Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राजनीती»400 पार में रोड़ा बन गया पीएम मोदी का यह बयान 
    राजनीती

    400 पार में रोड़ा बन गया पीएम मोदी का यह बयान 

    By June 7, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    400 पार में रोड़ा बन गया पीएम मोदी का यह बयान 
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली । लोकसभा चुनाव, 2024 का पहला चरण बीत चुका था। इसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने 21 अप्रैल को बांसवाड़ा में भाजपा की चुनावी रैली थी। उस रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के पुराने भाषण का हवाला देकर मुस्लिमों पर टिप्पणी की। पीएम ने कहा था कि पहले जब उनकी सरकार थी, तब उन्होंने कहा था देश की संपत्ति पर पहला अधिकार मुसलमानों का है। इसका मतलब ये संपत्ति इकट्‌ठा करके किसको बांटेंगे, जिनके ज्यादा बच्चे हैं, उन्हें बांटेंगे। घुसपैठियों को बांटेंगे। क्या आपकी मेहनत की कमाई का पैसा घुसपैठियों को दिया जाएगा। आपको मंजूर है ये। पीएम मोदी के बयान को हेट स्पीच बताकर विपक्षी पार्टियों ने चुनाव आयोग से इसकी शिकायत भी की थी। हालांकि, मोदी का इशारा बांग्लादेशी घुसपैठियों की तरफ था। जानकारों का कहना है कि मोदी के इन्हीं मुस्लिम विरोधी बयानों ने ही भाजपा को बहुमत के 272 के आंकड़े और 400 पार के नारे से दूर कर दिया। 
    इस मामले में दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर और राजनीतिक विश्लेषक राजीव रंजन गिरि कहते हैं कि 44 दिनों तक चले चुनाव के सात चरणों के दौरान भाजपा का स्ट्राइक रेट 35 से 70 फीसदी तक रहा। सबसे ज्यादा गिरावट चौथे से सातवें चरण तक रही। पीएम मोदी ने मुस्लिम विरोधी बयान दूसरे चरण के चुनाव प्रचार के दौरान दिया था। पहले चरण में भाजपा ने 77 सीटों पर चुनाव लड़ा था। इसमें भाजपा ने 30 सीटें जीती थीं। इसमें उसका स्ट्राइक रेट 39 फीसदी रहा था। भाजपा को पहले के तीन चरणों में 134 सीटें मिलीं, जबकि बाद के चार चरणों में सिर्फ 105 सीटें ही मिलीं। सूरत की 1 सीट पर भाजपा निर्विरोध जीती थी। दूसरे चरण के दौरान बीजेपी के स्ट्राइक रेट में इजाफा हुआ। यह 35 फीसदी बढ़कर 67 फीसदी हो गया। इस चरण में भाजपा ने 70 सीटों पर चुनाव लड़ा और पार्टी को 47 सीटें मिली थीं। तीसरे चरण में भाजपा का स्ट्राइक रेट अपने चरम पर पहुंचा यानी यह 70 फीसदी हो गया। इसमें गुजरात की 26 में से वे 25 सीटें भी थीं, जो भाजपा के खाते में गई थीं।
    जानकार बताते हैं कि चौथे चरण के बाद से भाजपा का स्ट्राइक रेट गिरता गया। बीच में थोड़ा जरूर उठा, मगर, सीटों के मामले में भाजपा को बाकी के चार चरणों में कम ही सीटें मिलीं। यह अहम वजह हो सकती है, क्योंकि चुनाव में एक धड़ा मोदी के इस बयान से काफी नाराज था। 400 पार के नारे से संविधान बदलने और दलितों का आरक्षण खत्म करने के विपक्ष के नरैटिव ने इसमें आग में घी डालने का काम किया। चुनाव नतीजों के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा था किये बंटवारे की नकारात्मक राजनीति के खिलाफ, सौहार्द-भाईचारे और सकारात्मक राजनीति की जीत है। इंडिया गठबंधन की एकता की जीत है। 

    Related Posts

    पीएम मोदी वायु प्रदूषण को राष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल घोषित करें

    February 1, 2026

    नवजोत कौर सिद्धू ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा, अमरिंदर सिंह पर लगाए आरोप

    February 1, 2026

    कर्नाटक के बाद अब तेलंगाना में कांग्रेस की किरकिरी, रेड्डी सरकार पर संकट?

    February 3, 2025

    फिर भड़के हरियाणा के कद्दावर नेता अनिल विज बोले- मंत्री पद छीन लो…गाड़ी भी ले लो

    February 3, 2025

    कर्नाटक में सीएम की कुर्सी को लेकर खींचतान, डीके ने खेला खेल

    February 3, 2025

    पीएम मोदी का बड़ा संदेश कहा- थाली-घंटी बजाते हुए वोट डालने जाएं

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    कर्म ही सच्ची पूजा का संदेश देता है श्रीमद्भागवत : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

    April 10, 2026

    आगामी मई -जून माह में संभावित स्थानीय निकायो के आम/उप चुनाव के दृष्टिगत मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज…..

    April 10, 2026

    केमिकल और औद्योगिक आपदा के लिए सचेत रहने की जरूरत, राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाईज की जायेगी….

    April 10, 2026

    खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने टूर्नामेंट आवश्यक : उप मुख्यमंत्री अरुण साव….

    April 10, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.