Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»गृहमंत्री विजय शर्मा बोले-जांच पूरी हो चुकी है, आगामी विधानसभा सत्र में रिपोर्ट सार्वजनिक की जाएगी, दोषियों को दंडित किया जाएगा
    छत्तीसगढ़

    गृहमंत्री विजय शर्मा बोले-जांच पूरी हो चुकी है, आगामी विधानसभा सत्र में रिपोर्ट सार्वजनिक की जाएगी, दोषियों को दंडित किया जाएगा

    By May 25, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर/ छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने साफ कहा है कि झीरम कांड की जांच पूरी हो चुकी है। आगामी विधानसभा सत्र में इसकी रिपोर्ट सार्वजनिक की जाएगी Qर इसमें जो भी दोषी होगा उसे दंडित किया जाएगा।

    उन्होंने कहा ​कि प्रदेश में आठ हजार नए कांस्टेबल भर्ती किए जा रहे हैं। उनकी भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस विभाग में वीकली ऑफ शुरू हो जाएगा। गृहमंत्री विजय शर्मा ने दैनिक भास्कर से कई मुद्दों पर खुलकर बातचीत की। पेश है उनसें बातचीत के कुछ खास अंश…

    झीरम कांड को 11 साल हो गए हैं, पीडि़त परिवारों को न्याय कब मिलेगा?
    -उस परिवार के लोग खुद सरकार चला चुके हैं। इस मामले की जांच हो चुकी है। जांच की रिपोर्ट आने वाले विधानसभा सत्र में सार्वजनिक की जाएगी और जो भी दोषी होगा उसे दंडित किया जाएगा।

    नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। दूसरी तरफ आप वार्ता का प्रस्ताव भी दे रहे हैं, दोनों कैसे संभव है?
    – वहां पर नक्सली और सुरक्षाबल के जवान दोनों बंदूक लेकर घूम रहे हैं। यदि आमना-सामना हो जाएगा तो निश्चित ही गोलियां चलेंगीं। वार्ता के लिए सरकार पूरी तरह तैयार है। अभी पत्र आया है। जिसमें कहा गया है कि सड़क बनाएंगे और वार्ता करेंगे। सड़क बनाते समय वार्ता नहीं हो सकती।

    गूगल फार्म जारी कर आपने नक्सल नीति के लिए सुझाव मांगा है?
    – सरकार हर स्तर पर गंभीर है। सरकार का ऐसा मानना है कि किसी का भी इनकाउंटर न हो। ​विष्णुदेव की सरकार बहुत स्पष्टता के साथ इसमें काम करना चाहती है। अमित शाह की प्रेरणा इसके पीछे है। नक्सलिज्म समाप्त होना चाहिए? माआेवाद ने इस दुनिया को कुछ नहीं दिया।

    जेलों में क्षमता से अधिक कैदी हैं? नए जेल बनाने की प्लानिंग है क्या?
    – प्रदेश में जितने केन्द्रीय जेल हैं उनकी क्षमता बढ़ाने की प्लानिंग है। क्योंकि कुल 18 हजार कैदी हैं और जेलों में 14 हजार कैदियों को रखने की क्षमता है।

    अपराध लगातार बढ़ रहे हैं, इसके पीछे सबसे बड़ी वजह क्या मानते हैं?
    -सूखे नशे के व्यापार पर ​पिछली सरकार ने गंभीरता से ध्यान नहीं दिया। इसके कारण स्थिति काफी बिगड़ती है। नई सरकार में इस तरह के नशे के व्यापार पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। अपराधी को राजस्थान से भी पकड़कर ला रहे हैं?

    ग्रामीण सड़कों की स्थिति कब तक सुधर जाएगी?
    -गांव की अंदरूनी सड़कें जिसमें धरसा रोड़ महत्वपूर्ण है। अभी जो मटेरियल आ रहा है उससे डब्ल्यूबीएम सड़क बनाना कठिन है। इसी दर पर क्या किया जा सकता है, नई कोई तकनीक है क्या, इस पर काम किया जा रहा है। हम जल्द ही गांव की अंदरूनी सड़कें बनाएंगे।

    पीएम आवास में विरोधाभास की स्थिति है। आरोप है कि केन्द्र सरकार पैसे नहीं दे रही है?
    -मोदी सरकार ने अपने कार्यकाल में दो करोड़ 95 लाख ग्रामीण आवास और एक करोड़ से ज्यादा शहरी आवास बनाए हैं। अभी भाजपा ने फिर से तीन करोड़ आवास बनाने की घोषणा की है। पूर्ववर्ती भूपेश सरकार ने आवास समय से लिया नहीं। इसके कारण टीएस सिंहदेव को अपना विभाग भी छोड़ना पड़ा था। उन्होंने जो किया उसके कारण हमारा जो हिस्सा था वह बंट गया। लेकिन अब हमको फिर से चाहिए। मोदी जी की नई सरकार बनेगी और जितने पीएम आवास बनाने की घोषणा हमने की है उसे पूरा करेंगे। केन्द्र सरकार को इसका पत्र भेज दिया गया है।

    Related Posts

    जिला चिकित्सालय बेमेतरा का डायलिसिस यूनिट बनी किडनी रोगियों की जीवनरेखा

    April 12, 2026

    सुप्रसिद्ध गायिका पद्मविभूषण आशा भोसले के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने व्यक्त किया शोक…..

    April 12, 2026

    रायगढ़ के समग्र विकास को नई रफ्तार: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने 9 प्रमुख परियोजनाओं का किया निरीक्षण…

    April 12, 2026

    कोतरा रोड दुग्ध डेयरी क्षेत्र में बनेगा आधुनिक ऑक्सीजोन, नागरिकों को मिलेगा हरित व बहुउद्देशीय सुविधा केंद्र, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के प्रयासों से 7.86 करोड़ रुपए की स्वीकृति, स्थल का किया निरीक्षण…..

    April 12, 2026

    जनगणना 2027- प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना, छत्तीसगढ़ राज्य में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना 01 मई से 30 मई 2026 तक…..

    April 11, 2026

    खारंग नदी क्षेत्र में हादसे पर प्रशासन सख्त, अवैध उत्खनन पर लगातार कार्रवाई, ट्रैक्टर पलटने की घटना की जांच पूरी, अवैध रेत उत्खनन पर कड़ी निगरानी….

    April 11, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    जिला चिकित्सालय बेमेतरा का डायलिसिस यूनिट बनी किडनी रोगियों की जीवनरेखा

    April 12, 2026

    सुप्रसिद्ध गायिका पद्मविभूषण आशा भोसले के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने व्यक्त किया शोक…..

    April 12, 2026

    रायगढ़ के समग्र विकास को नई रफ्तार: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने 9 प्रमुख परियोजनाओं का किया निरीक्षण…

    April 12, 2026

    कोतरा रोड दुग्ध डेयरी क्षेत्र में बनेगा आधुनिक ऑक्सीजोन, नागरिकों को मिलेगा हरित व बहुउद्देशीय सुविधा केंद्र, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के प्रयासों से 7.86 करोड़ रुपए की स्वीकृति, स्थल का किया निरीक्षण…..

    April 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.