Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»विदेश»एलियन के पास महाशक्ति, धरती की कर चुके यात्रा? अमेरिका ने जारी की UFO रिपोर्ट…
    विदेश

    एलियन के पास महाशक्ति, धरती की कर चुके यात्रा? अमेरिका ने जारी की UFO रिपोर्ट…

    By March 9, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    एलियन के पास महाशक्ति, धरती की कर चुके यात्रा? अमेरिका ने जारी की UFO रिपोर्ट…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    एलियन धरती पर आ चुके हैं? क्या एलियन के पास महाशक्ति है और वे हमारी धरती की यात्रा कर वापस अपनी दुनिया में जा चुके हैं? इस तरह के कई सवालों के जवाब देते हुए अमेरिका ने हाल ही में अनआइडेंटिफाइड फ्लाइंग ऑब्जेक्ट यानी अज्ञात उड़ने वाली वस्तुओं (UFO) पर रिपोर्ट जारी की है।

    दरअसल इस तरह के कयास लगाए जाते हैं कि एलियन के पास ऐसी अलौकिक तकनीक अर्थात महाशक्ति हो सकती है जो शायद धरती पर मौजूद इंसानों के पास नहीं है। 

    अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति के बाद से अमेरिकी सरकार की जांच में अलौकिक तकनीक का कोई सबूत नहीं मिला है।

    इसमें कहा गया है कि अधिकांश देखी गईं सामान्य वस्तुओं और घटनाओं की गलत पहचान की गई थी। रिपोर्ट में कहा गया कि आसमान में दिखने वाली कुछ घटनाओं को गलत तरीके से पेश किया गया है। उनमें अलौकिक तकनीक का कोई हाथ नहीं है।

    शुक्रवार को जारी की गई रिपोर्ट पेंटागन की 2022 की घोषणा पर आधारित है। उस साल अमेरिका ने ऑल-डोमेन एनोमली रेजोल्यूशन ऑफिस (एएआरओ) की स्थापना की थी। यह हवा, समुद्र, अंतरिक्ष और जमीन पर अज्ञात उड़ान वस्तुओं (यूएफओ) और अन्य घटनाओं की जांच करता है।

    अब पेंटागन ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि एएआरओ को ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है जिससे यह स्थापित किया जा सके कि एलियंस ने पृथ्वी का दौरा किया है या यहां उनकी क्रैश-लैंडिंग हुई। एआरआरओ ने 1945 से “अज्ञात विसंगतिपूर्ण घटना” (यूएपी) से संबंधित सरकार के ऐतिहासिक रिकॉर्ड का विवरण देते हुए अमेरिकी संसद में अपनी रिपोर्ट दी है।

    रिपोर्ट की समरी में कहा गया है, “एएआरओ को इस बात का कोई सबूत नहीं मिला कि जिससे यह तय किया जा सके कि धरती पर किसी अलौकिक तकनीक का इस्तेमाल किया गया।” रिपोर्ट में आगे कहा गया, “हालांकि कई यूएपी रिपोर्टें अनसुलझी या अज्ञात हैं।

    ऐसे में एएआरओ का मानना है कि अगर अधिक और बेहतर क्वालिटी वाला डेटा उपलब्ध होता है, तो इनमें से अधिकांश मामलों को सामान्य वस्तुओं या घटनाओं के रूप में पहचाना और हल किया जा सकता था।” रिपोर्ट में कहा गया है कि 1945 के बाद से, सरकार ने कई चांजों के लिए पैसे खर्च किए हैं। इसके तहत यह जानने का जिम्मा सौंपा गया था कि क्या यूएपी फ्लाइट सुरक्षा के लिए जोखिम हैं या दूसरे देशों ने अमेरिका से ज्यादा लंबी तकनीकी छलांग लगा ली है आदि। 

    रिपोर्ट में कहा गया है कि बाहरी दुनिया में लगातार यह कहानी चल रही है कि सरकार, या उसके भीतर एक गुप्त संगठन है जिसने “दूसरी दुनिया के कई अंतरिक्ष यान और अलौकिक जैविक अवशेष” बरामद किए हैं और उन टेक्नोलॉजी को हासिल करने के लिए कार्यक्रम संचालित कर रहे हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि बहुत से लोग इस बात को मानते हैं। इसने कहा कि उसे आज तक ऐसा कोई सबूत नहीं मिला जिससे यह कहा जा सके कि कोई अलौकिक तकनीकि बाहरी दुनिया से आई है।

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    रसोई गैस की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने अधिकारियों को निर्देश: प्रदेश में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    March 10, 2026

    नारी शक्ति मसाला प्रसंस्करण इकाई बनी ग्रामीण महिलाओं की आत्मनिर्भरता का आधार…

    March 10, 2026

    आदि परब ‘परम्परा से पहचान तक’ का भव्य आयोजन 13 मार्च से, आदि रंग, आदि परिधान, आदि हाट और आदि व्यंजन के साथ विविध सांस्कृतिक आयोजन….

    March 10, 2026

    बिहान से बदली ममता की जिंदगी, सब्जी की खेती से ममता बनी आत्मनिर्भर….

    March 10, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.