Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से बदली लोरमी के फल विक्रेता की किस्मत: सोना कैवर्त्य को दिल्ली गणतंत्र दिवस समारोह में मिला सम्मान…..
    छत्तीसगढ़

    प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से बदली लोरमी के फल विक्रेता की किस्मत: सोना कैवर्त्य को दिल्ली गणतंत्र दिवस समारोह में मिला सम्मान…..

    News DeskBy News DeskFebruary 6, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से बदली लोरमी के फल विक्रेता की किस्मत: सोना कैवर्त्य को दिल्ली गणतंत्र दिवस समारोह में मिला सम्मान…..
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना छोटे व्यापारियों के लिए आर्थिक संबल बनकर सामने आई है। फुटकर व्यवसायियों को आत्मनिर्भर बनाने वाली इस योजना ने लोरमी के एक साधारण फल विक्रेता श्री सोना कैवर्त्य की किस्मत बदल दी। योजना के माध्यम से व्यवसाय को नई ऊंचाईयां देकर उन्होंने न केवल अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत की, बल्कि नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस परेड में ‘विशिष्ट अतिथि’ के रूप में शामिल होकर जिले को गौरवान्वित किया। श्री सोना कैवर्त्य की उद्यमिता और योजना के सफल क्रियान्वयन को देखते हुए उन्हें इस वर्ष नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस परेड में विशिष्ट अतिथि दीर्घा में आमंत्रित किया गया। यह सम्मान उनकी मेहनत का परिणाम है।

    सोना कैवर्त्य को दिल्ली गणतंत्र दिवस समारोह में मिला सम्मान

    श्री कैवर्त्य ने कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना ने मुझे उस समय सहारा दिया जब पूंजी की सबसे ज्यादा कमी थी। दिल्ली में परेड देखना मेरे लिए सपने जैसा था। उन्होंने आर्थिक कठिनाइयों के समय प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का लाभ लेने भारतीय स्टेट बैंक की स्थानीय शाखा से 10 हजार रुपये का प्रथम ऋण प्राप्त कर अपने बंद पड़े व्यवसाय को दोबारा शुरू किया।

    समय पर ऋण चुकाने और बेहतर वित्तीय प्रबंधन से उन्हें आगे भी योजना का लाभ मिलने की संभावना बढ़ी। नगरपालिका अध्यक्ष श्री सुजीत वर्मा ने श्री कैवर्त्य की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना आज छोटे व्यापारियों के लिए नई उम्मीद और आत्मनिर्भरता की मजबूत राह बन रही है। उन्होंने अन्य छोटे व्यापारियों से भी स्वनिधि योजना से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने की अपील की।

    क्या है प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना?

    प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना विशेष रूप से उन छोटे फुटकर व्यापारियों के लिए शुरू की गई है, जिनका व्यवसाय कोरोना काल में लॉकडाउन के कारण प्रभावित हुआ था। योजना के अंतर्गत बिना जटिल दस्तावेजी प्रक्रिया के आसान ऋण सुविधा उपलब्ध है। हितग्राहियों को 07 प्रतिशत तक ब्याज सब्सिडी, ऋण की श्रेणियां 15 हजार रूपए, 25 हजार रूपए और 50 हजार रुपये तक ऋण उपलब्ध है। लोरमी नगर पालिका अंतर्गत अब तक 249 हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा चुका है।

    News Desk

    Related Posts

    प्रदेश में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की क्षमता बढ़ाने विशेष पहल: सभी कर्मियों के लिए आई-जीओटी प्रशिक्षण अनिवार्य, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश….

    February 6, 2026

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने 30 पुनर्वासित युवाओं को बांटे टूलकिट और मोबाइल…..

    February 6, 2026

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने हितग्राहियों को सौंपी सौगातें: वन मंत्री केदार कश्यप एवं विधायक किरण सिंह देव भी रहे उपस्थित….

    February 6, 2026

    शहीद वीर नारायण सिंह संग्रहालय फेस-2 का कार्य जल्द होगा प्रारंभ: सोनमणि बोरा….

    February 6, 2026

    पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अखिलेश कुमार बने ऊर्जादाता: घर की छत बनी ’पावर हाउस’, घर का बिजली बिल हुआ शून्य…..

    February 6, 2026

    बस्तर पण्डूम 2026 की तैयारियों का उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने लिया जायजा….

    February 6, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    प्रदेश में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की क्षमता बढ़ाने विशेष पहल: सभी कर्मियों के लिए आई-जीओटी प्रशिक्षण अनिवार्य, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश….

    February 6, 2026

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने 30 पुनर्वासित युवाओं को बांटे टूलकिट और मोबाइल…..

    February 6, 2026

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने हितग्राहियों को सौंपी सौगातें: वन मंत्री केदार कश्यप एवं विधायक किरण सिंह देव भी रहे उपस्थित….

    February 6, 2026

    शहीद वीर नारायण सिंह संग्रहालय फेस-2 का कार्य जल्द होगा प्रारंभ: सोनमणि बोरा….

    February 6, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.