Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»देश»केजरीवाल ही नहीं, पूरी आम आदमी पार्टी के खिलाफ एक्शन की तैयारी में ED; बहुत बड़ा आरोप…
    देश

    केजरीवाल ही नहीं, पूरी आम आदमी पार्टी के खिलाफ एक्शन की तैयारी में ED; बहुत बड़ा आरोप…

    By March 23, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    केजरीवाल ही नहीं, पूरी आम आदमी पार्टी के खिलाफ एक्शन की तैयारी में ED; बहुत बड़ा आरोप…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दिल्ली की एक अदालत ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 28 मार्च तक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेज दिया।

    अब ईडी का अगला निशाना पूरी आम आदमी पार्टी हो सकती है।

    दरअसल ईडी ने धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत गठित विशेष अदालत के समक्ष सुनवाई के दौरान इस बात का संकेत दिया है कि बाद में आम आदमी पार्टी (आप) को भी आरोपी बनाया जा सकता है।

    ईडी ने शुक्रवार को दावा किया कि कथित शराब घोटाला मामले में आम आदमी पार्टी अपराध से अर्जित कमाई की ‘‘बड़ी लाभार्थी’’ रही।

    इसने कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा धनशोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) कराए जाने के लिए अरविंद केजरीवाल ने स्वयं के दिल्ली के मुख्यमंत्री पद पर होने का फायदा उठाया।

    ईडी की ओर से पेश हुए अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने केजरीवाल की रिमांड सुनवाई के दौरान अदालत को बताया कि मुख्यमंत्री को “व्यक्तिगत और पारस्परिक दायित्व दोनों के कारण” गिरफ्तार किया गया है। अदालत में पहली बार, ईडी ने आरोप लगाया कि AAP ने “अरविंद केजरीवाल के माध्यम से मनी लॉन्ड्रिंग का अपराध किया है…”

    ईडी का आरोप है कि केजरीवाल (2022) में आप के गोवा चुनाव प्रचार अभियान में अपराध से अर्जित धन के इस्तेमाल में सीधे तौर पर शामिल थे।

    वह पार्टी के संयोजक एवं उसमें निर्णय लेने वाले शीर्ष व्यक्ति हैं। एजेंसी ने अदालत को बताया कि इसने गोवा चुनावों के दौरान आप की चुनाव प्रचार गतिविधियों से जुड़े विभिन्न लोगों के बयान दर्ज किए और यह पाया गया कि सर्वे कर्मी, क्षेत्र प्रबंधक, विधानसभा प्रबंधक जैसे काम के लिए उन्हें नकद भुगतान किया गया था।

    सूत्रों के हवाले से लिखा है कि ईडी AAP को भी आरोपी के तौर पर शामिल करने पर विचार कर सकती है। अगर ऐसा हुआ तो यह एक बड़ा घटनाक्रम होगा।

    क्योंकि ईडी द्वारा जांच के तहत “कंपनी” की संपत्ति कुर्क या जब्त की जा सकती है। धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) की धारा 70 कंपनियों द्वारा किए गए अपराधों से संबंधित है।
     
    पीएमएलए की धारा 70 में कहा गया है कि इस अधिनियम के किसी भी प्रावधान या इसके तहत बनाए गए किसी नियम, निर्देश या आदेश का उल्लंघन करने वाला कोई व्यक्ति या एक कंपनी है, तो दोनों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।

    इसमें कहा गया है कि अगर व्यक्ति उल्लंघन के समय उस कंपनी का प्रभारी था या कंपनी के साथ-साथ कंपनी के व्यवसाय के संचालन का जिम्मेदार था, तो दोनों को उल्लंघन का दोषी माना जाएगा और उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी और तदनुसार दंडित किया जाएगा।

    हालांकि एक राजनीतिक दल कंपनी अधिनियम, 2013 के तहत शामिल एक “कंपनी” नहीं है, लेकिन प्रावधान में एक महत्वपूर्ण बात लिखी है जो एक राजनीतिक दल को धन-शोधन विरोधी कानून के दायरे में ला सकती है।

    इसके तहत, एक “कंपनी” का अर्थ किसी भी कॉर्पोरेट निकाय से है और इसमें एक फर्म या व्यक्ति भी शामिल है।

    ईडी ने करीब दो साल पुराने मामले में पहली बार कहा है कि आप दिल्ली आबकारी घोटाले में अपराध से अर्जित धन की बड़ी लाभार्थी थी।

    इसने आरोप लगाया कि अपराध से अर्जित धन के एक हिस्से के रूप में प्राप्त हुए करीब 45 करोड़ रुपये का इस्तेमाल आप ने गोवा विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार करने में किया।

    एजेंसी ने दावा किया कि यह रकम चार अंगड़िया प्रणाली के जरिये गोवा भेजी गई। अंगड़िया नेटवर्क एक स्थान से दूसरे स्थान पर भारी मात्रा में नकदी ले जाने का काम करता है।

    ईडी ने कहा, ‘‘इस तरीके से आप ने अरविंद केजरीवाल के जरिये धन शोधन का अपराध किया और इसतरह अपराधों को पीएमएलए की धारा 70 के तहत माना गया है।’’

    एजेंसी ने कहा है कि आप के राष्ट्रीय संयोजक और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में, केजरीवाल ‘‘चुनाव खर्चों में इस्तेमाल किए जाने वाले धन के लिए अंततः जिम्मेदार थे।’’

    ईडी ने कहा कि उसने पिछले साल आप के राज्यसभा सदस्य और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एन डी गुप्ता का बयान दर्ज किया था, जिन्होंने एजेंसी को बताया था कि केजरीवाल पार्टी के समग्र प्रभारी हैं, लेकिन चुनाव खर्च तय करने के लिए राष्ट्रीय कार्यकारिणी या राजनीतिक मामलों की समिति की कोई मंजूरी नहीं ली जाती है। इसने आरोप लगाया कि केजरीवाल आप की बड़ी गतिविधियों को संचालित करते हैं।

    Related Posts

    ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

    February 23, 2026

    शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

    February 11, 2026

    विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    February 11, 2026

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    पीएम जनमन आवास से जुगरी बैगा के पक्के आशियाने का सपना हुआ पूरा, प्रधानमंत्री जनमन योजना ने बैगा समुदाय को जोड़ा मुख्य धारा से, 4573 बैगा परिवारों ने गृह प्रवेश कर मनाई पक्के आवास की खुशियां….

    March 9, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्व. बलिराम कश्यप की पुण्यतिथि पर किया उनके योगदान को स्मरण….

    March 9, 2026

    केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी शुभकामनाएँ….

    March 9, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्व. सुरुज बाई खांडे की पुण्यतिथि पर किया स्मरण….

    March 9, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.