Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»देश»जीएसटी कलेक्शन में उछाल के ये 6 कारण, 20 लाख करोड़ का अहम पढ़ाव पार…
    देश

    जीएसटी कलेक्शन में उछाल के ये 6 कारण, 20 लाख करोड़ का अहम पढ़ाव पार…

    By April 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    जीएसटी कलेक्शन में उछाल के ये 6 कारण, 20 लाख करोड़ का अहम पढ़ाव पार…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    सरकार के जीएसटी कलेक्शन में जबरदस्त इजाफा हुआ है।

    वित्त मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक मार्च में 1.78 लाख करोड़ रुपये का जीएसटी कलेक्शन हुआ है, जो अब तक दूसरा सर्वाधिक आंकड़ा है।

    वहीं, बीते वित्त साल 2023-24 के मार्च में जीएसटी कलेक्शन में सालाना आधार पर 11.5 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई है।

    अप्रैल 2023 में बना था रिकॉर्ड

    अबतक का सबसे अधिक जीएसटी कलेक्शन अप्रैल 2023 में 1.87 लाख करोड़ रुपये दर्ज किया गया था।

    समूचे वित्त वर्ष 2023-24 में कुल जीएसटी कलेक्शन 20.14 लाख करोड़ रुपये हो गया, जो वित्त वर्ष 2022-23 की तुलना में 11.7 प्रतिशत अधिक है।

    मासिक औसत भी बढ़ा

    इस वित्त वर्ष में औसत मासिक जीएसटी कलेक्शन 1.68 लाख करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले 1.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक था।

    वहीं, शुरुआती दौर में औसत मासिक राजस्व 85,000 से 95,000 करोड़ रुपये हुआ करता था।

    20 लाख करोड़ का अहम पड़ाव पार

    वित्त मंत्रालय के मुताबिक घरेलू लेनदेन में 17.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी होने से कर कलेक्शन में यह उछाल दर्ज किया गया। इसके चलते पूरे वित्त वर्ष में जीएसटी कलेक्शन ने 20 लाख करोड़ रुपये के अहम पड़ाव को पार कर लिया है।

    2017 में लागू हुआ था जीएसटी

    पुरानी अप्रत्‍यक्ष कर व्‍यवस्‍था की जगह पहली जुलाई 2017 को देश भर में वस्‍तु एवं सेवा कर (GST) लागू किया गया था। इसे देश में आजादी के बाद से सबसे बड़ा टैक्स सुधार माना जाता है। केंद्र सरकार के मुताबिक, छह साल पहले लागू जीएसटी ने देश के लोगों पर टैक्स का बोझ कम करने में मदद की है।

    जीएसटी कलेक्श बढ़ने के 6 कारण

    1-भारत में मजबूत मांग और खपत

    2-सेवा और विनिर्माण क्षेत्र में तेजी

    3-ई-इन्वॉइसिंग में बढ़ोतरी

    4-विनियामक अनुपालन में इजाफा

    5-नए करदाताओं में बढ़ोतरी

    6-डिजिटलीकरण एवं पारदर्शिता

    छह माह में आया राजस्व (लाख करोड़ रुपये में)

    अक्तूबर 2023 1.72

    नवंबर 2023 1.67

    दिसंबर 2023 1.64

    जनवरी 2024 1.74

    फरवरी 2024 1.68

    मार्च 2024 1.78

    Related Posts

    ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

    February 23, 2026

    शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

    February 11, 2026

    विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    February 11, 2026

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    वन आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर दें जोर: वन मंत्री कश्यप….

    March 14, 2026

    बलौदाबाजार को मिली विकास की नई सौगात : राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने 32 लाख रुपए से बने हाट बाजार का का किया लोकार्पण…..

    March 14, 2026

    केन्द्रीय जल शक्ति मंत्रालय की वीसी में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरूण साव….

    March 14, 2026

    उरकुरा में बनेगा मल्टी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 5 करोड़ देने की घोषणा की….

    March 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.