Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»विदेश»पीने को पानी नहीं पर भारत की जासूसी करने चला मालदीव, जानें- दो मुस्लिम देशों का खुफिया प्लान…
    विदेश

    पीने को पानी नहीं पर भारत की जासूसी करने चला मालदीव, जानें- दो मुस्लिम देशों का खुफिया प्लान…

    By March 29, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पीने को पानी नहीं पर भारत की जासूसी करने चला मालदीव, जानें- दो मुस्लिम देशों का खुफिया प्लान…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    हिन्द महासागर में स्थित छोटा सा द्वीपीय देश मालदीव भारत से पंगा लेने के बाद इन दिनों पीने के पानी का संकट झेल रहा है।

    उसने चीन से पेयजल उपलब्ध कराने की तीन-तीन बार गुहार लगाई है, तब चीन ने तिब्बत से 1500 टन पीने का पानी भेजा है।

    इस बीच, खबर है कि मालदीव पड़ोसी देश खासकर भारत की जासूसी करने के लिए सैन्य ड्रोन की खरीददारी कर रहा है।

    मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इस्लामिक देश तुर्की से मालदीव ने सैन्य ड्रोन खरीदा है, ताकि क्षेत्रीय गुप्तचरी की योजना को अंजाम दिया जा सके।

    मालदीव की यह हरकत ठीक चीन के ढर्रे पर है, जिसके साथ मालदीव की नई मुइज्जू सरकार इन दिनों नजदीकियां बढ़ाती दिख रही हैं।

    पिछले साल नवंबर में जब से मोहम्मद मुइज्जू मालदीव के राष्ट्रपति बने हैं, तब से भारत संग रिश्ते बिगड़ते चले गए हैं।

    इस बीच मालदीव ने हथियार निर्माण और आपूर्ति करने के क्षेत्र में अपनी पहुंच बढ़ा रहे तुर्किए से दोस्ती कर सैन्य जासूसी ड्रोन बायरकतार टीबी-2 की खेप मंगवाई है। 

    मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल ने पहली बार ऐसी खरीद की है। माना जा रहा है कि मालदीव पहली बार सैन्य ड्रोन बायरकतार टीबी-2 की तैनाती करने जा रहा है, जो रिहायशी इलाकों की निगरानी के साथ-साथ सुरक्षा क्षमताओं में सुधार करने के लिए उसका एक सोचा-समझा कदम है।

    मध्य पूर्वी बाज़ार में प्रवेश करने के बाद तुर्किए एशियाई देशों में भी अपने हथियारों की बिक्री का विस्तार करना चाह रहा है। इसके लिए इसने हाल ही में मालदीव को बेकरटार टीबी-2 की आपूर्ति की है। 

    तुर्किए मालदीव के अलावा अन्य एशियाई देशों खासकर मुस्लिम देशों को अपने हथियार और सैन्य ड्रोन की सप्लाई करने को इच्छुक है। इस कड़ी में तुर्किए ने इंडोनेशिया को भी बड़ी मात्रा में ऐसे हथियारों की सप्लाई की है।

    बायरकतार टीबी-2 ड्रोन दुश्मन देशों के सैन्य ठिकानों की छिपकर जासूसी करने में सक्षम हैं। इससे सैन्य अभियान के खर्च में कटौती भी आती है।

    रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे जासूसी ड्रोन से हिन्द महासागर में भारत के सैन्य ठिकानों की जासूसी की जा सकती है।

    बता दें कि बायरकतार टीबी-2 ड्रोन का इस्तेमाल सीरिया, लीबिया सहित कई सैन्य अभियानों में किया जा चुका है।  इस ड्रोन ने अपने जासूसी क्षमताओं के कारण आतंकवादी संगठनों के खिलाफ लड़ाई में प्रभावी भूमिका निभाई है।

    सीरिया में तुर्किए सेना के ऑपरेशन ओलिव ब्रांच में भी इसी ड्रोन ने अहम भूमिका निभाई थी। इस दौरान तुर्किये की सेना ने इस ड्रोन का इस्तेमाल कर कुर्द लड़ाकों को अपनी सीमा से बाहर खदेड़ दिया था।

    बायरकतार टीबी-2 ड्रोन का इस्तेमाल लीबिया में ऑपरेशन स्प्रिंग शील्ड में भी किया जा चुका है, जहां लीबिया की राष्ट्रीय सेना को लड़ाई के दौरान हवाई सहायता मिली थी। इसके अलावा यूक्रेन युद्ध में रूस भी इस ड्रोन का इस्तेमाल कर रहा है।

    इस बीच, मालदीव सरकार ने कहा है कि वह मालदीप में तैनात 88 भारतीय सैनिकों की वापसी के लिए भारत सरकार के साथ हुए समझौते को सार्वजनिक नहीं करेगी।

    एक मीडिया रिपोर्ट में बुधवार को यह जानकारी दी गई। मालदीव में तैनात लगभग 25 भारतीय सैनिकों का पहला जत्था भारत लौट आया जो उपहार में दिए गए हेलीकॉप्टर का संचालन कर रहा था।

    दोनों पक्षों के बीच दो फरवरी को नई दिल्ली में एक उच्च स्तरीय बैठक के बाद, मालदीव के विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत 10 मई तक मालदीव में तीन विमानन प्लेटफॉर्म का संचालन करने वाले अपने सैनिकों को बुला लेगा।

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    बस्तर के वनांचलों में डिजिटल क्रांति, मातृत्व वंदना और पेंशन योजना की राशि घर-घर पहुँचा रही हैं बीसी सखियाँ….

    March 17, 2026

    वित्तीय वर्ष के अंतिम दिनों में भी खुले रहेंगे पंजीयन कार्यालय, अवकाश पर भी मिलेगी सुविधा….

    March 17, 2026

    घरेलू एलपीजी के दुरुपयोग को रोकने के लिए खाद्य विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई : 214 छापे, 1013 सिलेंडर जब्त….

    March 17, 2026

    प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जिंदगी, कच्चे घर से पक्के मकान तक पहुंचा सपना, टीन और खपरे के घर से अब सुरक्षित पक्के आवास में रह रहा परिवार…

    March 17, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.