Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»विदेश»रमजान से पहले गाजा के लोगों को मिलेगी गुड न्यूज? इजरायल-हमास में होने जा रही बड़ी डील…
    विदेश

    रमजान से पहले गाजा के लोगों को मिलेगी गुड न्यूज? इजरायल-हमास में होने जा रही बड़ी डील…

    By March 5, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रमजान से पहले गाजा के लोगों को मिलेगी गुड न्यूज? इजरायल-हमास में होने जा रही बड़ी डील…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इजरायल और हमास के बीच चल रहा भीषण युद्ध खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है।

    हमास बिना सैनिकों की वापसी के इजरायल से बातचीत को तैयार नहीं तो इजरायल ने हमास के हर गुर्गे के खात्मे तक युद्ध जारी रखने की बात दोहराई है।

    हमास और इजरायल की इस जिद में गाजावासी पिस रहे हैं। गाजा में हालत बेहद खराब हो गए हैं। खाने-पीने और दवाई जैसी जरूरी चीजों के लिए भी गाजा के लोगों को संघर्ष करना पड़ रहा है।

    अधिकतर गाजावासी भुखमरी जैसे हालातों से गुजर रहे हैं। इस बीच गाजा के लोगों के लिए एक राहत की खबर सामने आई है। अमेरिका और कतर की मध्यस्थता की बदौलत इजरायल और हमास एक बड़ी डील के करीब पहुंचे हैं।

    हफ्तों की बातचीत के बाद इजरायल और फिलिस्तीनी अधिकारी गाजा के लोगों के लिए एक मत होने को तैयार हैं। इस खबर पर अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने भी मुहर लगाई है।

    उन्होंने गाजा में तुरंत संघर्ष विराम की मांग की है। इसके लिए कमला हैरिस आज इजरायली मंत्री से मिलने वाली हैं। 

    ऐसी खबर है कि इजरायल और हमास के बीच रमजान से पहले युद्धविराम की बड़ी डील हो सकती है, जो कम से कम 6 सप्ताह तक रहेगा। इस डील में गाजा के लोगों के लिए बड़े पैमाने पर सहायता की बात प्रमुखता से रखी गई है।  

    अमेरिकी मीडिया वाशिंगटन पोस्ट ने खबर दी है इजरायल और हमास आतंकियों के बीच संघर्ष विराम में दो प्रमुख शर्ते हो सकती हैं।

    पहला इजरायल के बंधकों की रिहाई और दूसरा गाजा के लोगों के लिए अधिक से अधिक सहायता जुटाना। अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि दोनों पक्षों ने सामान्य शर्तों को स्वीकार कर लिया है।

    इजरायल, हमास और उनके मध्यस्थ रमजान के पवित्र महीने की शुरुआत 10 मार्च से पहले एक समझौता करने की कोशिश कर रहे हैं।

    कमला हैरिस बोलीं- कम से कम 6 सफ्ताह युद्धविराम
    अमेरिका की उपराष्ट्रपति हैरिस ने रविवार को कहा था कि इजरायल और हमास के बीच समझौते में कम से कम छह सप्ताह तक तत्काल संघर्ष विराम शामिल होगा, जो दिसंबर में समाप्त हुए एक सप्ताह के विराम के बाद सबसे लंबा संघर्ष विराम होगा।

    इस संघर्ष विराम में इजरायल और हमास द्वारा बनाए गए बंधकों के आदान-प्रदान शामिल होंगे। इसके अलावा सबसे ऊपर गाजा के लोगों के लिए सहायता वितरण की सुविधा भी शामिल है। 

    व्हाइट हाउस के अधिकारियों ने नाम न छापने की शर्त पर जानकारी दी कि युद्धविराम की शर्तों में हमास द्वारा बनाए गए बंधकों को मुक्त करना और गाजा के लोगों को अधिक से अधिक सहायता की अनुमति देना शामिल होगा।

    भीषण मानवीय संकट से गुजर रहे गाजावासी
    7 अक्टूबर 2023 से शुरू हुआ इजरायल-हमास युद्ध का सबसे बुरा असर गाजा शहर पर पड़ा है। इजरायली सैनिकों के जमीनी और हवाई हमले के बाद गाजावासी बदतर मानवीय संकट का सामना कर रहे हैं।

    इस युद्ध में अकेले गाजा शहर से कम से कम 30 हजार लोग मारे जा चुके हैं। जिसमें अधिकतर महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हैं।

    अमेरिका भी गाजा शहर पर भीषण मानवीय संकट को लेकर बैचेनी जाहिर कर चुके हैं। कमला हैरिस और राष्ट्रपति बाइडेन ने हाल ही में कहा था कि इजरायल को गाजा में अधिक सहायता की अनुमति देनी चाहिए।

    संघर्षविराम पर हमास के पाले में गेंद
    इजरायल और हमास में होने वाले संभावित संघर्षविराम की सारी बातें हमास पर टिकी हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि हमास ने अभी तक इस युद्धविराम को लेकर आधिकारिक रूप से हामी नहीं भरी है।

    नाम न छापने की शर्त पर बातचीत की जानकारी रखने वाले एक इजरायली अधिकारी ने बताया कि जब तक हमास की तरफ से कोई जवाब नहीं आ जाता, तब तक इजरायल मिस्र में बातचीत के लिए प्रतिनिधिमंडल नहीं भेजेगा।

    उधर, हमास का कहना है कि जब तक इजरायली सैनिक गाजा में निर्दोष लोगों की हत्या करना बंद नहीं कर देते, तब तक युद्धविराम पर बात आगे नहीं की जा सकती।

    हमास ने हाल ही में गाजा शहर में रसद के लिए इंतजार कर रहे लोगों पर अंधाधुंध गोलियों के लिए इजरायल को दोषी ठहराया था। इस घटना में 104 लोगों की जान चली गई थी।

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    जिला चिकित्सालय बेमेतरा का डायलिसिस यूनिट बनी किडनी रोगियों की जीवनरेखा

    April 12, 2026

    सुप्रसिद्ध गायिका पद्मविभूषण आशा भोसले के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने व्यक्त किया शोक…..

    April 12, 2026

    रायगढ़ के समग्र विकास को नई रफ्तार: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने 9 प्रमुख परियोजनाओं का किया निरीक्षण…

    April 12, 2026

    कोतरा रोड दुग्ध डेयरी क्षेत्र में बनेगा आधुनिक ऑक्सीजोन, नागरिकों को मिलेगा हरित व बहुउद्देशीय सुविधा केंद्र, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के प्रयासों से 7.86 करोड़ रुपए की स्वीकृति, स्थल का किया निरीक्षण…..

    April 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.