Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»देश»आज से दक्षिण भारत के दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, किसानों के खातों में भेजेंगे 21,000 करोड़ रुपये…
    देश

    आज से दक्षिण भारत के दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, किसानों के खातों में भेजेंगे 21,000 करोड़ रुपये…

    By February 27, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    आज से दक्षिण भारत के दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, किसानों के खातों में भेजेंगे 21,000 करोड़ रुपये…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को केरल, तमिलनाडु और महाराष्ट्र की दो दिवसीय यात्रा पर जा रहे हैं।

    यहां वह कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। वह अपनी यात्रा केरल से शुरू करेंगे और बुधवार को महाराष्ट्र में समाप्त करेंगे।

    सुबह करीब 10:45 बजे पीएम नरेंद्र मोदी केरल के तिरुवनंतपुरम में विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (वीएसएससी) का दौरा करेंगे।

    एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, पीएम मोदी राज्य की अपनी यात्रा के दौरान, तीन प्रमुख अंतरिक्ष बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

    इनमें श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में पीएसएलवी एकीकरण सुविधा (पीआईएफ); महेंद्रगिरि में इसरो प्रोपल्शन कॉम्प्लेक्स में नई ‘सेमी-क्रायोजेनिक्स इंटीग्रेटेड इंजन और स्टेज टेस्ट सुविधा’; और वीएसएससी, तिरुवनंतपुरम में ‘ट्राइसोनिक विंड टनल’ शामिल हैं।

    अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए विश्व स्तरीय तकनीकी सुविधाएं प्रदान करने वाली तीन परियोजनाएं लगभग 1,800 करोड़ रुपये की लागत पर तैयार की गई हैं।

    महाराष्ट्र में प्रधानमंत्री, किसान सम्मान निधि की 16वीं किस्त जारी करेंगे और किसानों के खातों में 21,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि हस्तांतरित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने सोमवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

    पीएमओ ने कहा कि प्रधानमंत्री 27 फरवरी को लगभग 5:15 बजे तमिलनाडु के मदुरै में ‘क्रिएटिंग द फ्यूचर-ऑटोमोटिव एमएसएमई उद्यमियों के लिए डिजिटल मोबिलिटी’ कार्यक्रम में भाग लेंगे।

    अगले दिन प्रधानमंत्री सुबह लगभग 9:45 बजे तमिलनाडु के थूथुकुडी में लगभग 17,300 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे और फिर महाराष्ट्र के यवतमाल के लिए रवाना हो जाएंगे, जहां वह 4,900 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और पीएम किसान सम्मान निधि की 16वीं किस्त जारी करेंगे।

    यवतमाल में प्रधानमंत्री लगभग 3,800 करोड़ रुपये की ‘नमो शेतकरी महासम्मान निधि’ की दूसरी और तीसरी किस्त भी वितरित करेंगे।

    इससे पूरे महाराष्ट्र में लगभग 88 लाख लाभार्थी किसान लाभान्वित होंगे। प्रधानमंत्री पूरे महाराष्ट्र में 5.5 लाख महिला स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) को 825 करोड़ रुपये का रिवॉल्विंग फंड वितरित करेंगे।

    यह राशि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा प्रदान की गई निधि के अतिरिक्त है।

    प्रधानमंत्री पूरे महाराष्ट्र में एक करोड़ आयुष्मान कार्ड वितरण और ओबीसी श्रेणी के लाभार्थियों के लिए मोदी आवास घरकुल योजना की शुरुआत करेंगे।

    इस योजना में वित्त वर्ष 2023-24 से वित्त वर्ष 2025-26 तक कुल 10 लाख घरों के निर्माण की परिकल्पना की गई है। प्रधानमंत्री योजना के 2.5 लाख लाभार्थियों को 375 करोड़ रुपये की पहली किस्त हस्तांतरित करेंगे।

    प्रधानमंत्री महाराष्ट्र के मराठवाड़ा और विदर्भ क्षेत्र को लाभ पहुंचाने वाली कई सिंचाई परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इन परियोजनाओं को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (पीएमकेएसवाई) और बलिराजा जल संजीवनी योजना (बीजेएसवाई) के तहत 2750 करोड़ रुपये से अधिक की संचयी लागत से विकसित किया गया है।

    प्रधानमंत्री महाराष्ट्र में 1300 करोड़ रुपये से अधिक की कई रेल परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे और सड़क क्षेत्र को मजबूत करने के लिए अनेक परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित करेंगे। वह यवतमाल शहर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का भी अनावरण करेंगे।

    Related Posts

    ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

    February 23, 2026

    शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

    February 11, 2026

    विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    February 11, 2026

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ग्रामीण डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम: संशोधित भारतनेट प्रोग्राम के तहत छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की स्वीकृति- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    March 3, 2026

    90 वर्षीय चाका बाई पुनः सुन सकती है जीवन की मधुर ध्वनि, मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में श्रवणदोष से पीड़ित चाका बाई को मिला श्रवण यंत्र- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को दिया धन्यवाद….

    March 3, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका ने प्रदेशवासियों को होली पर्व की दी शुभकामनाएं….

    March 3, 2026

    वाणिज्य एवं उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने प्रदेशवासियों को दी होली पर्व की बधाई….

    March 3, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.