सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों में माओवादियों पर सुरक्षाबल कहर बनकर टूट रहे हैं. जवानों का भारी पड़ता देख नक्सली बैक फुट पर आ गए है. वहीं नक्सली हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं. ऐसे में आज सुकमा जिले में एक इनामी नक्सली समेत छह नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है. इन नक्सलियों में से एक पर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 2 लाख रुपये का इनाम घोषित था जो माड़ डिविजन में सक्रिय रहा है. इन नक्सलियों को आत्मसमर्पण के लिए प्रेरित करने में आरएफटी कोंटा, 217 वाहिनी सीआरपीएफ और जिला सुकमा के नक्सल सेल के कर्मियों की…
Author: News Desk
ICC Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन हाइब्रिड मॉडल के तहत पाकिस्तान के तीन शहर और दुबई में होना है। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है, जिसमें टीम इंडिया का पहला मुकाबला 20 फरवरी को बांग्लादेश के साथ होना है। इस टूर्नामेंट से पहले एक नया विवाद खड़ा हो गया है। इस टूर्नामेंट के मुख्य आयोजक पाकिस्तान का नाम इस बार भारतीय टीम की जर्सी पर नहीं होगा। इसको लेकर PCB काफी नाराज है। Jersey पर नाम छपाने से BCCI ने किया मना पाकिस्तान के पास चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी है, लेकिन सुरक्षा…
Mohammed Shami: भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने कहा कि एक खिलाड़ी कई चोटों से उबर सकता है, जब तक कि उसके पास देश के लिए खेलने की अदम्य भूख हो, जो 14 महीने बाद राष्ट्रीय टीम में वापसी करने के लिए तैयार है. शमी ने आखिरी बार नवंबर 2023 में वनडे विश्व कप फाइनल में भारत के लिए खेला था. उनके बाएं पैर में टखने की चोट थी, जिसके लिए सर्जरी की आवश्यकता थी. अनुभवी तेज गेंदबाज के बुधवार को अपने घरेलू मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ पहले T20 के साथ भारत में वापसी करने की उम्मीद है.…
इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के पुराने इलाके जूनी इंदौर की राह जल्द ही आसान होने जा रही है. सरवटे से गंगवाल के बाद अब चंद्रभागा हनुमान मंदिर और कालाकुई मस्जिद के बीच सड़क बनने जा रही है. बीआर गोयल एंड कंपनी को वर्क ऑर्डर जारी कर दिया गया है. यह अन्य सड़कों की तुलना में महंगी होगी, क्योंकि दोनों तरफ नालियों के लिए पैक्ड चैनल बनाए जाएंगे. मालूम हो कि सरवटे से गंगवाल बस स्टैंड के बीच सड़क का काम शुरू हुआ था, लेकिन अवरोध दूर नहीं होने और स्मार्ट सिटी का बजट खत्म होने के कारण यह…
मुंबई। देश की पहली इलेक्ट्रिक वॉटर टैक्सी मुंबई में चलने के लिए तैयार है। यह टैक्सी गेटवे ऑफ इंडिया और जेएनपीटी के बीच चलेगी। यह निर्णय मुंबई में यातायात की समस्या के समाधान के रूप में जलमार्ग परिवहन को बढ़ावा देने के लिए लिया गया है। इसके लिए कुछ वर्ष पहले वॉटर टैक्सी और रोपवे फेरी सेवाएं शुरू की गई थीं। हालाँकि, पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों और उससे जुड़ी टिकट की ऊंची कीमतों के कारण मुंबईकरों ने इसका अच्छा प्रतिसाद नहीं दिया। इसी के मद्देनजर अब इलेक्ट्रिक वॉटर टैक्सी की अवधारणा सामने आई है। इस इलेक्ट्रिक वॉटर टैक्सी…
Vaishnavi Sharma: हर युवा क्रिकेटर इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने का सपना देखता है और अगर यह सपना सच हो जाता है. तो उस युवा खिलाड़ी की कोशिश अपने डेब्यू को यादगार बनाने की होती है। ऐसा ही कुछ हुआ है. भारत की युवा गेंदबाज वैष्णवी शर्मा के साथ, जिन्होंने ICC U19 वर्ल्ड कप में डेब्यू करने के साथ ही इतिहास रच दिया। 19 साल की वैष्णवी शर्मा को मलेशिया के खिलाफ मैच में टीम इंडिया की ओर से डेब्यू करने का मौका मिला। इस मौके को भुनाते हुए वैष्णवी शर्मा ने अपने डेब्यू मैच में ही हैट्रिक लेकर सनसनी…
इंदौर: इंदौर में इन दिनों ठंड का प्रकोप कम होता जा रहा है, क्योंकि दिन में तेज धूप खिलने से तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि, शहर में सुबह कोहरा छाया रहा, जिसके कारण मुंबई से इंदौर आने वाली फ्लाइट को भोपाल डायवर्ट करना पड़ा। इससे पहले सोमवार को भी तेज धूप खिली थी, जिसके कारण ठंड का असर कम हुआ। इस दौरान तापमान 28 डिग्री सेल्सियस (+2) दर्ज किया गया। रात के तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई और बीती रात तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस (+3) दर्ज किया गया। डायवर्ट करना पड़ा फ्लाइट्स मौसम विज्ञानियों के…
इंदौर: इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक युवक ने आत्महत्या कर ली। उसने अपने दो पन्नों के सुसाइड नोट में लिखा कि भारत सरकार को कानून बदलना चाहिए क्योंकि महिलाएं कानून का दुरुपयोग करती हैं। अगर कानून नहीं बदले गए तो हर दिन कई लड़के और उनके परिवार बर्बाद होते रहेंगे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पता लगाया जा रहा है कि युवक किस मामले में कानून बदलने की बात कर रहा था। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक युवक की पहचान नितिन बाबूलाल पडियार के रूप में हुई है जो न्यू गोविंद कॉलोनी का…
मुंबई । बालीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘इमरजेंसी’ ने पहले दिन 2.35 करोड़ रुपये की कमाई की है। अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े, महिमा चौधरी और मिलिंद सोमन जैसे प्रतिभाशाली कलाकारों से सजी इस फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। कंगना के निर्देशन और दमदार अभिनय की खूब तारीफ हो रही है। वहीं, राशा थडानी और अमान देवगन की डेब्यू फिल्म ‘आजाद’ ने भी पहले दिन 1.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। अजय देवगन और डायना पेंटी जैसे स्टार्स से सजी इस फिल्म को दर्शकों ने मिश्रित प्रतिक्रिया दी है। हालांकि, राशा के अभिनय…
गौरेला पेण्ड्रा मरवाही। मरवाही वनमंडल के गंगनई नेचर कैंप सालेकोटा के जंगलों में शिकारियों द्वारा लगाए गए जाल में फंसने से एक वयस्क मादा भालू की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि, उसके एक शावक का समय रहते रेस्क्यू कर लिया गया। इस घटना के सामने आने के बाद वन अमले ने कार्रवाई करते हुए चार शिकारियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से तार, रस्सी, और जाल लगाने के अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं। बता दें कि गंगनई नेचर कैंप सालेकोटा के जंगल में मादा भालू के चीखने की आवाजें लगातार सुनाई दे रही थीं। जंगली क्षेत्र और भालुओं…