Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»देश»30 करोड़ लोगों के लिए जरूरी खबर, सीजीएचएस और आयुष्मान कार्ड को लिंक करना अनिवार्य…
    देश

    30 करोड़ लोगों के लिए जरूरी खबर, सीजीएचएस और आयुष्मान कार्ड को लिंक करना अनिवार्य…

    By April 3, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    30 करोड़ लोगों के लिए जरूरी खबर, सीजीएचएस और आयुष्मान कार्ड को लिंक करना अनिवार्य…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    केंद्रीय कर्मचारी आमतौर पर इलाज के लिए सेंट्रल गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम कार्ड का इस्तेमाल करते हैं जिससे उनका इलाज कम या बिना पैसों के हो जाता है।

    अगर आप भी सीजीएचएस स्कीम के लाभार्थी हैं तो अब आपको अपने कार्ड को आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट की आईडी बनाकर लिंक करना जरूरी है।

    सरकार ने 1 अप्रैल 2024 से यह नियम लागू कर दिया है और 30 अप्रैल 2024 तक इसको लिंक करने का समय दिया गया है।

    गौरतलब है कि आयुष्माण भारत कार्ड कोई भी बना सकता है, ये एक तरह का डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड है। इसको रजिस्टर करने के लिए आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और आधार कार्ड से जुड़ा मोबाइल नंबर होना जरूरी है।

    इसके लिए सबसे पहले हेल्थ आईडी पोर्टल ( पर जाना होगा। वहां ABHA नंबर तैयार करें पर क्लिक करें। आप यह कार्ड डाउनलोड भी कर सकते हैं।

    इस हेल्थ आईडी कार्ड में आपका हेल्थ डाटाबेस स्टोर हो सकता है। इस डाटाबेस को डॉक्टर आपकी सहमति से देख सकते हैं।

    डेटाबेस में डॉक्टर की प्रिस्क्रिप्शन, रिपोर्ट वगैरह डिजिटल स्टोर की जाएंगी। इस सिस्टम के माध्यम से सभी अस्पतालों और डॉक्टरों की जानकारी जमा की जाएगी।

    फिलहाल आम आदमी अपने स्तर पर रिकॉर्ड फीड कर सकता है, लेकिन मकसद ये है कि पूरे देश के नागरिकों का रिकॉर्ड अस्पताल और डॉक्टर के स्तर पर ही डिजिटल होकर इस सिस्टम में दर्ज होता रहे।

    आयुष्माण भारत हेल्थ कार्ड के फायदे

    1. रोगी का मेडिकल रिकॉर्ड दर्ज रहेगा

    2. डॉक्टर को अपना हेल्थ रिकॉर्ड साझा कर सकेंगे

    3. मेडिकल हिस्ट्री के बारे में सही जानकारी मिलेगी

    4. उपचार की गुणवत्ता बेहतर होगी

    5. टेलीमेडिसिन जैसी तकनीकों का उपयोग सहज होगा

    6. निजी और सरकारी अस्पतालों का इलाज इस कार्ड पर लिंक होगा

    सीजीएचएस योजना

    केंद्र सरकार स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस) 1954 में केंद्र सरकार के कर्मचारियों, पेंशनभोगियों और उनके परिवार के सदस्यों को स्वास्थ्य देखभाल सुविधा देने के लिए शुरू की गई थी। वर्तमान में 75 शहरों में 41 लाख से अधिक लाभार्थी इस योजना के अधीन हैं।

    आयुष्मान भारत योजना

    आयुष्मान भारत को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY) के रूप में भी जाना जाता है। इस योजना की शुरुआत 23 सितंबर 2018 को हुई थी।

    इस योजना के तहत लाभार्थी परिवार को सालाना 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा सुविधा देती है। योजना के तहत देश के 12 करोड़ परिवारों के 55 करोड़ से अधिक लोगों को सुरक्षा मिल रही है। इसमें से 30 करोड़ से ज्यादा लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं।

    आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन

    सरकार के आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक का इलेक्ट्रॉनिक स्वास्थ्य रिकॉर्ड बनाने के लिए एक मंच विकसित करना है।

    आभा एक 14 अंकों की संख्या है जो लाभार्थी के हेल्थ आईडी के रूप में जानी जाती है। इसे डिजिटल रूप से या हार्डकॉपी के रूप में जारी किया जा सकता है। जनवरी 2024 तक कुल 52 करोड़ से ज्यादा आभा नंबर जारी किए गए हैं।

    Related Posts

    हिमालय की गोद से प्राप्त शुद्ध जल से निर्मित टेंसबर्ग, दिल्ली के बीयर बाजार में गुणवत्ता की नई क्रांति…

    May 22, 2025

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आरोप: AAP ने दिल्ली की जनता को धोखा दिया

    February 3, 2025

    ट्रंप ने मेक्सिको, कनाडा और चीन पर लगाया टैरिफ, भारत पर असर की संभावना पर वित्त मंत्री ने दिया बयान

    February 3, 2025

    केंद्र सरकार ने जेंडर बजट में 37.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की, 4.49 लाख करोड़ रुपये का हुआ आवंटन

    February 3, 2025

    उप राष्ट्रपति धनखड़ ने कहा- अवैध प्रवासियों को नहीं झेल सकता देश, युवाओं से की बड़ी अपील

    February 3, 2025

    उत्तर भारत में सक्रिय हुआ पश्चिम विक्षोभ, बारिश का अलर्ट जारी

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    रायपुर : कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश

    September 2, 2025

    रायपुर : महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी

    September 2, 2025

    रायपुर : महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी

    September 2, 2025

    सैनिक स्कूल शिक्षा, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की नींव: मंत्री रामविचार नेताम

    September 2, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    September 2025
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.