Author: News Desk

भोपाल : मुख्य सचिव अनुराग जैन ने इंदिरा गांधी मानव संग्रहालय में फरवरी माह में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के आयोजन स्थल का निरीक्षण कर संबंधी सभी व्यवस्थाओं का जायजा लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्य सचिव जैन ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के उद्घाटन में पधार रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन और उनके कार्यक्रम के लिए किए जा रहे प्रबंधों के संबंध में जानकारी प्राप्त कर निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आगमन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद हो और प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही आयोजन स्थल पर ट्रैफिक प्रबंधन की व्यापक योजना बनाने के…

Read More

भोपाल : पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने कहा कि नगरीय क्षेत्र के रहवासियों को भूमि स्वामी अधिकार-पत्र देने की धारणाधिकार योजना से नागरिक भूमि के मालिक बन गये हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से पहले निवासरत नागरिकों का सर्वे किया गया था। सर्वे के आधार पर ऐसे रहवासी, जो 2014 के पूर्व जहां रह रहे थे, वहां उन्हें भूमि स्वामी का अधिकार-पत्र दिया गया है। निवास कार्यालय पर राज्य मंत्री गौर ने खजूरी कला बरखेड़ा पठानी आदि बस्तियों के 61 रहवासियों को भूमि स्वामी अधिकार-पत्र वितरित किये। राज्य मंत्री गौर ने कहा…

Read More

भोपाल : प्रदेश के विमुक्त घुमन्तु और अर्द्धघुमन्तु कल्याण विभाग और विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी के बीच मंगलवार को विमुक्त घुमन्तु और अर्द्धघुमन्तु कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर की उपस्थिति में एमओयू हुआ। प्रदेश के विमुक्त घुमन्तु और अर्द्धघुमन्तु कल्याण विभाग के 5 छात्रावासों में विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी की भोपाल शाखा "परीक्षा दें हंसते-हंसते" और संस्कार वर्ग की नियमित गतिविधियां संचालित करेगा। एमओयू में छात्रावास के बालक-बालिकाओं के समग्र व्यक्तित्व विकास को ध्यान में रखते हुए गतिविधियों को शामिल किया गया है। विमुक्त घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु विभाग की ओर से उप संचालक सुदीप्ति कोटस्थाने और विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी…

Read More

रायपुर शराब घोटाले के मामले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को आज सात दिन की रिमांड के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने सुनवाई के बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इसके तहत कवासी लखमा 4 फरवरी तक जेल में रहेंगे। सूत्रों के मुताबिक, शराब घोटाले में कवासी लप्रदेश में 2,161 करोड़ रुपये के शराब घोटाले में कांग्रेस सरकार नेता पूर्व आबकारी मंत्री और कोंटा विधायक कवासी लखमा को जेल भेज दिया है। कवासी लखमा को ईडी ने गिरफ्तार किया था। सात दिन की रिमांड खत्म होने पर मंगलवार…

Read More

इंदौर: इंदौर के अन्नपूर्णा क्षेत्र में नगर निगम के सीवरेज कार्य में लगी क्रेन में एक युवती का हाथ फंस गया, जिससे वह काफी देर तक क्रेन में ही फंसी रही। बाद में क्रेन के आगे के हिस्से को कटर से काटकर युवती को बाहर निकाला गया और अस्पताल भेजा गया। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने काम में लापरवाही को लेकर हंगामा भी किया। अन्नपूर्णा पुलिस के अनुसार घटना दंत मंदिर के पास की है, जहां सीवरेज लाइन के काम के लिए नगर निगम ने निजी ठेकेदारों को जिम्मेदारी दी थी। सोमवार शाम रॉयल कृष्णा कॉलोनी निवासी लक्ष्मी…

Read More

भोपाल : वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भोपाल में ईको पर्यटन विकास बोर्ड के सहयोग से नेचर कैम्प का आयोजन किया गया। नेचर कैम्प में शासकीय माध्यमिक विद्यालय, पुरानी जाटखेड़ी के 48 छात्र-छात्राओं और 5 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने कैम्प में भाग लिया। वन विहार के विषय-विशेषज्ञों द्वारा छात्र-छात्राओं को पक्षी दर्शन, तितली, वन्य-प्राणी दर्शन और वानिकी गतिविधियों की जानकारी दी गयी। साथ ही वन एवं वन्य-प्राणी और पर्यावरण से संबंधित रोचक गतिविधियाँ भी करायी गयीं। कैम्प में बाघ, तेंदुआ, भालू, मगर, घड़ियाल, चीतल, सांभर और वन्य-प्राणियों का अवलोकन कराया गया। कैम्प में छात्र-छात्राओं ने किंगफिशर, ओपन बिल स्टॉर्क, वुली नेक स्टॉर्क, कार्पोरेंट,…

Read More

नई दिल्ली। उत्तर-पश्चिम भारत में इस समय मौसम सुहावना बना हुआ है। अच्छी धूप के बीच हल्की ठंडी हवाओं ने ठंड के असर को कम कर दिया है। तापमान में बढ़ोतरी से लोगों को सर्दी के सख्त मौसम से राहत मिली है। हालांकि, यह राहत ज्यादा दिन तक नहीं टिकेगी, क्योंकि एक बार फिर बारिश का दौर शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के अनुसार, आज उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान बढ़ सकता है। वहीं, हिमालय के ऊपरी क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।…

Read More

रायपुर राजधानी रायपुर एक बार फिर हत्या की वारदात से थर्रा उठा है. एक दोस्त ने अपने स्कूली दोस्त पर चाक़ू से हमला कर दिया. घायल नाबालिग की इलाज के दौरान मौत हो गई. दोंनो 9 वीं कक्षा के छात्र बताए जा रहे हैं. यह मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक, 9वीं कक्षा में पढ़ने वाला दो छात्र अक्सर एक साथ ही स्कूल जाते है. इस दौरान दोनों के बीच हेयर स्टाइल को लेकर कई बार हल्की नोक-झोंक हो जाती थी. लेकिन ये बात एक छात्र को इतनी चुभ गई कि वो अपने दोस्त ही दोस्त…

Read More

गरियाबंद छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में सोमवार को हुई मुठभेड़ में 20 नक्सली मारे गए हैं। सर्च ऑपरेशन जारी है और माना जा रहा है कि अभी और शव मिल सकते हैं। वहीं, नक्सली अभी भी रुक-रुक कर गोलीबारी कर रहे हैं। 60 से अधिक नक्सलियों के घेरे जाने की खबर है। छत्तीसगढ़ और ओडिशा के 1000 से अधिक जवान अभियान में जुटे हैं। सोमवार शाम को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ मैनपुर थाना क्षेत्र में कुल्हाड़ी घाट स्थित भालू डिग्गी जंगल में सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। इसी दौरान नक्सलियों के शव मिले। कुछ की पहचान होना बाकी है। मारे गए नक्सलियों…

Read More

दुर्ग छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव का बिगुल बजते ही प्रदेश में चेकिंग अभियान तेज हो गई है. वाहन चेकिंग के दौरान दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. सोमवार की रात्रि करीब 10 बजे अंजोरा पुलिस ने एक स्कोडा कार से एक करोड़ रुपए से अधिक की रकम जब्त की है. यह रकम व्यापारी का बताया जा रहा है. इसकी पुष्टि दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला ने की है. एसपी जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि आचार संहिता लगने के बाद वाहनों की चेकिंग तेज कर दी गई है. वाहन चेकिंग के दौरान अंजोरा पुलिस ने एक स्कोडा कार…

Read More