Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»विदेश»इस मुस्लिम देश की हो गई बल्ले-बल्ले, भारत ने रमजान में दिया तोहफा; खूब बनेंगे इफ्तार में पकवान…
    विदेश

    इस मुस्लिम देश की हो गई बल्ले-बल्ले, भारत ने रमजान में दिया तोहफा; खूब बनेंगे इफ्तार में पकवान…

    By April 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    इस मुस्लिम देश की हो गई बल्ले-बल्ले, भारत ने रमजान में दिया तोहफा; खूब बनेंगे इफ्तार में पकवान…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भारत ने इस्लामिक देश संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को रमजान में खास तोहफा दिया है।

    भारत की तरफ से यूएई को निर्यात की जाने वाले प्याज की खेप में बढ़ोतरी कर दी गई है।

    भारत ने यूएई को अब 10,000 टन प्याज निर्यात करने की अनुमति दी है, जिससे आने वाले दिनों में इस्लामिक देश में प्याज की कीमतें कम हो जाएंगी।

    खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घोषणा अगले सप्ताह ईद-उल-फितर से कुछ ही दिन पहले की गई है।

    रमजान के महीने में इस्लामिक देश में प्याज, अन्य सब्जियों और मसालों जैसी उपभोग योग्य वस्तुओं की मांग काफी बढ़ गई थी। मांग बढ़ने की वजह से इनकी कीतमों में भी इजाफा देखा गया था।

    यूएई में बढ़ गई थी प्याज की कीमतें 
    यूएई में प्याज की कीमतों में हाल ही में भारी वृद्धि हुई है। हाल के दिनों में जो प्याज दो से तीन दिरहम प्रति किलो बिकता था वह महंगाई के कारण सात दिरहम प्रति किलो से अधिक तक पहुंच गया है।

    विदेश व्यापार महानिदेशक ने कहा कि संयुक्त अरब अमीरात को 10,000 टन प्याज निर्यात करने की हालिया घोषणा भारत में वाणिज्य और व्यापार मंत्रालय के तहत काम करने वाली संस्था नेशनल कोऑपरेटिव एक्सपोर्ट्स लिमिटेड (एनसीईएल) के माध्यम से की जाएगी।

    भारत ने पहले बंद कर दिया था निर्यात
    यह 10,000 टन पिछले महीने यूएई को भेजे गए 14,400 टन के अतिरिक्त है। इससे पहले, भारत ने कुछ देशों को 79,150 टन निर्यात की शिपिंग को मंजूरी दी थी।

    दुनिया के सबसे बड़े प्याज निर्यातक देशों में से एक भारत ने घरेलू बाजारों में वृद्धि के कारण प्याज के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है।

    यूएई में स्थिर हो जाएंगी प्याज की कीमतें
    अल माया ग्रुप के ग्रुप डायरेक्टर और पार्टनर कमाल वाचानी ने कहा कि यह उपभोक्ताओं के लिए एक बहुत ही सकारात्मक है, इससे यूएई में प्याज की कीमतें स्थिर हो जाएंगी। उन्होंने कहा, “यूएई में उपभोक्ता शानदार गुणवत्ता और स्वाद के लिए भारतीय प्याज पसंद करते हैं।”

    प्याज के निर्यात में बढ़ोतरी दोनों देशों के बीच व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सीईपीए) पर हस्ताक्षर के मद्देनजर हुई है।

    यह समझौता व्यापार को बढ़ावा देता है और महत्वपूर्ण वस्तुओं के व्यापार को सुविधाजनक बनाता है।

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    परम्परा से पहचान तक ‘आदि परब-2026’ का भव्य आयोजन 13 और 14 मार्च को, मध्यप्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, महाराष्ट्र और झारखंड के जनजातीय कलाकार होंगे शामिल, सजेगा आदि रंग, परिधान और हाट….

    March 12, 2026

    बिहान से बदली महिलाओं की जिंदगी, आर्थिक सशक्तिकरण की राह पर बढ़ रहीं ‘लखपति दीदी’…..

    March 12, 2026

    मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के विभागों के लिए लगभग 11 हजार 763 करोड़ रुपये की अनुदान मांगें पारित…

    March 12, 2026

    बस्तर और सरगुजा में औषधीय पौधों की योजनाओं का होगा विस्तार : विकास मरकाम….

    March 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.