Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»देश»रोजगार की गारंटी, पेपर लीक पर मुआवजा; घोषणापत्र में जर्मनी मॉडल पेश करेगी कांग्रेस?…
    देश

    रोजगार की गारंटी, पेपर लीक पर मुआवजा; घोषणापत्र में जर्मनी मॉडल पेश करेगी कांग्रेस?…

    By March 4, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रोजगार की गारंटी, पेपर लीक पर मुआवजा; घोषणापत्र में जर्मनी मॉडल पेश करेगी कांग्रेस?…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी लगाकरा बेरोजगारी और पेपर लीक को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोल रहे हैं।

    रविवार को ग्वालियर में भी राहुल गांधी ने कहा कि भारत में युवाओं की बेरोजगारी दर पाकिस्तान, बांग्लादेश और भूटान से भी ज्यादा है।

    द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को ही भाजपा के खिलाफ बड़ा मुद्दा बनाने वाली है।

    कांग्रेस अपने घोषणापत्र में कुछ ऐसे वादे करने वाली है जो कि अब तक नहीं किए गए। कांग्रेस पार्टी जर्मनी के मॉडल को अपने घोषणापत्र में पेश कर सकती है। 

    क्या है रोजगार का जर्मनी मॉडल
    राहुल गांधी अकसर मोदी सरकार पर आरोप लगाते हैं कि वह युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं। इसके अलावा पेपर लीक का मुद्दा भी उठाते रहते हैं।

    अब कांग्रेस जर्मनी के डुअल एजुकेशन मॉडल को लेकर विचार कर रही है। हालांकि इसे भारतीय परिस्थिति में ढालकर ही पेश किया जाएगा।

    इस मॉडल के तहत वोकेशनल एजुकेशन और ट्रेनिंग सिस्टम को शिक्षा के साथ रखा जाता है। यह मॉडल वोकेशनल स्कूल में पढ़ाई के दौरान ही कंपनी में काम करने का मौका देता है।

    इससे युवाओं को शिक्षा के बाद रोजगार मिलना आसान हो जाता है। कांग्रेस नेताओं का मानना है कि देश के युवाओं को जॉब मार्केट में जाने का एक आकर्षक ऑफर देने की जरूरत है।

    हालांकि यह काम आसान नहीं है। ऐसा करने के लिए प्राइवेट और सरकारी दोनों सेक्टर को एजुकेशन मॉडल का हिस्सा बनना पड़ेगा। 

    सूत्रों की मानें तो पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम की अध्यक्षता में कांग्रेस पार्टी की घोषणापत्र कमेटी जल्द ही अपना काम पूरा करने वाली है।

    पार्टी का मानना है कि अप्रेंटिसशिप मॉडल देश के युवाओं को जरूर आकर्षित करेगा। संभव है कि घोषणापत्र में ही अप्रेंटिसशिप पीरियड और उसके साथ मिलने वाले स्टाइपेंड के बारे में भी बताया जाए।

    द इंडियन एक्स्प्रेस के मुताबिक सूत्रों ने बताया कि इस मॉडल के तहत युवा आसानी से नौकरी शुरू कर सकते हैं। यह रोजगार के अधिकार की तरह का मॉडल है जिसमें कोई भी एक साल के लिए हक से नौकरी मांग सकता है। 

    जानकारी के मुताबिक अपने घोषणापत्र में कांग्रेस पार्टी पेपर लीक के मुद्दे को भी नहीं छोड़ना चाहती। हाल ही में केंद्र सरकार ने पेपर लीक को लेकर कड़ा कानून बनाया है जिससे कि संगठित तरीके से नकर करवाने वालों पर शिकंजा कसा जा सके।

    हालांकि कांग्रेस पार्टी इससे भी एक कदम आगे जाकर अभ्यर्थियों को मुआवजा देने का भी वादा करने जा रही है। इसके अलावा कांग्रेस युवाओं को स्टार्टअप बिजनस के लिए भी योजना का वादा करेगी। 

    Related Posts

    ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

    February 23, 2026

    शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

    February 11, 2026

    विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    February 11, 2026

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शासन के द्वारा 10 बसें संचालित: सुकमा के सुदूर अंचलों में आवागमन हुआ आसान, जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना…..

    March 2, 2026

    राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से महिलाओं को मिली नई पहचान: हर्बल गुलाल निर्माण से आत्मनिर्भर बनीं झाटीबिन की दीदियां…..

    March 2, 2026

    होली खुशियों और जुड़ाव का अवसर, किसानों की समृद्धि से बढ़ा उत्साह – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    March 2, 2026

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों को मिला आजीविका का सहारा, 96 हेक्टेयर जलक्षेत्र में मछली पालन से कमा रहे 01 लाख 50 हजार रूपए…..

    March 2, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.