Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»विदेश»पहली बार किसी US राष्ट्रपति को भारतीय छात्रों की चिंता, राजदूत बोले- इस साल देंगे ज्यादा वीजा…
    विदेश

    पहली बार किसी US राष्ट्रपति को भारतीय छात्रों की चिंता, राजदूत बोले- इस साल देंगे ज्यादा वीजा…

    By April 27, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पहली बार किसी US राष्ट्रपति को भारतीय छात्रों की चिंता, राजदूत बोले- इस साल देंगे ज्यादा वीजा…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका छात्र वीजा को ‘उच्च प्राथमिकता’ देता है क्योंकि वह जानता है कि लोगों के आपसी संबंध जीवन भर रहते हैं।

    उन्होंने इस पर भी जोर दिया कि अमेरिकी दूतावास इस वर्ष ज्यादा से ज्यादा भारतीय छात्रों के वीजा को समायोजित करने की तैयारी कर रहा है। ‘

    अमेरिकन सेंटर’ में एक साक्षात्कार में गार्सेटी ने यह भी याद किया कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने उनसे भारतीयों के लिए वीजा के प्रतीक्षा समय को घटाने के लिए कहा है।

    राजदूत ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि अमेरिकी इतिहास में यह पहली बार है कि किसी राष्ट्रपति ने किसी राजदूत से कहा कि वीजा की प्रतीक्षा अवधि को घटाएं। ऐसा इसलिए कि भारतीय हमारे मित्र हैं…वे अपने परिवार के सदस्यों और सहकर्मियों या व्यापारिक भागीदार को देखना चाहते हैं।’’

     भारत-अमेरिका संबंधों में शिक्षा को महत्वपूर्ण घटक बताते हुए गार्सेटी ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हमारे छात्रों के आदान-प्रदान से ज्यादा कुछ भी हमारे देशों और हमारे लोगों को एक साथ नहीं जोड़ता है।’’

    उन्होंने कहा, ‘‘वस्तुतः, यह उनके जीवन का हिस्सा है। अमेरिका भारतीयों के जीवन का हिस्सा बन जाता है। जो अमेरिकी भारत आते हैं, उनके लिए भारत हमारे जीवन का हिस्सा बन जाता है। यह दोनों देशों के बीच बहुत प्रगाढ संबंध हैं।’’

    भारतीय छात्रों के एक समूह के लिए अमेरिका जाने से पहले यहां ‘अमेरिकन सेंटर’ में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इन छात्रों को विभिन्न विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक कार्यक्रमों के लिए चुना गया है।

    बड़ी संख्या में भारतीय छात्र अमेरिकी विश्वविद्यालयों में पढ़ाई करने जाते हैं। पिछले साल भारत में अमेरिकी कांसुलर टीम ने 1,40,000 से अधिक छात्र वीजा जारी किए।

    उन्होंने कहा, ‘‘हम छात्र वीजा को उच्च प्राथमिकता देते हैं क्योंकि हम जानते हैं, ये संबंध जीवन भर चलते हैं। यह छात्रों के लिए, माता-पिता के लिए काफी तनावपूर्ण क्षण है…कई परिवार इस बारे में सोच रहे हैं कि क्या उनके बच्चे दूसरे देश में होंगे या नहीं।’’ 

    यह पूछे जाने पर कि क्या अमेरिका इस साल अधिक संख्या में छात्र वीजा आवेदन आने की उम्मीद कर रहा है, उन्होंने कहा, ‘‘रूझान बहुत स्पष्ट है। अपवादस्वरूप महामारी के दौर को छोड़कर, हर साल ये बढ़ रहे हैं।’’

    अमेरिकी राजदूत ने भारतीय नागरिकों के लिए ‘विजिटर वीजा’ के प्रतीक्षा समय को और घटाने के बारे में भी बात की। राजदूत ने कहा कि इस पर काम करना जारी रखना उनका लक्ष्य है।

    उन्होंने कहा, ‘‘हम ऐसे पर्यटक वीजा के लिए प्रतीक्षा समय को 75 प्रतिशत तक घटाने में सक्षम हुए हैं।’’

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ईको-पर्यटन का नया केंद्र बन रहा धमनी गांव: शुरू हुई नौकाविहार सुविधा….

    March 18, 2026

    बस्तर की सरपंच जयंती कश्यप दिल्ली में हुई सम्मानित, जयंती के सशक्त नेतृत्व से बदली गांव की तस्वीर….

    March 18, 2026

    रींवा-रायपुर हवाई सेवा से बढ़ेगी विकास की रफ्तार: उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल….

    March 18, 2026

    रंगों में घुला समरसता का संदेश: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होली मिलन समारोह में हुए शामिल….

    March 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.