Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»देश»पंजाब-हरियाणा सहित 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, 3 में होगी बर्फबारी; अगले 5 दिनों के मौसम का हाल…
    देश

    पंजाब-हरियाणा सहित 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, 3 में होगी बर्फबारी; अगले 5 दिनों के मौसम का हाल…

    By March 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पंजाब-हरियाणा सहित 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, 3 में होगी बर्फबारी; अगले 5 दिनों के मौसम का हाल…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    झारखंड की उत्तरी हिस्से में एक चक्रवाती परिसंचरण स्थित है।

    इसके कारण मणिपुर तक एक ट्रफ रेखा बनी हुई है। वहीं, एक और चक्रवाती परिसंचरण मध्य और ऊपरी क्षोभमंडल स्तर पर पूर्वोत्तर झारखंड पर स्थित है।

    इनके कारण देश के कई राज्यों में हल्की से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम की यह स्थिति 26 मार्च तक बनी रहेगी। इसके बाद तापमान में बढ़ोतरी की संभावना व्यक्त की गई है।

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपनी ताजा रिपोर्ट में कहा है कि 22-26 मार्च के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के साथ-साथ पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग इलाकों में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

    आईएमडी ने यह भी कहा है कि तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के साथ-साथ केरल में भी हल्की बारिश की संभावना है।

    आईएमडी ने यह भी कहा है कि एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने वाला है। इसके कारण 22 से लेकर 24 मार्च के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

    इसी दौरान उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा में भी हल्की बारिश हो सकती है। 22 मार्च को हिमाचल प्रदेश में भी ओलावृष्ठि की संभावना है।

    अगले 5 दिनों के लिए मौसम का पूर्वानुमान
    आईएमडी ने कहा है कि गुरुवार को ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के साथ-साथ बिहार के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 9-12 डिग्री सेल्सियस नीचे था।

    वहीं, झारखंड, छत्तीसगढ़ और पश्चिम असम में 7-9° सेल्सियस नीचे रहा। आईएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी विदर्भ, तेलंगाना, उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 2-4 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

    जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद के कई हिस्सों में अधिकतमा तापमान सामान्य से 6-8 डिग्री सेल्सियस ऊपर था। हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तरी हरियाणा, गुजरात यह में 2-4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। देश के बाकी हिस्सों में सामान्य के करीब रहा।

    आईएमडी ने कहा है कि अगले 5 दिनों के दौरान रायलसीमा, केरल, माहे, सौराष्ट्र और कच्छ में और अगले 2 दिनों के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में गर्मी की संभावना है।

    Related Posts

    ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

    February 23, 2026

    शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

    February 11, 2026

    विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    February 11, 2026

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    महतारी वंदन योजना की राशि से गीता मरावी ने खरीदी सिलाई मशीन: सिलाई कर प्रतिमाह कमा रही 03 हजार रूपए, बनी आत्मनिर्भर….

    March 11, 2026

    मंत्री रामविचार नेताम के विभागों के लिए 50 हजार 537 करोड़ रुपए से अधिक की अनुदान मांगें पारित….

    March 11, 2026

    आजीविका मिशन से मिली नई राह-मधु कंवर को: सुशासन की मिसाल: मजदूरी से ‘लखपति दीदी’ तक का सफर तय कर बनीं मधु कंवर ग्रामीण महिलाओं की प्रेरणा…

    March 11, 2026

    पारंपरिक हस्तशिल्प उत्पाद बना आजीविका का साधन: स्व सहायता समूह से जुड़कर कांसाबेल की महिलाओं ने स्वरोजगार की राह अपनाई….

    March 11, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.