Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»देश»मुकेश अंबानी का एशिया के सबसे रईस का ताज खतरे में, इस पर गौतम अडानी की है नजर…
    देश

    मुकेश अंबानी का एशिया के सबसे रईस का ताज खतरे में, इस पर गौतम अडानी की है नजर…

    By May 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मुकेश अंबानी का एशिया के सबसे रईस का ताज खतरे में, इस पर गौतम अडानी की है नजर…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में गुरुवार को आए बंपर उछाल से गौतम अडानी की दौलत में न केवल इजाफा हुआ बल्कि अरबपतियों की लिस्ट में उनका रुतबा भी बढ़ गया।

    अब अडानी एक पायदान ऊपर 13वें पोजीशन पर पहुंच गए हैं। अडानी मुकेश अंबानी से ठीक पीछे हैं।

    अगर गौतम अडानी की दौलत इसी तरह बढ़ती रही तो अगले कुछ दिनों में एशिया के सबसे रईस का ताज मुकेश अंबानी से छीन लेंगे।

    मुकेश अंबानी ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में 12वें नंबर पर हैं और उनकी कुल संपत्ति 114अरब डॉलर है। अडानी और अंबानी के बीच केवल 5 अरब डॉलर का फासला रह गया है।

    अडानी ग्रुप के शेयरों में तेजी ने बढ़ाया रुतबा

    अडानी समूह की कंपनियों के शेयरों में भी जोरदार तेजी आई। अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर सबसे अधिक आठ फीसद चढ़ा। इसी तरह एनडीटीवी के शेयर 7.56 फीसद, अडानी पोर्ट्स के शेयर 4.72 फीसद, एसीसी के शेयर 2.86 फीसद, अडानी पावर के शेयर 2.79 फीसद, अडानी टोटल गैस के शेयर 2.30 फीसद और अंबुजा सीमेंट्स के शेयर 2.09 फीसद चढ़े। समूह की सभी 10 सूचीबद्ध कंपनियों का संयुक्त बाजार मूल्यांकन 17.23 लाख करोड़ रुपये रहा।

    गुरुवार की कमाई में अडानी दूसरे नंबर पर रहे

    गुरुवार को अगर किसी की दौलत में सबसे अधिक इजाफा हुआ तो जेनसेन हुआंग में। हुआंग के नेटवर्थ में 7.65 अरब डॉलर का इजाफा हुआ।

    क्योंकि उनकी कंपनी एनवीडिया के शेयर 9.32% उछलकर पहली बार 1,000 डॉलर प्रति शेयर से ऊपर बंद हुए। इसके बाद गौतम अडानी हैं, जिनकी संपत्ति में 4.56 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई।

    इस साल की कमाई में हुआंग नंबर वन

    जेनसेन हुआंग ने साल 2024 की अबतक की कमाई में मार्क जुकरबर्ग को काफी पीछे छोड़ दिया है। अब वह 47.3 अरब डॉलर की कमाई के साथ पहले नंबर पर हैं।

    दूसरे नंबर पर जुकरबर्ग हैं, जिन्होंने अपने नेटवर्थ में 37.7 अरब डॉलर जोड़ा है। अडानी 24.8 अरब डॉलर की कमाई के साथ 7वें और मुकेश अंबानी 17.6 अरब डॉलर के साथ 8वें स्थान पर हैं।

    The post मुकेश अंबानी का एशिया के सबसे रईस का ताज खतरे में, इस पर गौतम अडानी की है नजर… appeared first on .

    Related Posts

    ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

    February 23, 2026

    शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

    February 11, 2026

    विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    February 11, 2026

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    पीएम जनमन आवास से जुगरी बैगा के पक्के आशियाने का सपना हुआ पूरा, प्रधानमंत्री जनमन योजना ने बैगा समुदाय को जोड़ा मुख्य धारा से, 4573 बैगा परिवारों ने गृह प्रवेश कर मनाई पक्के आवास की खुशियां….

    March 9, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्व. बलिराम कश्यप की पुण्यतिथि पर किया उनके योगदान को स्मरण….

    March 9, 2026

    केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी शुभकामनाएँ….

    March 9, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्व. सुरुज बाई खांडे की पुण्यतिथि पर किया स्मरण….

    March 9, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.