भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को उज्जैन की सिंधी कॉलोनी स्थित क्रांतिकारी और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर शहीद हेमू कालाणी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने अवसर पर कहा कि आज अमर शहीद हेमू कालाणी का बलिदान दिवस है। उन्होंने मात्र 19 वर्ष की उम्र में स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हेमू कालाणी सहित अन्य क्रांतिकारियों के अथक प्रयासों से लगभग एक हजार साल का गुलामी का काल खत्म हुआ। हर शताब्दी में भारत माता की गोद में विदेशी आक्रंताओं से लड़ने वाले वीर शहीदों ने…
Author: News Desk
इंदौर । इंदौर संभाग के पीथमपुर में यूनियन कार्बाइड कचरा निष्पादन के संबंध में जनजागृति के प्रयास लगातार जारी हैं। इसी सिलसिले में जनसंवाद का सिलसिला भी जारी है। इसी क्रम में आज इंदौर के अरविन्दो अस्पताल के सभाकक्ष में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस जनसंवाद कार्यक्रम में मेडिकल क्षेत्र के डॉक्टर्स, अन्य स्टाफ, विज्ञान विषय के प्रोफेसर तथा विशेषज्ञ आदि शामिल हुये। यह कार्यक्रम संभागायुक्त श्री दीपक सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में धार जिले के कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा, अपर कलेक्टर श्री गौरव बैनल, क्षेत्रीय प्रबंधक प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड श्री एस.एन.द्विवेदी, अरविन्दो अस्पताल के डॉ. विनोद भण्डारी, मेडिकल…
इंदौर: नगर निगम की टीम ने मंगलवार सुबह मेघदूत चौपाटी के 200 से ज्यादा खोखे तोड़ दिए। चौपाटी हटाए जाने के बाद दुकानदारों ने वाहनों पर बने खोखे सुयश विहार कॉलोनी की सड़क के आसपास रख दिए थे। इसकी शिकायत रहवासियों ने नगर निगम अफसरों से की थी। इसके बाद खोखे तोड़ने का फैसला लिया गया। खोखे तोड़ने से भड़के दुकानदारों ने अफसरों से बहस भी की। उनका कहना है कि वाहनों पर खोखे बनाने में डेढ़ से दो लाख रुपए खर्च हुए। हम इन्हें अपने घर नहीं ले जा सकते थे, इसलिए खुले मैदान में रख दिया, लेकिन अफसरों ने…
शाजापुर। आजादी का अर्थ केवल राजनीतिक स्वतंत्रता से नहीं है, बल्कि यह हमारे विचारों, हमारी संस्कृति और समाज की स्वतंत्रता से भी जुड़ा हुआ है। हमें अपनी आजादी को बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास करने होंगे। अपने अधिकारों के लिए लड़ना होगा, हमें अपनी संस्कृति और अपने समाज की रक्षा करनी होगी। यह बात गुरुवार को ईदगाह रोड़ स्थित अंजुमन कमेटी के आयोजन में महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीदे-आज़म भगत सिंह जी के भांजे सुप्रसिद्ध लेखक, चिंतक और इतिहासकार प्रोफेसर जगमोहन सिंह ने कही। उन्होंने देश-दुनिया के मौजूदा हालात पर अपने विचार साझा करते हुए कहा कि भगतसिंह का पैगाम…
भोपाल। पश्चिम मध्य रेलवे महाप्रबंधक श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय की अध्यक्षता में को-आर्डिनेशन रिव्यु मीटिंग सम्पन्न हुई। इस बैठक में अपर महाप्रबंधक/प्रमुख मुख्य यांत्रिकी इंजीनियर श्री नितिन चौधरी एवं प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी श्री प्रवीन खोराना, प्रमुख मुख्य दूरसंचार एवं संकेत इंजीनियर श्री एकनाथ मोहकर, प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक श्री गुरिंदर मोहन सिंह, प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधल श्री कुशाल सिंह, प्रमुख मुख्य इंजीनियर श्री आशुतोष, प्रधान वित्त सलाहकार सुश्री मनजीत कौर, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री प्रभात, प्रमुख मुख्य इलेक्ट्रिकल इंजीनियर श्री मुकेश, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) श्री एम, एस हाशमी सहित मुख्यालय के अन्य विभाग के प्रमुख मुख्य विभागाध्यक्ष भी…
रायपुर नगरीय निकाय चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद अब राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने जीत के दांवे कर रही है. इसको लेकर कांग्रेस बस्तर में कल बड़ी बैठक आयोजित कर रही है. जिसपर चुनाव को लेकर रणनीति बनेगी. कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने मीडिया से चर्चा की. इस दौरान पीसीसी चीफ बैज ने भाजपा सरकार पर नगरीय निकाय चुनाव को प्रभावित करने का आरोप लगाया है. इसको लेकर बैज ने निर्वाचन आयोग को पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने एक साथ काउंटिंग कराए जाने की मांग की है. निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस आश्वस्त…
रायपुर गरियाबंद जिले में जारी नक्सली मुठभेड़ में जवानों को मिली सफलता को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सराहा है. सीएम साय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा किगरियाबंद जिले के मैनपुर थाना अंतर्गत कुल्हाड़ीघाट क्षेत्र में सुरक्षाबलों की नक्सलियों के साथ रविवार रात से अब तक जारी मुठभेड़ में 10 से अधिक नक्सलियों के मारे जाने की खबर है. मार्च 2026 तक देश-प्रदेश में नक्सलवाद के खात्मे के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी एवं माननीय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी के संकल्प को मजबूती प्रदान करते हुए सुरक्षाबल के जवान निरंतर सफलता हासिल कर लक्ष्य की ओर तेजी…
ताइपे। ताइवान में मंगलवार देर रात आए 6.4 तीव्रता के भूकंप ने बड़े पैमाने पर दहशत फैला दी। भूकंप के कारण 27 लोग घायल हो गए हैं, और एक इमारत के जमींदोज होने से कई लोग मलबे में फंस गए। भूकंप आने के बाद कहा गया है कि ताइवान की 2.34 करोड़ की आबादी पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है। दरअसल अधिकारियों ने सुनामी का अलर्ट जारी कर समुद्र किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। ताइवान में भूकंप मंगलवार रात 12:17 बजे आया, जबकि अधिकांश लोग गहरी नींद में थे। भूकंप का केंद्र ताइवान के…
रायपुर: शराब घोटाला मामले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को जेल भेज दिया गया है. ईडी की रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद आज उन्हें विशेष कोर्ट में पेश किया गया, जहां सुनवाई के बाद उन्हें 4 फरवरी तक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है. इस दौरान उन्होंने मीडिया से कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है. ईडी के मुताबिक 2019 से 2022 तक लाइसेंसी शराब दुकानों पर डुप्लीकेट होलोग्राम लगाकर बड़ी मात्रा में अवैध शराब बेची गई. इससे छत्तीसगढ़ के राजस्व विभाग को करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ. उस दौरान शराब को स्कैनिंग से बचाने के…
रायपुर छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव सिंह ने आज प्रेस कांफ्रेंस की. उन्होंने चुनावी तैयारियो को लेकर जानकारी साझा करते हुए कहा कि ‘जागो’ कार्यक्रम के तहत शत प्रतिशत मतदान का प्रयास रहेगा. उन्होंने बताया कि रायपुर से लगे बिरगांव को छोड़कर पूरे रायपुर जिले में 20 जनवरी से आचार संहिता लागू है. बता दें प्रदेश में 11 फरवरी को नगरीय चुनाव होंगे और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव तीन चरण में 17,20 और 23 फरवरी को होंगे. रायपुर जिले में नगरीय निकायों में कुल 1290 मतदान केंद्र होंगे. रायपुर नगर निगम…