Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»विदेश»लाश बनती जिंदगियां, 100 से ज्यादा लोगों को गोलियों से भूना; गाजा के कत्ल-ए-आम पर क्या बोला भारत…
    विदेश

    लाश बनती जिंदगियां, 100 से ज्यादा लोगों को गोलियों से भूना; गाजा के कत्ल-ए-आम पर क्या बोला भारत…

    By March 2, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    लाश बनती जिंदगियां, 100 से ज्यादा लोगों को गोलियों से भूना; गाजा के कत्ल-ए-आम पर क्या बोला भारत…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    गाजा में जिंदगियां लाश बनती जा रही हैं। हाल ही में खाना लेने के लिए लाइन में लगे लोगों पर इजरायली सैनिकों ने गोलीबारी कर दी थी।

    अब भारत ने गाजा के इस कत्ल-ए-आम पर अपना रुख जाहिर किया है। भारत ने शुक्रवार को कहा कि मानवीय सहायता पहुंचाए जाने के दौरान उत्तरी गाजा में हुई जनहानि से वह बहुत स्तब्ध है।

    विदेश मंत्रालय का यह बयान गाजा में गोलीबारी की एक घटना में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने और 700 से अधिक के घायल होने के एक दिन बाद आया है।

    गाजा के कत्ल-ए-आम पर क्या बोला भारत
    विदेश मंत्रालय ने कड़े शब्दों वाले एक बयान में कहा कि इस तरह से जनहानि होना गाजा में अत्यंत चिंता का कारण बना हुआ है।

    विदेश मंत्रालय ने कहा, “मानवीय सहायता पहुंचाए जाने के दौरान, उत्तरी गाजा में कल लोगों के मारे जाने से हम काफी स्तब्ध हैं।” भारत ने गाजा के लोगों को मानवीय सहायता सुरक्षित रूप से और समय पर पहुंचाने का भी आह्वान किया।

    विदेश मंत्रालय ने कहा, “हम मानवीय सहायता की सुरक्षित और समय पर आपूर्ति किये जाने का फिर से आह्वान करते हैं।” हालांकि, बयान में इजरायल का कोई जिक्र नहीं किया गया है।

    इजरायली सैनिकों ने 100 से अधिक लोगों को मारी गोली
    खबरों के अनुसार, गाजा में एक मानवीय सहायता काफिले से खाद्य सामग्री लेने की कोशिश कर रहे फलस्तीनियों की एक बड़ी भीड़ पर इजराइली सैनिकों की गोलीबारी में 100 से अधिक लोग मारे गए और 700 से अधिक घायल हुए हैं।

    संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, “मैं गाजा में बृहस्पतिवार को हुई उस घटना की निंदा करता हूं, जिसमें जीवन-रक्षक सहायता मांगते समय 100 से अधिक लोग कथित तौर पर मारे गए, या घायल हुए हैं।”

    फिलिस्तीनी राष्ट्रपति ने की हमले की निंदा
    फिलिस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास के कार्यालय ने कहा कि उन्होंने “आज सुबह नबुलसी चौराहे पर सहायता ट्रकों का इंतजार कर रहे लोगों के खिलाफ इजरायली सेना द्वारा किए गए भयानक हमले की जानकारी मिली। हम इस नरसंहार की निंदा करते हैं”।

    गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता अशरफ अल-किद्रा ने कहा कि यह घटना एन्क्लेव के उत्तरी भाग में गाजा शहर के पश्चिम में अल-नबुसी चौराहे पर हुई। क़िद्रा ने कहा कि मेडिकल टीमें अल-शिफा अस्पताल पहुंचे दर्जनों घायल लोगों की चोटों की मात्रा और गंभीरता से निपटने में असमर्थ थीं।

    गाजा शहर में कमल अदवान अस्पताल के प्रमुख हुसाम अबू सफियाह ने कहा कि उन्हें शहर के पश्चिम में हुई घटना से 10 शव और दर्जनों घायल मरीज मिले हैं।

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गौधाम योजना का किया शुभारंभ : प्रदेश में गोधन संरक्षण को मिला नया आधार….

    March 14, 2026

    गोधन संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 11 जिलों में 29 गौधाम का किया शुभारंभ….

    March 14, 2026

    खेल अधोसंरचना के विकास से निखर रही प्रदेश की प्रतिभाएँ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    March 14, 2026

    राजनांदगांव को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित मॉडल सिटी के रूप में विकसित करेंगे : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    March 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.