Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»विदेश»यूक्रेन पर परमाणु हमले की तैयारी में था रूस, पीएम मोदी की दखल पर पुतिन ने बदला फैसला; रिपोर्ट में दावा…
    विदेश

    यूक्रेन पर परमाणु हमले की तैयारी में था रूस, पीएम मोदी की दखल पर पुतिन ने बदला फैसला; रिपोर्ट में दावा…

    By March 11, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    यूक्रेन पर परमाणु हमले की तैयारी में था रूस, पीएम मोदी की दखल पर पुतिन ने बदला फैसला; रिपोर्ट में दावा…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है।

    सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेन पर रूस परमाणु हमला कर सकता था, जिसे रोकने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ी भूमिका निभाई।

    इस रिपोर्ट में 2 सीनियर अधिकारियों के बयान का हवाला दिया गया है। यूक्रेन पर रूस की ओर से संभावित परमाणु हमले को लेकर अमेरिका तैयारियों में जुटा हुआ था।

    रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पीएम मोदी की व्लादिमीर पुतिन तक पहुंच और दूसरे देशों के हस्तक्षेप ने इस परमाणु आपदा को रोकने में अहम योगदान दिया।

    रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि जो बाइडेन प्रशासन को चिंता थी कि यूक्रेन को झटका देने के लिए रूस परमाणु हथियारों का इस्तेमाल कर सकता है।

    उन्होंने कहा कि इसे लेकर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संपर्क साधा गया। साथ ही इस मामले पर सार्वजनिक बयानों से भी संकट को टालने में मदद मिली।

    ऑफिसर्स ने को बताया, ‘हमने इस संकट को टालने के लिए कई सारे कदम उठाए। इसे लेकर उन्हें सीधा मैसेज दिया गया। साथ ही प्रेस और दूसरे देशों से भी अपील की गई।

    खासतौर से उन देशों पर अधिक जोर दिया जिनकी बात को गंभीरता से लेते।’

    यह युद्ध का समय नहीं, पीएम मोदी का मशहूर संदेश
    बता दें कि भारत ने सीधे तौर पर यूक्रेन से युद्ध को लेकर रूस की कभी आलोचना नहीं की। मगर, पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से कहा था कि यह युद्ध का समय नहीं है।

    पीएम मोदी का यह भाषण काफी पॉपुलर हुआ था। यहां तक कि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने इसे संयुक्त राष्ट्र के मंच से दोहराया था और इसे लेकर मोदी की तारीफ की थी।

    इसके अलावा, जी-20 का घोषणापत्र जब जारी हुआ, उसमें भी मोदी की इस खास पंक्ति को जगह मिली। इस तरह उन्होंने दुनिया को दिखाया कि क्यों उनकी ग्लोबल कूटनीति चौंकाती है। 

    खेरसॉन पर यूक्रेन की बढ़त से चिंता में था रूस
    रिपोर्ट के अनुसार, यह 2022 का बात है जब अमेरिकी अधिकारी काफी परेशान थे। उन्हें डर था कि यूक्रेन में बढ़ती चुनौतियों के सामने रूस परमाणु हथियारों का इस्तेमाल कर सकता है।

    ये चर्चाएं उस वक्त गरम थीं जब यूक्रेनी सेना दक्षिण में रूस के कब्जे वाले खेरसॉन पर आगे बढ़ रही थीं।

    इसे लेकर रूस को चिंता हुई कि अगर यूक्रेन के सैनिक आगे बढ़ते गए तो खेरसॉन उनके हाथ से निकल सकता है और उसकी सेना का घेराव हो सकता है। ऐसी स्थिति में अमेरिकी अधिकारियों का मानना था कि इतने भारी नुकसान से क्रेमलिन की बौखलाहट बढ़ेगी और वो गैर-पारंपरिक/परमाणु साधनों का उपयोग करने के लिए प्रेरित हो सकता है।

    रूस-यूक्रेन युद्ध जारी, कई सारे ड्रोन नष्ट करने का दावा 
    रूस और यूक्रेन के बीच जंग अभी तक खत्म नहीं हुई है। यूक्रेन पर रूस के हवाई हमले में शनिवार को एक किशोर समेत 2 लोगों की मौत हो गई।

    वहीं, रूस ने यूक्रेनी युद्धक विमान और विभिन्न प्रांतों में कई ड्रोन को नष्ट करने का दावा किया। यह हमले ऐसे समय में हुए हैं, जब रूस युद्ध में बढ़त हासिल कर रहा है जबकि यूक्रेन को सैन्य साजो-सामान की कमी का सामना करना पड़ रहा है।

    रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसके बलों ने यूक्रेन की सीमा से लगे रोस्तोव क्षेत्र में 41 ड्रोन को नष्ट कर दिया।

    इसने कहा कि अन्य दो प्रांतों में भी 5 ड्रोन को नष्ट किया गया। मंत्रालय ने यह भी कहा कि वायु सेना ने पोक्रोव्स्क के ऊपर एक यूक्रेनी मिग-29 लड़ाकू विमान को नष्ट कर दिया है।

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    टीबी मरीजों के लिए पोषण किट बनी संजीवनी, उपचार में मिल रही नई मजबूती….

    March 18, 2026

    संघर्षों को मात देकर गृहिणी से सफल उद्यमी बनीं लीलावती, आत्मनिर्भरता की मजबूत मिसाल….

    March 18, 2026

    नववर्ष, नव ऊर्जा और नव संकल्प का संदेश: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी चैत्र नवरात्रि, नव संवत्सर और गुड़ी पड़वा की शुभकामनाएं…..

    March 18, 2026

    मेडिकल लैब से माटी तक, आरती ने पशुधन से लिखी सफलता की नई कहानी, अच्छी नौकरी छोड़ गांव में रचा आत्मनिर्भरता का मॉडल….

    March 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.