Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»देश»एयर इंडिया एक्सप्रेस ने मेडिकल लीव पर गए कर्मचारियों को किया बर्खास्त…
    देश

    एयर इंडिया एक्सप्रेस ने मेडिकल लीव पर गए कर्मचारियों को किया बर्खास्त…

    By May 9, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    एयर इंडिया एक्सप्रेस ने मेडिकल लीव पर गए कर्मचारियों को किया बर्खास्त…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    सामूहिक रूप से मेडिकल लीव पर गए कर्मचारियों पर एयर इंडिया एक्सप्रेस ने सख्त कार्रवाई करते हुए टर्मिनेशन लेटर जारी किया है।

    बता दें बड़ी संख्या में केबिन क्रू ने बुधवार को बीमार होने की सूचना दी, जिसके कारण कम से कम 86 उड़ानें रद्द कर दी गईं।

    इसके बाद एयरलाइन ने फ्लाइट्स ऑपरेशन में कटौती करने की घोषणा की। कितने कर्मचारियों पर गाज गिरी है, इसकी संख्या अभी नहीं बताई गई है।

    टर्मिनेशन लेटर में लिखा गया है, “यह रिपोर्ट किया गया है कि आपको 07.05.2024 की फ्लाइट के लिए रोस्टर किया गया था। हालांकि, आपने अंतिम क्षण में शेड्यूलिंग टीम को सूचित किया कि आप बीमार हैं।”

    कंपनी ने नोट किया कि उसी समय या उसके आसपास, बड़ी संख्या में अन्य केबिन क्रू सदस्य भी बीमार बताए गए और अपनी ड्यूटी पर नहीं आए।

    कंपनी ने लेटर के जरिए यह भी कहा, “बिना किसी उचित कारण के काम पर नहीं आना, यह स्पष्ट रूप से ठोस कार्रवाई की ओर इशारा करता है, जिससे बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द करनी पड़ीं।

    इससे पूरा शेड्यूल बाधित हो गया, जिससे कंपनी के सम्मानित यात्रियों को भारी असुविधा हुई। आपका कृत्य न केवल जनहित का विध्वंसक है, लेकिन इससे कंपनी को शर्मिंदगी, रेपुटेशन डैमेज और गंभीर मोनेटरी लॉस भी हुआ है।”

    इसमें कहा गया कि उड़ान का संचालन न करना और कंपनी की सेवाओं को बाधित करना है, जो न केवल नियमों और कानूनों का उल्लंघन है।

    लेटर में लिखा है, “कंपनी ने आपका इंप्लायमेंट खत्म करने का निर्णय लिया है। इस पत्र की तारीख से तत्काल प्रभाव से अब आपको कंपनी का कर्मचारी नहीं माना जाएगा और नियोक्ता के रूप में कंपनी का अब आपके प्रति कोई दायित्व नहीं होगा।”

    बता दें एयर इंडिया एक्सप्रेस टाटा समूह का हिस्सा है, जो परिचालन कर रहा है 31 घरेलू और 14 इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर साप्ताहिक 2500 से अधिक उड़ानें, 70 से अधिक विमानों के बेड़े के साथ, जिसमें बोइंग 737 और एयरबस ए320 शामिल हैं।

    एक महीने में यह दूसरी बार है कि टाटा ग्रुप के एयरलाइन को चालक दल की अनुपलब्धता के कारण उड़ान में व्यवधान का सामना करना पड़ रहा है।

    अप्रैल के पहले सप्ताह में विस्तारा को भी चालक दल की अनुपलब्धता के कारण उड़ानें रद्द करनी पड़ीं और पायलटों के सामूहिक रूप से बीमार पड़ने के बाद अंततः परिचालन कम करना पड़ा।

    पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं

    पिछले महीने अप्रैल में टाटा ग्रुप की एक और एयरलाइन विस्तारा ने 110 फ्लाइट्स रद्द की थीं। उस वक्त 160 से ज्यादा फ्लाइट लेट हुई थीं।

    कंपनी ने पायलटों के इस्तीफे और क्रू सदस्यों के छुट्टी पर जाने से उड़ानों को कैंसिल करना पड़ा था। उस वक्त भी विस्तारा के एयर इंडिया में विलय की योजना के चलते यह दिक्कत हुई थी।

    इंडिगो ने इस साल जनवरी तक लगभग 300 से अधिक फ्लाइट्स रद्द कीं। इंडिगो ने रोज 35 से 40 विमानों को कैंसिल किया। सर्दियों में विमानों के डायवर्जन के कारण यात्रियों और क्रू सदस्यों के साथ बदसलूकी की घटनाएं भी सामने आईं।

    साथ ही तकनीकी खराबी के कारण भी इंडिगो को कई बार विमान डायवर्ट करना पड़ा।

    क्या है विमान उड़ान संबंधी गाइडलाइन के निर्देश

    अगर विमान की फ्लाइट में देरी होती है तो एयरलाइंस कंपनी को या तो यात्री को वैकल्पिक फ्लाइट की सुविधा प्रदान करनी होगी या टिकट के पूरे पैसे रिफंड किए जाएंगे।

    अगर यात्रियों को वैकल्पिक फ्लाइट के लिए इंतजार करना पड़ रहा है तो ऐसी स्थिति में उनके खाने पीने की जिम्मेदारी एयरलाइंस की होगी।

    अगर फ्लाइट का संचालन दूसरे दिन होगा तो ऐसी स्थिति में यात्रियों को होटल में ठहरने की सुविधा भी एयरलाइंस को देनी होगी।

    विमान की उड़ान में तीन घंटे से ज्यादा देरी होने पर फ्लाइट को कैंसिल माना जाएगा और यात्री को पूरे पैसे वापस मिलेंगे।

    बोर्डिंग के बाद फ्लाइट में अगर ज्‍यादा देरी होने पर फ्लाइट से उतर सकेंगे यात्री। फ्लाइट के देरी होने पर वेबसाइट पर रियल टाइम अपडेट करना जरूरी। यात्री को एसएमएस, व्हाट्सऐप और ईमेल के जरिये देनी होगी सूचना

    Related Posts

    ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

    February 23, 2026

    शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

    February 11, 2026

    विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    February 11, 2026

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मंत्री केदार कश्यप के विभागों के लिए 3 हजार 622 करोड़ रुपए से अधिक की अनुदान मांगें पारित….

    March 16, 2026

    डिजिटल सुशासन और शासकीय खरीद में पारदर्शिता की ओर सशक्त कदम….

    March 16, 2026

    कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग का वर्ष 2026-27 का बजट पारित, स्टार्टअप और नवाचार को बढ़ावा, छात्र स्टार्टअप एवं नवाचार नीति के लिए 5 करोड़ का प्रावधान…..

    March 16, 2026

    मनखे-मनखे एक समान के सिद्धांत पर चल रही है हमारी सरकार : मंत्री गुरु खुशवंत साहेब….

    March 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.