Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»देश»जेल में लश्कर का खेल, कैदी बनाए जा रहे थे आतंकी; NIA की 17 जगह छापेमारी…
    देश

    जेल में लश्कर का खेल, कैदी बनाए जा रहे थे आतंकी; NIA की 17 जगह छापेमारी…

    By March 5, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    जेल में लश्कर का खेल, कैदी बनाए जा रहे थे आतंकी; NIA की 17 जगह छापेमारी…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बेंगलुरु की जेल में आतंकी बनाए जाने के खेल को लेकर एनआईए सात राज्यों में 17 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

    बता दें कि इस मामले की जांच एनआईए एक साल से कर रही है। लश्कर के आतंकी टी नसीर पर आरोप है कि वह बेंगलुरु सेंट्रल जेल के अंदर भी कैदियों को आतंकी बनाने में लगा हुआ था।

    इसके अलावा बेंगलुरु कैफे ब्लास्ट मामले में भी एनआईए जांच में जुटी है। जानकारी के मुताबिक बेंगलुरु में कई जगहों पर एनआईए की रेड पड़ी।

    17 लोकेशन पर अब भी सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बेंगलुरु ब्लास्ट के तार भी इस रैडिकलाइजेशन के रैकेट के साथ जुड़े हो सकते हैं। 

    बेंगलुरु की जेल में हथियार और वॉकी टॉकी मिलने के बाद बेंगलुरु सिटी पुलिस ने जुलाई 2023 में एक केस दर्ज किया था। जेल से 7 पि्तौल, 4 हैंड ग्रेनेड और 45 जिंदा कारतूस बरामद हुए थे।

    ऐसे में साफ हो गया है कि शुक्रवार बेंगलुरु के फेमस कैफे में हुए ब्लास्ट का कनेक्शन प्रिजनर रैडिकलाइजेशन से भी है।

    सोमवार को ही एजेंसी को रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट का मामला सौंपा गया है और एक दिन  बाद ही एनआईए ने छापेमारी शुरू कर दी है।

    बता दें कि जेल में आतंकी बनाने के मामले में एनआीए ने पहले ही आठ लोगों के खिलाफ चार्जशीट फाइल की थी जिसमें टी नसीर भी शामिल है। वहीं दो संदिग्ध फरार भी हैं। 

    कैसे चलता था जेल में खेल

    बता दें कि नसीर केरल के कन्नूर का रहने वाला है। साल 2013 से ही वह बेंगलुरु सेंट्रल जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा है। वहीं इस मामले में आरोपी जुनैद अहमद और सलमान खान विदेश भाग गए। इन दोनों को नसीर ने जेल में ही आतंकी बना दिया था।

    इसके अलावा भी कई कैदी नसीर के संपर्क में थे। इसमें सैयद सुहैल खान, मोहम्मद उमर, जाहिद तबरेज, सैयद मुदासिर पाशा, मोहम्मद फैसल रब्बानी का नाम शामिल है।

    इन  पांचों लोगों के खिलाफ चार्जशीट में एजेंसी ने और भी कई आरोप लगाए हैं। इनके खिलाफ यूएपीए, विस्फोटक पदार्थ कानून और आर्म्स ऐक्ट के तहत भी केस दर्ज किया गया है। 

    एनआईए ने बताया था. नसीर किसी तरह करके इन सबको अपने बैरेक में शिफ्ट करवाता था। इसके बाद उन्हें आतंकी बनाने और माइंडवॉश करने में जुट जाता था।

    इसके बाद इन लोगों को भी और लोगों को लश्कर में शामिल करवाने के लिए तैयार कर देता था।  जुनैद जेल से छूटने के बाद कुछ और अपराधों में भी शामिल हुआ और फिर विदेश भाग गया।

    जानकारी के मुताबिक वह विदेश से लश्कर की आतंकी गतिविधियों के लिए फंडिंग करता है। इसके अलावा सलमान के साथ मिलकर वह हथियार और गोला बारूद सप्लाई करवाता है ताकि आत्मघाती हमले करवाए जा सकें।

    Related Posts

    हिमालय की गोद से प्राप्त शुद्ध जल से निर्मित टेंसबर्ग, दिल्ली के बीयर बाजार में गुणवत्ता की नई क्रांति…

    May 22, 2025

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आरोप: AAP ने दिल्ली की जनता को धोखा दिया

    February 3, 2025

    ट्रंप ने मेक्सिको, कनाडा और चीन पर लगाया टैरिफ, भारत पर असर की संभावना पर वित्त मंत्री ने दिया बयान

    February 3, 2025

    केंद्र सरकार ने जेंडर बजट में 37.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की, 4.49 लाख करोड़ रुपये का हुआ आवंटन

    February 3, 2025

    उप राष्ट्रपति धनखड़ ने कहा- अवैध प्रवासियों को नहीं झेल सकता देश, युवाओं से की बड़ी अपील

    February 3, 2025

    उत्तर भारत में सक्रिय हुआ पश्चिम विक्षोभ, बारिश का अलर्ट जारी

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    रायपुर : कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश

    September 2, 2025

    रायपुर : महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी

    September 2, 2025

    रायपुर : महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी

    September 2, 2025

    सैनिक स्कूल शिक्षा, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की नींव: मंत्री रामविचार नेताम

    September 2, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    September 2025
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.