Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»नवीन आंगनबाड़ी भवन: शिक्षा, पोषण और सुरक्षा का संगम…..
    छत्तीसगढ़

    नवीन आंगनबाड़ी भवन: शिक्षा, पोषण और सुरक्षा का संगम…..

    News DeskBy News DeskFebruary 11, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    नवीन आंगनबाड़ी भवन: शिक्षा, पोषण और सुरक्षा का संगम…..
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: मुंगेली जिले के ग्रामीण अंचलों में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के अभिशरण से 100 नवीन आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण कराया जा रहा है। इनमें से 31 भवन पूर्ण हो चुके हैं तथा 69 भवनों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। शेष भवनों को 15 मार्च तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

    इन नवीन भवनों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में 6 वर्ष तक के बच्चों को बेहतर प्रारंभिक शिक्षा, पोषण आहार एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध हो रहा है। आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों को शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं भी प्रदान की जाती हैं, जिससे उनके समग्र विकास को सुदृढ़ आधार मिल रहा है।

    रायपुर : नवीन आंगनबाड़ी भवन: शिक्षा, पोषण और सुरक्षा का संगम

    बच्चों में सीखने की रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से भवनों की दीवारों पर हिंदी एवं अंग्रेजी वर्णमाला, जीव-जंतु तथा अन्य शैक्षणिक विषयों से संबंधित आकर्षक चित्रों की पेंटिंग कराई गई है। इन चित्रों के माध्यम से बच्चों को खेल-खेल में सीखने का अवसर मिल रहा है, जिससे उनके मानसिक विकास में सकारात्मक प्रभाव देखा जा रहा है। बेहतर अधोसंरचना के कारण आंगनबाड़ी गतिविधियों के संचालन में सुविधा हुई है तथा बच्चों की नियमित उपस्थिति में भी वृद्धि दर्ज की गई है।

    कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार का कहना है कि मनरेगा एवं महिला-बाल विकास विभाग के समन्वित प्रयासों से निर्मित ये भवन ग्रामीण बच्चों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। नवनिर्मित आंगनबाड़ी केन्द्रों में आकर्षक शैक्षणिक वातावरण से बच्चों एवं अभिभावकों में उत्साह एवं विश्वास का वातावरण निर्मित हुआ है। यह पहल ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा, पोषण और सुरक्षा को नया आयाब दे रही है।

    News Desk

    Related Posts

    क्षय रोग (टी बी) उन्मूलन हेतु निक्षय निरामय फेस 0.2 अंतर्गत शिविर आयोजित

    April 4, 2026

    जिला चिकित्सालय स्थित मातृ एवं शिशु चिकित्सालय बेमेतरा जिला वासियों के लिए साबित हो रहा वरदान

    April 3, 2026

    मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा से गांव-शहर की दूरी हुई कम, दूरस्थ जनजातीय क्षेत्रों में पहुंच रही बस, सफर हुआ आसान…..

    April 3, 2026

    लैलूंगा की पहचान बना ‘केलो’ जैविक जंवाफूल चावल, देशभर में बढ़ रही मांग, बेंगलुरु से कारगिल तक पहुंच रहा सुगंधित चावल….

    April 3, 2026

    ‘मोर गांव मोर पानी महाभियान’ से जन-जन जुड़ा, दुर्ग बना जल संरक्षण का मॉडल….

    April 3, 2026

    मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना: ससौली-छिरोपारा के ग्रामीणों को मिली सुगम आवागमन की सुविधा….

    April 3, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    क्षय रोग (टी बी) उन्मूलन हेतु निक्षय निरामय फेस 0.2 अंतर्गत शिविर आयोजित

    April 4, 2026

    जिला चिकित्सालय स्थित मातृ एवं शिशु चिकित्सालय बेमेतरा जिला वासियों के लिए साबित हो रहा वरदान

    April 3, 2026

    मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा से गांव-शहर की दूरी हुई कम, दूरस्थ जनजातीय क्षेत्रों में पहुंच रही बस, सफर हुआ आसान…..

    April 3, 2026

    लैलूंगा की पहचान बना ‘केलो’ जैविक जंवाफूल चावल, देशभर में बढ़ रही मांग, बेंगलुरु से कारगिल तक पहुंच रहा सुगंधित चावल….

    April 3, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.