Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»देश»‘अल्पसंख्यक खतरे में हैं’, इस झूठ से उठ गया पर्दा; हिन्दुओं की आबादी घटने पर बोले प्रधानमंत्री मोदी…
    देश

    ‘अल्पसंख्यक खतरे में हैं’, इस झूठ से उठ गया पर्दा; हिन्दुओं की आबादी घटने पर बोले प्रधानमंत्री मोदी…

    By May 11, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ‘अल्पसंख्यक खतरे में हैं’, इस झूठ से उठ गया पर्दा; हिन्दुओं की आबादी घटने पर बोले प्रधानमंत्री मोदी…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    प्रधानमंत्री मोदी की आर्थिक सलाहकार परिषद (EAC-PM) द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट पर टिप्पणी करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा है कि दशकों से चली आ रही वह धारणा झूठी साबित हुई है, जिसमें दावा किया जाता रहा है कि देश में ‘अल्पसंख्यक खतरे में हैं’।

    पीएम मोदी ने कहा कि अब इस झूठ पर से पर्दा उठ गया है। रिपब्लिक टीवी से बातचीत में प्रधानमंत्री ने कहा कि जो धारणा बनाई गई थी, वह आखिरकार गलत साबित हुई है।

    EAC-PM) द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट का उल्लेख करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “1950 से 2015 के बीच भारत में हिंदुओं की संख्या में लगभग 8 फीसदी की कमी आई है, जबकि अल्पसंख्यकों की संख्या में 43 फीसदी का इजाफा हुआ है। जो धारणा बनाई गई थी, वह गलत साबित हो रही है। गलत कहानी भी उजागर हो रही है। इसका जो भी मतलब निकालना है, निकाल सकते हैं। मैं अब इस बारे में कुछ भी नहीं कहना चाहता।”

    प्रधानमंत्री ने कहा, “अगर ये तथ्य हैं तो फिर ऐसी धारणाएं क्यों बनाई जा रही हैं कि भारत में अल्पसंख्यकों को दबाया जा रहा है, भारत में अल्पसंख्यकों की कोई आवाज नहीं है।” पीएम ने कहा कि लोगों को अब सच्चाई स्वीकार करना चाहिए और भारत के खिलाफ गढ़े जा रहे सभी आरोपों को खारिज कर उस नैरेटिव से बाहर आना चाहिए।” प्रधानमंत्री ने कहा, “भारत सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय, वसुधैव कुटुम्बकम की भावना को लेकर चलने वाला देश है।” 

    प्रधानमंत्री मोदी की यह टिप्पणी EAC-PM द्वारा एक रिपोर्ट प्रकाशित किए जाने के बाद आई है। उस रिपोर्ट में कहा गया है कि 1950 से 2015 के बीच भारत में बहुसंख्यक हिंदू आबादी  7.82% कम हुई है। इसका आंकड़ा पहले 84.68 फीसदी था जो घटकर 78.06 फीसदी हुआ है, जबकि मुस्लिम आबादी, जो 1950 में 9.84% थी, वह 2015 में बढ़कर 14.09% हो गई है। यानी उनकी आबादी के हिस्से में 43.15% की वृद्धि हुई है। 

    रिपोर्ट के अनुसार, 65 वर्षों में ईसाई आबादी 2.24% से बढ़कर 2.36% हो गई है। यानी उनकी आबादी के हिस्से में 5.38 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

    इसी तरह सिख आबादी का हिस्सा 1950 में 1.24 प्रतिशत से बढ़कर 2015 में 1.85 प्रतिशत हो गया – उनके हिस्से में 6.58 प्रतिशत की वृद्धि हुई। यहां तक ​​कि बौद्ध आबादी के हिस्से में भी उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है जो 1950 में 0.05 प्रतिशत से बढ़कर 0.81 प्रतिशत हो गई है।

    हालांकि, रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत की जनसंख्या में जैनियों की हिस्सेदारी 1950 में 0.45 प्रतिशत से घटकर 2015 में 0.36 प्रतिशत रह गई है।

    इसी तरह पारसी आबादी की हिस्सेदारी में 85 प्रतिशत की भारी गिरावट देखी गई, जो 1950 में 0.03 प्रतिशत से घटकर 2015 में 0.004 प्रतिशत हो गई है।

    टीवी चैनल से बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “हमें भारत को आगे ले जाना है और इसके लिए मैं ‘सबका साथ, सबका विकास’ मंत्र लेकर चला हूं।” पीएम ने कहा, “जब 2014 में मैंने अपना काम शुरू किया था, तब मैंने इसमें एक और नारा जोड़ा था ‘सबका विश्वास और सबका प्रयास’। सरकार द्वारा किए जाने वाले काम में कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए। चाहे वह भेदभाव जाति आधारित हो, लिंग आधारित हो या धर्म आधारित हो। समाज में किसी तरह का कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए।”

    उन्होंने कहा, “धर्म के आधार पर आरक्षण सबसे खतरनाक चीज है। कोई भी देश इस तरह से नहीं चलाया जा सकता। जब मैं मुस्लिम कहता हूं तो मेरे आस-पास का पूरा इकोसिस्टम कहता है कि मोदी ने चुनावों में हिंदू-मुस्लिम का जिक्र किया है। मोदी हिंदू-मुस्लिम लेकर नहीं आया। यह आपके कर्मों में है और मेरा दायित्व है कि मैं देश के सामने आपको बेनकाब करूं। लोगों को शिक्षित करना मेरा कर्तव्य है। अगर कोई मुझ पर आरोप लगाता है या मेरे भाषणों पर उंगली उठाता है, तो मैंने न तो मुसलमानों के खिलाफ कुछ कहा है और न ही इस्लाम के खिलाफ। मैं धर्मनिरपेक्षता के नाम पर देश को नष्ट करने के प्रयासों के खिलाफ बोल रहा हूं।” 

    Related Posts

    ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

    February 23, 2026

    शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

    February 11, 2026

    विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    February 11, 2026

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    पीएम जनमन आवास से जुगरी बैगा के पक्के आशियाने का सपना हुआ पूरा, प्रधानमंत्री जनमन योजना ने बैगा समुदाय को जोड़ा मुख्य धारा से, 4573 बैगा परिवारों ने गृह प्रवेश कर मनाई पक्के आवास की खुशियां….

    March 9, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्व. बलिराम कश्यप की पुण्यतिथि पर किया उनके योगदान को स्मरण….

    March 9, 2026

    केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी शुभकामनाएँ….

    March 9, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्व. सुरुज बाई खांडे की पुण्यतिथि पर किया स्मरण….

    March 9, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.