Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»देश»क्या राजनीतिक दलों को नहीं देना पड़ता इनकम टैक्स? जान लीजिए क्या है कानून…
    देश

    क्या राजनीतिक दलों को नहीं देना पड़ता इनकम टैक्स? जान लीजिए क्या है कानून…

    By February 26, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    क्या राजनीतिक दलों को नहीं देना पड़ता इनकम टैक्स? जान लीजिए क्या है कानून…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाए हैं कि आयकर विभाग ने बैंकों से उसके अकाउंट से 65 करोड़ की राशि ट्रांसफर करने के आदेश दिए हैं।

    कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अजय माकन ने कहा था कि यह एक तरह का आर्थिक आतंकवाद है और जानबूझकर कांग्रेस पार्टी को टारगेट किया जा रहा है जबकि राजनीतिक दलों को आयकर से छूट दी जाती है।

    उन्होंने यह भी कहा कि इनकम टैक्स अपीलेट ट्राइब्यूनल के पास उनकी 210 करोड़ की टैक्स डिमांड पहले से ही पेंडिंग है।

    आइए आपको बताते हैं कि क्या राजनीतिक दल भी आयकर के दायरे में आते हैं। अगर पार्टियों को टैक्स से छूट दी जाती है तो इसकी शर्तें क्या होती हैं?
     
    क्या राजनीतिक दलों को आयकर देना जरूरी होता है?
    आयकर कानून 1961 के मुताबिक चुनाव आयोग में रजिस्टर्ड राजनीतिक दलों को कुछ शर्तों के साथ आयकर में छूट दी जाती है।

    कानून की धारा 13 ए कहती है कि मकान की संपत्ति से होने वाली आणदनी, दूसरे साधनों से होने वाली आय या फिर दान की गई राशि पर राजनीतिक दलों को कर नहीं देना होगा। इसे वित्त वर्ष की कुल आय में नहीं जोड़ा जाएगा।

    हालांकि शर्त यह है कि राजनीतिक दल को इस आय का विवरण संभालकर रखना होगा औऱ ऑडिट के लिए पेश करना होगा। 20 हजार से ऊपर मिलने वाले सभी दान का रिकॉर्ड रखना जरूरी है। इसके अलावा राजनीतिक दलों को 2 हजार के ऊपर का कोई भी दान कैश में नहीं स्वीकार करना है। 

    आयकर की यह छूट तभी लागू होगी जब पार्टी का कोई अधिकृत व्यक्ति यार फिर कोषाध्यक्ष डोनेशन का ब्यौरा चुनाव आयोग के सामने घोषित करे। इनकम टैक्स फाइलिंग की आखिरी तारीख से पहले यह घोषणा राजनीतिक दल को करनी होगी। 

    क्या राजनीतिक दलों को भी भरना होता है इनकम टैक्स रिटर्न
    अगर किसी राजनीतिक दल की आयग सेक्शन 13ए के तहत दी जाने वाली छूट की सीमा से ज्यादा होती है तो राजनीतिक दलों को भी इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करना अनिवार्य हो जाता है।

    सेक्शन 139 (4B) में कहा गया है कि अगर किसी भी पार्टी की कुल आय इनकम टैक्स की छूट की सीमा से ज्यादा है तो पार्टी के सीईओ या फिर शीर्ष पदाधिकारी को प्रेस्क्राइब्ड फॉर्म पर रिटर्न फाइल करना होगा। 

    बता दें कि कांग्रेस पार्टी के कोषाध्यक्ष अजय माकन ने आरोप लगाया था कि बैंकों को IYC और NSUI के अकाउंट से 65 करोड़ रुपये ट्रांसफर करने के निर्देश दिए गए हैं।

    उन्होंने कहा था कि यह सामान्य बात है कि भाजपा भी आयकर नहीं देती है। उन्होंने कहा कि साल 2018-19 में पार्टी को कुल 142.83 करोड़ रुपये का दान मिला था इसमें से 14.49 करोड़ कैश में था।

    यह कांग्रेस के सांसदों औऱ विधायकों से मिला था। उन्होंने कहा कि आयकर विभाग ने केवल 14 लाख के कैश डोनेशन के लिए 210 करोड़ की टैक्स डिमांड रख दी। 

    Related Posts

    हिमालय की गोद से प्राप्त शुद्ध जल से निर्मित टेंसबर्ग, दिल्ली के बीयर बाजार में गुणवत्ता की नई क्रांति…

    May 22, 2025

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आरोप: AAP ने दिल्ली की जनता को धोखा दिया

    February 3, 2025

    ट्रंप ने मेक्सिको, कनाडा और चीन पर लगाया टैरिफ, भारत पर असर की संभावना पर वित्त मंत्री ने दिया बयान

    February 3, 2025

    केंद्र सरकार ने जेंडर बजट में 37.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की, 4.49 लाख करोड़ रुपये का हुआ आवंटन

    February 3, 2025

    उप राष्ट्रपति धनखड़ ने कहा- अवैध प्रवासियों को नहीं झेल सकता देश, युवाओं से की बड़ी अपील

    February 3, 2025

    उत्तर भारत में सक्रिय हुआ पश्चिम विक्षोभ, बारिश का अलर्ट जारी

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    रायपुर : कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश

    September 2, 2025

    रायपुर : महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी

    September 2, 2025

    रायपुर : महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी

    September 2, 2025

    सैनिक स्कूल शिक्षा, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की नींव: मंत्री रामविचार नेताम

    September 2, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    September 2025
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.