Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»देश»क्या अनचाहे कॉल से मिलेगी मुक्ति, TRAI के इस प्लान से स्पैम कॉलर्स पर लगेगी लगाम…
    देश

    क्या अनचाहे कॉल से मिलेगी मुक्ति, TRAI के इस प्लान से स्पैम कॉलर्स पर लगेगी लगाम…

    By May 21, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    क्या अनचाहे कॉल से मिलेगी मुक्ति, TRAI के इस प्लान से स्पैम कॉलर्स पर लगेगी लगाम…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अब मोबाइल फोन पर स्पैम कॉल्स को रोकने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद ली जाएगी।

    टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) स्पैम कॉल के खिलाफ बड़ी मुहिम शुरू करने की तैयारी में है।

    ट्राई के निर्देश के बाद वोडाफोन ने सैंडबॉक्स नाम से पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत की है। इसे जल्द ही पूरे देश में चालू करने की तैयारी चल रही है।

    स्मार्टफोन का इस्तेमाल करने वाला हर दूसरा यूजर अनजान नंबर और स्पैम कॉलर्स से परेशान रहता है। कई बार ड्राइविंग व जरूरी मीटिंग में फोन बजने लगता है और कॉल अटेंड करने पर पता चलता है कि कॉलर स्पैम है।

    अब इस तरह के अनचाहे कॉल स्वतः ब्लॉक हो जाएंगे।

    ट्राई ने डू नॉट डिस्टर्ब (डीएनडी) का एक विकल्प दिया था, लेकिन ये सर्विस चालू करने के बावजूद स्पैम कॉल पर रोक नहीं लग सकी है। एआई के जरिये स्पैम कॉल्स रोकने को लेकर अधिकारिक आदेश भी जारी किया जा सकता है।

    इस तरह से लगेगी रोक

    ट्राई ने स्पैम कॉल्स को रोकने के लिए एआई फिल्टर की मदद ली है। इसकी मदद से नेटवर्क सर्विस प्रोवाइडर कंपनियां ऐसी कॉल्स को नेटवर्क पर ही ब्लॉक कर देंगी, जिससे स्पैम कॉल्स यूजर के फोन पर नहीं आएंगी।

    इसके लिए सभी कंपनियां एक कॉमन प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करती हैं। कंपनियां इस प्लेटफॉर्म पर उन नंबरों को दर्ज कराएंगी जो इस तरह के कॉल करते हैं। नई तकनीक में 10 अंकों के फोन नंबरों के प्रमोशनल कॉल पर भी बैन लग जाएगा।

    90% तक कमी की संभावना

    ट्राई के शुरू किए गए इस प्रोजेक्ट का ट्रायल रन तो सफल रहा है, बावजूद इसके शुरुआती दिनों में स्पैम कॉल्स की शिकायत मिल सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस तकनीक से स्पैम कॉल्स में लगभग 90% तक की कमी आने की संभावना है।

    इन लोगों को आती हैं ज्यादा कॉल्स

    कुछ लोग क्रेडिट कार्ड, पर्सनल लोन, कार या फिर किसी अन्य तरह की जानकारी के लिए अपनी वेबसाइट या ईमेल के माध्यम से संपर्क करते हैं, लेकिन वह लॉगआउट नहीं करते हैं। ऐसे लोगों को स्पैम कॉल ज्यादा आते हैं। एआई उन लोगों के फोन से स्पैम कॉल्स को ब्लॉक कर देगा, जिन्होंने पहले कभी वेबसाइट के माध्यम से ऐसी जानकारी नहीं ली है।

    जरूरी सेवाओं के लिए जारी होंगे नई सीरीज के नंबर

    जरूरी सेवाओं जैसे कि बैंक, आधार और अन्य सरकारी या प्राइवेट विभागों के फोन लोगों तक पहुंचेंगे, क्योंकि इन सेवाओं के लिए नई सीरीज के नंबर जारी किए जाएंगे।

    मतलब यह है कि एक खास सीरीज के नंबरों से कॉल आने पर यूजर भी समझ जाएंगे कि फोन उनके लिए जरूरी है या नहीं। लंबे समय से यूजर्स सरकार से इस तरह के नियम की मांग कर रहे हैं।

    Related Posts

    ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

    February 23, 2026

    शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

    February 11, 2026

    विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    February 11, 2026

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गौधाम योजना का किया शुभारंभ : प्रदेश में गोधन संरक्षण को मिला नया आधार….

    March 14, 2026

    गोधन संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 11 जिलों में 29 गौधाम का किया शुभारंभ….

    March 14, 2026

    खेल अधोसंरचना के विकास से निखर रही प्रदेश की प्रतिभाएँ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    March 14, 2026

    राजनांदगांव को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित मॉडल सिटी के रूप में विकसित करेंगे : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    March 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.