Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»विदेश»चीन में बदल रहे रिवाज, 30 बाद बाद पहली बार प्रधानमंत्री ने अचानक रद्द की प्रेस कान्फ्रेंस…
    विदेश

    चीन में बदल रहे रिवाज, 30 बाद बाद पहली बार प्रधानमंत्री ने अचानक रद्द की प्रेस कान्फ्रेंस…

    By March 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    चीन में बदल रहे रिवाज, 30 बाद बाद पहली बार प्रधानमंत्री ने अचानक रद्द की प्रेस कान्फ्रेंस…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    चीन में सबकुछ सही नहीं चल रही है। भारत के पड़ोसी देश में रिवाज बदल रहे हैं।

    सोमवार को चीन ने तब दुनिया को हैरान कर दिया जब उसके प्रधानमंत्री ली कियांग की ओर से संवाददाता सम्मेलन रद्द करने की घोषणा की गई। चीन में नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (एनपीसी) के आखिर में प्रेस कांफ्रेंस की परंपरा 30 साल से भी ज्यादा पुरानी है। इसमें चीन की सरकारी नीतियों और अर्थव्यवस्था दुनिया के सामने आती है। 

    चीन की शीर्ष विधायी संस्था एनपीसी के प्रवक्ता लोउ क़िनजियान ने सोमवार को एक बयान में कहा कि असाधारण परिस्थितियों को छोड़कर वर्तमान नेशनल पीपुल्स कांग्रेस के कार्यकाल के लिए भी इस रिवाज को समाप्त कर दिया जाएगा।

    नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर में राजनीति विज्ञान के सहायक प्रोफेसर जा इयान चोंग ने कहा कि वह चीन की आर्थिक मंदी और जनसांख्यिकीय संकट के बारे में सवालों से बचने के लिए ऐसा कर रहे हैं।

    एनपीसी प्रवक्ता लू क्विनजियान ने कहा, चीनी संसद का सत्र 5 मार्च से 11 मार्च तक आयोजित होगा। वार्षिक बैठक आयोजित किए जाने के अलावा लू ने प्रधानमंत्री की प्रेस वार्ता रद्द किए जाने का ऐलान किया।

    यह निर्णय बेहद चौंकाने वाला बताया जा रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि कई बार प्रधानमंत्री के बयानों के आधार पर चीनी आर्थिक नीति के बारे में बेहद अहम जानकारी सामने आती हैं लेकिन, अब चीन की नीतियों और अर्थव्यवस्था को लेकर बातें दुनिया के सामने नहीं आ पाएंगी।

    कब से शुरू हुआ यह रिवाज
    लू ने कहा कि वार्षिक संसद सत्र के अंत में प्रधानमंत्री की तरफ से मीडिया को संबोधित करने की प्रथा अब पूरी तरह से बंद कर दी गई है।

    बता दें कि चीनी प्रधानमंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस का पहली बार आयोजन 1988 में किया गया था। इस प्रेस वार्ता के बड़े मायने हैं, क्योंकि प्रेस वार्ता में पीएम न सिर्फ देश की आर्थिक नीति बल्कि सरकार द्वारा उठाए जा रहे आगे के कदमो पर भी चर्चा करते हैं।

    इसके अलावा पीएम से देश में चल रहे मौजूदा संकटों और हालातों पर भी सवाल किए जाते हैं। इस प्रेस वार्ता में घरेलू से लेकर विदेश नीति समेत कई मुद्दे होते हैं।

    प्रधानमंत्री ली क़ियांग मंगलवार सुबह एनपीसी को सरकारी कार्य रिपोर्ट सौंपेंगे, इसके बाद राष्ट्रीय विकास और सुधार आयोग और वित्त मंत्रालय की योजनाओं और बजट की रूपरेखा वाली दो लिखित रिपोर्टें पेश की जाएंगी।

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    पीएम जनमन आवास से जुगरी बैगा के पक्के आशियाने का सपना हुआ पूरा, प्रधानमंत्री जनमन योजना ने बैगा समुदाय को जोड़ा मुख्य धारा से, 4573 बैगा परिवारों ने गृह प्रवेश कर मनाई पक्के आवास की खुशियां….

    March 9, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्व. बलिराम कश्यप की पुण्यतिथि पर किया उनके योगदान को स्मरण….

    March 9, 2026

    केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी शुभकामनाएँ….

    March 9, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्व. सुरुज बाई खांडे की पुण्यतिथि पर किया स्मरण….

    March 9, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.