Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»विदेश»श्मशान बन चुके गाजा में 9000 महिलाओं की मौत, हर दिन 160 से ज्यादा दे रहीं बच्चों को जन्म…
    विदेश

    श्मशान बन चुके गाजा में 9000 महिलाओं की मौत, हर दिन 160 से ज्यादा दे रहीं बच्चों को जन्म…

    By March 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    श्मशान बन चुके गाजा में 9000 महिलाओं की मौत, हर दिन 160 से ज्यादा दे रहीं बच्चों को जन्म…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इजरायल और हमास के बीच चल रही जंग के बीच गाजा पट्टी से हैरान कर देने वाली बातें सामने आई हैं।

    हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि इजरायली हमले में तबाह हो रहे गाजा के हालात काफी बुरे हैं। यहां 60 हजार से ज्यादा गर्भवती महिलाएं कुपोषण का शिकार हैं।

    गाजा शहर में गर्भवती महिलाओं का आंकड़ा काफी ज्यादा है। यहां हर दिन 160 से ज्यादा महिलाएं बच्चों को जन्म दे रही हैं। ध्वस्त हो चुकी स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के बीच महिलाओं की बेहद कठिन हालातों में डिलीवरी हो रही है।

    गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बीते 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर यह जानकारी दी थी कि गाजा पट्टी में लगभग 60,000 गर्भवती महिलाएं कुपोषण का सामना कर रही हैं।

    मंत्रालय ने इस बात पर जोर दिया कि महिलाओं के पास पर्याप्त स्वास्थ्य देखभाल का भी अभाव है। गाजा की आबादी में 49% महिलाएं हैं, जिनमें बच्चे पैदा करने की उम्र का एक बड़ा हिस्सा शामिल है।

    गोलाबारी और हमलों की वजह से अपना घर छोड़ने के कारण महिलाएं असुरक्षित और अस्वास्थ्यकर परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं। गाजा में लगभग 5,000 महिलाएं हर महीने बच्चों को जन्म दे रही हैं।

    UN भी जता चुका है चिंता
    इससे पहले 19 फरवरी को, संयुक्त राष्ट्र बाल कोष यूनिसेफ ने गाजा में बच्चों, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं के बीच कुपोषण में उल्लेखनीय वृद्धि को लेकर चिंता जताई थी।

    यूएन ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि गाजा में इजरायली हमलों के बाद मचे कत्लेआम की वजह शहर में महिलाओं और बच्चों की हालत बेहद दयनीय है। 

    इज़राइल के हमलों और पूर्ण घेराबंदी के कारण गाजावासियों को भोजन, पानी, दवा और ईंधन की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है, साथ ही महामारी और चिकित्सा सेवाओं पर दबाव के कारण शहरभर में स्वास्थ्य संकट भी बढ़ गया है।

    नरसंहार रोकने का आह्वान
    गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में संयुक्त राष्ट्र से फिलिस्तीनी महिलाओं और उनके परिवारों के खिलाफ इजरायली हमले और नरसंहार को तुरंत रोकने का आह्वान किया था।

    मंत्रालय ने अंतरराष्ट्रीय संस्थानों से विशेष रूप से गाजा पट्टी में फिलिस्तीनी महिलाओं के स्वास्थ्य, मनोवैज्ञानिक और सामाजिक जरूरतों का समर्थन करने का आग्रह किया है।

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने 7 अक्टूबर 2023 से शहर में 9,000 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत की जानकारी दी थी।

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    पीएम जनमन आवास से जुगरी बैगा के पक्के आशियाने का सपना हुआ पूरा, प्रधानमंत्री जनमन योजना ने बैगा समुदाय को जोड़ा मुख्य धारा से, 4573 बैगा परिवारों ने गृह प्रवेश कर मनाई पक्के आवास की खुशियां….

    March 9, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्व. बलिराम कश्यप की पुण्यतिथि पर किया उनके योगदान को स्मरण….

    March 9, 2026

    केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी शुभकामनाएँ….

    March 9, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्व. सुरुज बाई खांडे की पुण्यतिथि पर किया स्मरण….

    March 9, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.