Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना की राज्य स्तरीय स्वीकृति समिति की बैठक सम्पन्न…..
    छत्तीसगढ़

    प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना की राज्य स्तरीय स्वीकृति समिति की बैठक सम्पन्न…..

    News DeskBy News DeskJanuary 28, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना की राज्य स्तरीय स्वीकृति समिति की बैठक सम्पन्न…..
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (च्डत्ज्ञटल्) के अंतर्गत केन्द्रीय योजनाओं के प्रस्तावों के अनुमोदन के लिए गठित राज्य स्तरीय स्वीकृति समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में वर्ष 2025-26 में केन्द्रीय योजनाओं की वार्षिक कार्ययोजना की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। इसी प्रकार वर्ष 2026-27 में योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य में केन्द्रीय योजनाओं के प्रस्तावित वार्षिक कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में कृषि क्षेत्र में वार्षिक वृद्धि दर बढ़ाना, किसानों की आय में वृद्धि, जैविक खेती और मृदा स्वास्थ्य को बढ़ावा देने की योजनाओं पर चर्चा हुई। बैठक में विविध योजनाओं के प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

    मुख्य सचिव ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत प्रदेश में केन्द्रीय योजनाओं के लिए प्रस्तावित वार्षिक कार्ययोजना के बारे में विस्तार से चर्चा के दौरान कहा कि राज्य में किसानों की आमदानी को बढ़ाने के लिए मिट्टी एवं उपयुक्त फसलों तथा किसानों की जरूरतों के हिसाब से महत्वपूर्ण तथ्यों को शामिल किया जाना चाहिए। किसानों को अच्छी किस्म की फसलों को लेने के लिए प्रेरित किया जाए। इसके लिए किसानों के समक्ष फसल प्रदर्शन कर जानकारी दी जाए। उन्नत फसलों और उन्नत बीजों तथा कृषि तकनीकों से अवगत कराने के लिए शिविर लगाकर जानकारी दी जाए। किसानों को यह भरोसा दिलाये जाए कि उनके द्वारा अच्छी किस्म की दलहन एवं तिलहन के फसलों को लेने से निश्चित रूप से फायदा होगा। उनकी फसलों को अच्छे दामों पर खरीदा जाएगा। राज्य के किसानों को उन्नत किस्म के बीज उपलब्ध कराने के लिए कलस्टरवार कार्ययोजना तैयार किया जाना चाहिए। मुख्य सचिव ने अधिकारियों से कहा है कि फसलों की गिरदावरी करते समय किसानों से विचार-विमर्श किया जाए।

    प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना की राज्य स्तरीय स्वीकृति समिति की बैठक सम्पन्न

    बैठक में कृषि विकास योजना के अंतर्गत शामिल कृषि विस्तार योजना, फसल विविधिकरण प्रोग्राम, राष्ट्रीय बांस मिशन, परम्परागत कृषि विकास योजना, मृदा स्वास्थ्य एवं उर्वरता, वर्षा आधारित क्षेत्र विकास, प्राकृतिक खेती मिशन, मखाना विकास योजना, राष्ट्रीय हनी मिशन, समन्वित विकास उद्यानिकी मिशन, राष्ट्रीय तिलहन एवं ऑयल पाम मिशन, मोटे अनाज (मक्का), रागी, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन एवं आत्मनिर्भर दलहन मिशन के अंतर्गत शामिल विविध योजनाओं के बारे में अधिकारियों ने विस्तार से जानकारी दी। बैठक में इन योजनाओं के अंतर्गत प्रस्तावों वर्ष 2026-27 के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय विकास योजना के अंतर्गत योजनाओं की प्रस्तावित कार्ययोजना में शामिल करने के प्रस्तावों का अनुमोदन भी किया गया।

    बैठक में कृषि एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती शहला निगार, वित्त विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल सहित राज्य कृषि विपणन बोर्ड, राज्य बीज प्रमाणीकरण संस्था, महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, राज्य बीज कृषि विकास निगम, राज्य कृषि प्रबंधन एवं विस्तार प्रशिक्षण संस्थान और इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अधिकारी शामिल हुए।

    News Desk

    Related Posts

    महिला आरक्षण से आधी आबादी को मिलेगा उनका पूरा हक, निर्णय प्रक्रिया में बढ़ेगी भागीदारी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

    April 13, 2026

    भटके कदमों को नई दिशा: सुकमा में पुनर्वास से विकास की कहानी लिख रही है सरकार, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पुनर्वास केंद्र का किया अवलोकन, पुनर्वासितों से किया आत्मीय संवाद…..

    April 13, 2026

    जिला चिकित्सालय बेमेतरा का डायलिसिस यूनिट बनी किडनी रोगियों की जीवनरेखा

    April 12, 2026

    सुप्रसिद्ध गायिका पद्मविभूषण आशा भोसले के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने व्यक्त किया शोक…..

    April 12, 2026

    रायगढ़ के समग्र विकास को नई रफ्तार: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने 9 प्रमुख परियोजनाओं का किया निरीक्षण…

    April 12, 2026

    कोतरा रोड दुग्ध डेयरी क्षेत्र में बनेगा आधुनिक ऑक्सीजोन, नागरिकों को मिलेगा हरित व बहुउद्देशीय सुविधा केंद्र, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के प्रयासों से 7.86 करोड़ रुपए की स्वीकृति, स्थल का किया निरीक्षण…..

    April 12, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    महिला आरक्षण से आधी आबादी को मिलेगा उनका पूरा हक, निर्णय प्रक्रिया में बढ़ेगी भागीदारी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

    April 13, 2026

    भटके कदमों को नई दिशा: सुकमा में पुनर्वास से विकास की कहानी लिख रही है सरकार, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पुनर्वास केंद्र का किया अवलोकन, पुनर्वासितों से किया आत्मीय संवाद…..

    April 13, 2026

    जिला चिकित्सालय बेमेतरा का डायलिसिस यूनिट बनी किडनी रोगियों की जीवनरेखा

    April 12, 2026

    सुप्रसिद्ध गायिका पद्मविभूषण आशा भोसले के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने व्यक्त किया शोक…..

    April 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.