Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»देश»चुनाव नतीजों से पहले अडानी पर डॉलर की बारिश, एक ही दिन में 11.3 अरब डॉलर कमाए…
    देश

    चुनाव नतीजों से पहले अडानी पर डॉलर की बारिश, एक ही दिन में 11.3 अरब डॉलर कमाए…

    By June 4, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    चुनाव नतीजों से पहले अडानी पर डॉलर की बारिश, एक ही दिन में 11.3 अरब डॉलर कमाए…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    एग्जिट पोल्स के बाद सोमवार को अडानी ग्रुप के शेयरों में आई तूफानी तेजी से गौतम अडानी ने एक ही दिन में 11.3 अरब डॉलर पीट डाले।

    उनकी कुल संपत्ति अब 122 अरब डॉलर हो गई है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक गौतम अडानी दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 11वें पोजीशन पर हैं।

    एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी अब अपने हमवतन मुकेश अंबानी से 7 अरब डॉलर ऊपर हैं। मुकेश अंबानी 115 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ 12वें स्थान पर हैं। सोमवार को अडानी-अंबानी पूरी दुनिया के अरबपतियों में टॉप गेनर रहे।

    अडानी ग्रुप के शेयरों का प्रदर्शन: सोमवार को अडानी ग्रुप के शेयरों में शानदार उछाल देख गई।

    अडानी पावर में 16 फीसद का उछाल आया और यह 878 रुपये पर बंद हुआ। अडानी पोर्ट में 10.62 फीसद की तेजी रही और यह 1590 रुपये पर बंद हुआ। अडानी ग्रीन एनर्जी 7.01 फीसद ऊपर 2042.05 रुपये पर पहुंच गया।

    अडानी एंटरप्राइजेज में 7.29 फीसद की तेजी रही और यह 3660.10 रुपये पर बंद होने में कामयाब रहा। डानी विल्मर भी 3.78 फीसद चढ़कर 369.20 रुपये पर पहुंच गया।

    अडानी एनर्जी सॉल्यूशन में 9.28 फीसद की तेजी रही और 1227 रुपये पर बंद हुआ। एसीसी में 6.10 फीसद की तेजी रही। अंबुजा सीमेंट में 6.30 फीसद और एनडीटीवी में 6.47 पर्सेंट की तेजी रही।

    सोमवार की कमाई में अडानी ने सभी अरबपतियों को पछाड़ा

    अडानी ग्रुप की लिस्टेड कंपनियों के शेयरों में आए बंपर उछाल से अडानी की संपत्ति में सोमवार को 11.3 अरब डॉलर का इजाफा हुआ। वह बीते सोमवार को सबसे अधिक कमाई करने वाले अरबपति बने।

    इसके बाद मुकेश अंबानी रहे। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में उछाल से अंबानी की संपत्ति भी 6.28 अरब डॉलर उछल गई। सोमवार के टॉप गेनर में अडानी अंबानी के बाद जेनसेन हुआंग रहे, जिन्होंने अपने नेटवर््थ में 4.69 अरब डॉलर जोड़ा।

    इस साल की कमाई में तीसरे नंबर पर पहुंचे अडानी

    नेटवर्थ में सोमवार को आए बंपर उछाल ने दुनिया के अमीरों में अडानी का रुतबा और बढ़ा दिया है। गौतम अडानी अब इस साल की कमाई में तीसरे पोजीशन पर पहुंच गए हैं।

    इस साल अडानी अपने नेवर्थ में 38 अरब डॉलर जोड़ चुके हैं। इस साल सबसे अधिक कमाई करने वाले अरबपति जेनसेन हुआंग हैं, जिन्होंने 57 अरब डॉलर की कमाई कर दुनिया के अमीरों में 14वां स्थान हासिल कर लिया है। इनके बाद मार्क जुकरबर्ग हैं। इनके नेटवर्थ में 41.7 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है।

    जुकरबर्ग 170 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ चौथे नंबर के अरबपति हैं।

    The post चुनाव नतीजों से पहले अडानी पर डॉलर की बारिश, एक ही दिन में 11.3 अरब डॉलर कमाए… appeared first on .

    Related Posts

    हिमालय की गोद से प्राप्त शुद्ध जल से निर्मित टेंसबर्ग, दिल्ली के बीयर बाजार में गुणवत्ता की नई क्रांति…

    May 22, 2025

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आरोप: AAP ने दिल्ली की जनता को धोखा दिया

    February 3, 2025

    ट्रंप ने मेक्सिको, कनाडा और चीन पर लगाया टैरिफ, भारत पर असर की संभावना पर वित्त मंत्री ने दिया बयान

    February 3, 2025

    केंद्र सरकार ने जेंडर बजट में 37.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की, 4.49 लाख करोड़ रुपये का हुआ आवंटन

    February 3, 2025

    उप राष्ट्रपति धनखड़ ने कहा- अवैध प्रवासियों को नहीं झेल सकता देश, युवाओं से की बड़ी अपील

    February 3, 2025

    उत्तर भारत में सक्रिय हुआ पश्चिम विक्षोभ, बारिश का अलर्ट जारी

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    रायपुर : कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश

    September 2, 2025

    रायपुर : महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी

    September 2, 2025

    रायपुर : महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी

    September 2, 2025

    सैनिक स्कूल शिक्षा, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की नींव: मंत्री रामविचार नेताम

    September 2, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    September 2025
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.