Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»विदेश»इजरायली जेल में 21 साल से कैद बरगौटी बनेंगे फिलिस्तीनी राष्ट्रपति! रिहाई पर अड़ा है हमास…
    विदेश

    इजरायली जेल में 21 साल से कैद बरगौटी बनेंगे फिलिस्तीनी राष्ट्रपति! रिहाई पर अड़ा है हमास…

    By March 8, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    इजरायली जेल में 21 साल से कैद बरगौटी बनेंगे फिलिस्तीनी राष्ट्रपति! रिहाई पर अड़ा है हमास…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इजरायल और हमास के बीच चल रहे भीषण युद्ध के बीच ऐसी खबरें आई थीं कि रमजान से पहले दोनों के बीच चार सप्ताह का सीजफायर हो सकता है।

    अमेरिकी दावे के बावजूद इस समझौते के आसान काफी कम नजर आ रहे हैं। कारण है- हमास और इजरायल का एक-दूसरे पर अपनी मांगों को थोपना।

    हमास जिद पर अड़ा है कि इजरायल गाजा शहर पर हमले पूरी तरह से रोक दे और उसकी जेल में बंद फिलिस्तीनियों की रिहाई सुनिश्चित करे।

    हमास ने कैदियों की रिहाई में मारवान अल-बरगौटी की भी पैरवीं की है, यह फतह आंदोलन करने वाले अग्रणी नेताओं में एक हैं, जिनके बारे में कहा जा रहा है कि वह अगले फिलिस्तीनी राष्ट्रपति हो सकते हैं। 

    हमास के साथ सीजफायर को लेकर चल रही बातचीत में इजरायल ने दो टूक शब्दों में कहा है कि वह किसी भी सूरत में गाजा शहर पर हमले नहीं रोकेगा।

    इजरायली राष्ट्रपति बेंजामिन नेतन्याहू लगातार अपनी कसम दोहरा रहे हैं कि हमास के हर गुर्गे के खात्मे तक जंग खत्म नहीं होगी।

    गाजा शहर में इजरायली सैनिकों का कत्लेआम जारी है। इस जंग में अकेले गाजा शहर से कम से कम 30 हजार लोग मारे जा चुके हैं। इसमें महिलाएं और बच्चों की तादाद ज्यादा है। 

    बरगौटी की रिहाई पर अड़ा हमास
    अमेरिका और कतर के माध्यम से हमास और इजरायल में रमजान से पहले सीजफायर को लेकर बातचीत चल रही है।

    इजरायली नागरिकों की रिहाई के बदले में इजरायल में फिलिस्तीनी कैदियों को मुक्त करने की संभावना ने फतह आंदोलन के नेता मारवान अल-बरगौती को सुर्खियों में ला दिया है।

    बीबीसी उर्दू की रिपोर्ट के मुताबिक, हाल के दिनों में उनका नाम फिलिस्तीनी प्राधिकरण के संभावित नए राष्ट्रपति के रूप में सामने आया है। हमास का कहना है कि कैदियों और बंधकों की अदला-बदली पर किसी भी नए समझौते के तहत उन्हें हर हाल में रिहा किया जाना चाहिए।

    हमास नेता ओसामा हमदान ने बीबीसी अरबी को बताया कि ‘एक आंदोलन के रूप में हमने एक स्पष्ट रुख अपनाया है, जिस पर हम अभी भी कायम हैं।

    इजरायली जेलों में बंद सभी फिलिस्तीनी कैदियों और बंदियों को बिना किसी शर्त के रिहा किया जाना चाहिए।’ ओसामा हमदान ने कहा कि ‘हम इसे एक राष्ट्रीय मिशन मानते हैं कि फिलिस्तीन के लिए बलिदान देने वाले किसी भी कैदी के साथ समान व्यवहार किया जाना चाहिए।’ ऑपरेशन वफ़ा-उल-अहरार में भी हमने ऐसा ही किया।’

    गौरतलब है कि हमास 2006 के इजरायली सैन्य गिलाद शालित और फिलिस्तीनी कैदी विनिमय अभियान के लिए वफ़ा अल-अहरार नाम का प्रयोग करता है।

    कौन हैं बरगौटी
    इजरायली अखबार मारिव के मुताबिक, पिछले साल फरवरी में इजरायली जेल प्रशासन को जानकारी मिली थी कि मारवान अल-बरगौटी विभिन्न तरीकों से पश्चिमी जॉर्डन में अशांति पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं और  इसके बाद से इजारयल ने उन्हें एकांत कारावास में डाल दिया।

    मारवान अल-बरगौटी ने 15 साल की उम्र में फतह आंदोलन में शामिल होकर अपनी राजनीतिक गतिविधियां शुरू कीं थी। तब यासिर अराफात  फतह आंदोलन के प्रमुख थे।

    जैसे-जैसे उनका राजनीतिक करियर आगे बढ़ा, उन्होंने फिलिस्तीनी संघर्ष के लिए अपना संघर्ष बढ़ाया।

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शासन के द्वारा 10 बसें संचालित: सुकमा के सुदूर अंचलों में आवागमन हुआ आसान, जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना…..

    March 2, 2026

    राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से महिलाओं को मिली नई पहचान: हर्बल गुलाल निर्माण से आत्मनिर्भर बनीं झाटीबिन की दीदियां…..

    March 2, 2026

    होली खुशियों और जुड़ाव का अवसर, किसानों की समृद्धि से बढ़ा उत्साह – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    March 2, 2026

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों को मिला आजीविका का सहारा, 96 हेक्टेयर जलक्षेत्र में मछली पालन से कमा रहे 01 लाख 50 हजार रूपए…..

    March 2, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.