Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»विदेश»बच्चों के खिलौने जैसे थे… इजरायली हमले का मजाक उड़ा रहा ईरान; US में बैठकर दी चेतावनी…
    विदेश

    बच्चों के खिलौने जैसे थे… इजरायली हमले का मजाक उड़ा रहा ईरान; US में बैठकर दी चेतावनी…

    By April 21, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बच्चों के खिलौने जैसे थे… इजरायली हमले का मजाक उड़ा रहा ईरान; US में बैठकर दी चेतावनी…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मिडिल-ईस्ट में जारी तनाव के बीच ईरान के विदेश मंत्री इजरायल का मजाक उड़ाते नजर आए हैं।

    ईरानी विदेश मंत्री होसैन अमीर-अब्दुल्लाहियन ने कहा कि शुक्रवार तड़के इस्फहान पर ड्रोन हमले में जिन हथियारों का इस्तेमाल किया गया, वे ‘बच्चों के खिलौने’ जैसे थे।

    बता दें कि एक दिन पहले मध्य ईरान में स्थित इस्फहान के पास एक प्रमुख हवाई अड्डे के करीब विस्फोटों की आवाज सुनाई दी थी।

    जिसके बाद ईरान ने शुक्रवार सुबह वायु रक्षा बैटरी दागीं थीं। इजरायल पर ईरान के अप्रत्याशित ड्रोन और मिसाइल हमलों के कुछ दिन बाद सुनी गई इन आवाजों ने संभावित इजरायली हमले की आशंका पैदा कर दी।

    हालांकि ईरान इसे हल्के में से रहा है। ईरान के किसी भी अधिकारी ने इस आशंका को प्रत्यक्ष रूप से स्वीकार नहीं किया और इजरायली सेना ने भी इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

    ऐसे में अभी यह स्पष्ट नहीं है कि क्या ईरान पर हमला हुआ है। इस बीच अमेरिकी चैनल एनबीसी न्यूज से बात करते हुए होसैन अमीर-अब्दुल्लाहियन ने कहा, “कल रात जो हुआ वह कोई हमला नहीं था। वे उन खिलौनों की तरह थे जिनसे हमारे बच्चे खेलते हैं.. वे कोई ड्रोन नहीं थे।”

    अमीर-अब्दुल्लाहियन इस समय संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद सत्र में भाग लेने के लिए अमेरिका के न्यूयॉर्क में मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि जब तक इजरायल कोई बड़ा कदम नहीं उठाता, ईरान हमले का जवाब देने की योजना नहीं बना रहा है। उन्होंने कहा, “जब तक हमारे हितों के खिलाफ इजरायल द्वारा कोई नया दुस्साहस नहीं किया जाता है, तब तक हमारी कोई नई प्रतिक्रिया नहीं होगी।”

    अमीर-अब्दुल्लाहियन ने यह चेतावनी भी दी कि अगर इजरायल ने ईरान पर हमला करने का फैसला किया तो बहुत बड़ा अंजाम भुगतना होगा। उन्होंने आगे कहा, “अगर इजराइल मेरे देश के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करता है (और) यह हमें इसका पता चलता है, तो हमारा जवाब ऐसा होगा जिससे उन्हें पछताना पड़ेगा।” अमीर-अब्दुल्लाहियन ने कहा कि हमला “एक चेतावनी” था। हम हाइफा और तेल अवीव पर हमला कर सकते थे। हम इजरायल के सभी आर्थिक बंदरगाहों को भी निशाना बना सकते थे। लेकिन वहां के नागरिक हमारे लिए रेड-लाइन थे। हमारा केवल एक सैन्य उद्देश्य था।”

    गौरतलब है कि एक अप्रैल को दमिश्क में ईरानी वाणिज्य दूतावास की इमारत पर हुए हमले में वरिष्ठ ईरानी सैन्य नेताओं सहित तेरह लोग मारे गए थे।

    इजरायल ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन ईरानी मीडिया के अनुसार, इस हमले के पीछे उसका ही हाथ माना जा रहा है।

    ईरान के सैन्य बल ‘रिवोल्यूशनरी गार्ड’ के कमांडर ने सीरिया में ईरानी वाणिज्य दूतावास पर हवाई हमले में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी।

    हमले के लिए इजराइल को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। हमले में ईरान का वाणिज्य दूतावास नष्ट हो गया था।

    ईरान ने 12 दिनों के बाद 300 से अधिक मिसाइलों और ड्रोनों से इजरायल पर एक अभूतपूर्व सैन्य हमला करके जवाब दिया।

    हालांकि इजरायल को इस हमले से कोई बड़ी क्षति नहीं हुई क्योंकि लगभग सभी मिसाइलों और ड्रोनों को इजरायली वायु रक्षा प्रणालियों, अमेरिका, ब्रिटेन और जॉर्डन के जेट विमानों द्वारा रोक दिया गया था। 

    Post Views: 10

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शासन के द्वारा 10 बसें संचालित: सुकमा के सुदूर अंचलों में आवागमन हुआ आसान, जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना…..

    March 2, 2026

    राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से महिलाओं को मिली नई पहचान: हर्बल गुलाल निर्माण से आत्मनिर्भर बनीं झाटीबिन की दीदियां…..

    March 2, 2026

    होली खुशियों और जुड़ाव का अवसर, किसानों की समृद्धि से बढ़ा उत्साह – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    March 2, 2026

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों को मिला आजीविका का सहारा, 96 हेक्टेयर जलक्षेत्र में मछली पालन से कमा रहे 01 लाख 50 हजार रूपए…..

    March 2, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.