीहोली ने उन्हें बच्चा बताया और दावा किया वह लंबे समय तक पार्टी अध्यक्ष पद पर नहीं रहेंगे। विजयेंद्र ने आरोप लगाया है कि दोनों विधायक कांग्रेस के इशारे पर पार्टी में कलह…
Author: News Desk
भागलपुर: मेहनत कभी किसी पहचान का मोहताज नहीं होता. दिल्ली में हुए खोखो वर्ल्ड कप में भारतीय महिला टीम ने इस बात को प्रमाणित भी किया है. एक सब्जी बेचने वाले और भागलपुर की बेटी मोनिका के नेतृत्व में भारतीय महिला टीम फाइनल मैच खेल कर विश्व विजेता बनी है. मोनिका की इस उपलब्धि पर केवल भागलपुर ही नहीं, पूरा देश गौरवांवित हो रहा है. खोखो वर्ल्ड कप का फाइनल मैच 19 जनवरी की रात दिल्ली में खेला गया था. इसमें भारत की टीम ने प्रतिद्वंद्वी नेपाल को बड़े मार्जिन से हराकर जीत हासिल की है. इस प्रतियोगिता में भारतीय…
नई दिल्ली । हयूदै कंपनी ने बहुप्रतीक्षित इलेक्ट्रिक एसयूवी हयूदै क्रेटा इलेक्ट्रिक को ऑटो एक्सपो 2025 में लॉन्च कर दिया है। क्रेटा इलेक्ट्रिक दो बैटरी विकल्पों में आती है – 51.4केडब्ल्यूएच और 42केडब्ल्यूएच । कंपनी का दावा है कि 51.4केडब्ल्यूएच बैटरी पैक फुल चार्ज पर 472 किलोमीटर की रेंज देता है, जबकि 42केडब्ल्यूएच बैटरी 390 किलोमीटर तक चल सकती है। यह एसयूवी 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार महज 7.9 सेकंड में पकड़ लेती है। फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली यह गाड़ी डीसी चार्जर से 58 मिनट में 10-80 प्रतिशत चार्ज हो जाती है, जबकि 11केडब्ल्यू होम चार्जर से 4 घंटे…
बक्सर: बक्सर के रहने वाले शिवप्रकाश राय ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकारी यात्रा से जुड़ी सूचना के साथ ही चार अन्य अलग-अलग सूचनाओं पर राज्य सूचना आयोग से जानकारी मांगी थी. इसमें उन्होंने 2005 से 2020 तक सीएम नीतीश कुमार के द्वारा की गई सरकारी यात्रा में हुए खर्च की जानकारी मांगी थी. इसके अलावा राज्य सूचना आयोग में विभिन्न पदों पर स्वीकृत कार्यबल और रिक्त पदों की संख्या, सूचना आयोग में पत्रकारिता के क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले किस प्रतिनिधि को रखा गया है. चाणक्य नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के तत्कालीन वीसी पर व्यय की गई राशि की जानकारी…
दिल्ली: कस्टम विभाग ने दिल्ली के इंदिरा गांधी के इंटरनेशनल एयरपोर्ट विदेशी नोट की तस्करी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है. विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक युवक के पास से 1.35 करोड़ रुपये मूल्य की विदेशी नोट बरामद हुई है. कस्टम विभाग ने बताया कि आरोपी युवक सूटकेस में छिपाकर विदेशी नोट ले जा रहा था. करेंसी में यूएस डॉलर, सऊदी रियाल और कतर रियाल शामिल दिल्ली के कस्टम विभाग अधिकारियों ने उत्तर प्रदेश के 26 वर्षीय भारतीय पुरुष यात्री के खिलाफ विदेशी मुद्रा से जुड़ी तस्करी का मामला दर्ज किया है. जब्त किए गए नोटों…
भोपाल । वल्लभ भवन के आसपास से झुग्गियों की शिफ्ट करने के मामले में नया अपडेट सामने आया है। 3 किलोमीटर के दायरे में आने वाले 8000 परिवार कोटरा सुल्तानाबाद में शिफ्ट होंगें। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा के भीतर ही 8000 से अधिक परिवारों को सरकार फ्लैट बनाकर देगी। प्रति हेक्टेयर 50 करोड़ की शिफ्टिंग और फ्लैट बनाकर देने में खर्च आएगा। राजधानी में बनी अधिकांश झुग्गियां शहर के पॉश इलाकों में हैं। यह बस्तियां जिन क्षेत्रों में हैं, उसकी कीमत पांच हजार रुपए वर्गफीट या इससे अधिक ही है। एक अनुमान के हिसाब से सरकारी जमीन पर बनी बस्तियों की कीमत…
लॉस एंजिलिस: लॉस एंजिलिस में जंगलों से लेकर शहरों तक फैली आग विनाशकारी साबित हुई है। आग पर अभी तक पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका है। जहां भी आग लगी थी वो जगह पूरी तरह से राख में तब्दील हो गई है। आग ने बड़े पैमाने पर नुकसान किया है। आग की चपेट में आने से अब तक कुल 27 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि बहुत से लापता है। लापता लोगों का सुराग नहीं मिल पाया है। आग की चपेट में आने से 22 हजार से ज्यादा घर भी जल चुके हैं। तेज हवाओं ने…
रायपुर। राजधानी रायपुर में चाइनीज मांझा से 7 साल के बच्चे की जान चली गई, जिसके बाद नगर निगम ने गंभीरता से कार्रवाई शुरू की। इस घटना को लेकर नगर निगम की टीम ने आज विभिन्न पतंग दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संतोषी नगर क्षेत्र में दो पतंग दुकानों से 8 बंडल चाइनीज मांझा जब्त किया गया। नगर निगम जोन 6 के कमिश्नर रमेश जायसवाल के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक डॉ. गौरव कुमार सिंह और निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा के आदेश पर नगर निगम उपायुक्त राजस्व डॉ. अंजलि शर्मा की…
गरियाबंद गरियाबंद में सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में अब तक 15 नक्सली ढेर हो गए हैं। मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता मिली है। अभी भी मुठभेड़ जारी है। मारे गए नक्सलियों की संख्या और भी बढ़ सकती है। इससे पूर्व बीजापुर में सुरक्षा बलों ने 18 नक्सलियों को मार गिराया था। सभी मारे गए नक्सलियों के शव और हथियार बरामद कर लिए गए हैं। रविवार सुबह से मंगलवार की सुबह तक रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है। गरियाबंद जिले के कुल्हाड़ी घाट स्थित भालू डिग्गी जंगल में कुल एक हजार से अधिक जवानों ने 60 से…
पटना । बिहार की जातिगत गणना को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बदला हुआ रुख सियासी हलकों में चर्चा का विषय बन गया है। हाल ही में पटना में आयोजित ‘संविधान सुरक्षा सम्मेलन’ में राहुल गांधी ने बिहार में हुई जातिगत गणना को ‘फर्जी’ करार दिया। राहुल गांधी का कहना था कि इस प्रक्रिया के जरिये राज्य की जनता को गुमराह किया गया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान ने न सिर्फ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बल्कि तब सरकार में उपमुख्यमंत्री रहे तेजस्वी यादव को भी राजनीतिक रूप से असहज कर दिया है। 2024 के शुरुआती दिनों में, राहुल…