Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»विधानसभा अध्यक्ष ने श्री रामलला दर्शन के लिए दुर्ग एवं बस्तर संभाग के 765 तीर्थ यात्रियों को किया रवाना….
    छत्तीसगढ़

    विधानसभा अध्यक्ष ने श्री रामलला दर्शन के लिए दुर्ग एवं बस्तर संभाग के 765 तीर्थ यात्रियों को किया रवाना….

    News DeskBy News DeskAugust 6, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    विधानसभा अध्यक्ष ने श्री रामलला दर्शन के लिए दुर्ग एवं बस्तर संभाग के 765 तीर्थ यात्रियों को किया रवाना….
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज रेलवे स्टेशन राजनांदगांव से श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना अंतर्गत दुर्ग एवं बस्तर संभाग के 13 जिलों के 765 तीर्थ यात्रियों के लिए स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना अंतर्गत प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए राजनांदगांव रेलवे स्टेशन से जाने वाले दर्शनार्थियों में अभूतपूर्व खुशी दिखी। जयश्री राम के जयकारे के साथ ढोल-मंजीरे की मंगल ध्वनि के साथ श्रद्धालुओं को अयोध्या के लिए विदा किया गया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय श्रवण कुमार बन कर श्रद्धालुओं को श्री रामलला दर्शन करने अयोध्या धाम भेज रहे

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ विशेषकर दुर्ग एवं बस्तर संभाग के 765 तीर्थयात्री श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना के तहत श्री रामलला दर्शन के लिए आईआरसीटीसी (भारतीय रेलवे खान-पान एवं पर्यटन निगम) के संपूर्ण सुविधायुक्त ट्रेन के माध्यम से अयोध्या जा रहे है। उन्होंने कहा कि हम सभी अधिकांशत, अपने परिवार एवं मित्रों को विदा करने रेलवे स्टेशन आते है, लेकिन आज पहली बार बुजुर्गों को विदा करने के लिए सामूहिक रूप से यहां आए हैं, जिसके लिए पुण्य के भागी होंगे।

    ढोल-मंजीरे की मंगल ध्वनि के साथ श्रद्धालुओं को अयोध्या के लिए किया गया विदा

    उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति की इच्छा होती है कि वे धार्मिक स्थलों में जाकर अपने ईष्ट देव के दर्शन कर सकें। उन्होंने कहा कि आज इस अभूतपूर्व क्षण में सभी दर्शनार्थियों के चेहरे पर प्रसन्नता एवं खुशी है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि राजनांदगांव के रेलवे स्टेशन का 6 करोड़ रूपए की लागत से जीर्णाेद्धार किया जा रहा है, जिससे यह रेलवे स्टेशन एक नया स्वरूप लेगा। उन्होंने तीर्थयात्रियों से बातचीत की तथा उन्हें सुखद यात्रा के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी।

    ढोल-मंजीरे की मंगल ध्वनि के साथ श्रद्धालुओं को अयोध्या के लिए किया गया विदा

    छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड के अध्यक्ष श्री नीलू शर्मा ने कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए सौभाग्य का दिन है। जहां हम राजनांदगांव रेलवे स्टेशन से श्री रामलला के दर्शन हेतु श्रद्धालुगणों को रवाना कर रहे है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय श्रवण कुमार बन कर छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं को अनेक धार्मिक स्थलों का दर्शन और भ्रमण करने भेज रहे है।

    पहले रायपुर एवं दुर्ग रेलवे स्टेशन से ट्रेन रवाना होती थी, लेकिन आज पहली बार राजनांदगांव रेल्वे स्टेशन से तीर्थ यात्रियों को श्री रामलला दर्शन के लिए अयोध्या रवाना हो रही है। छत्तीसगढ़ प्रभु श्रीराम का ननिहाल है। ऐसा संयोग है कि माता कौशल्या की भूमि तथा भांचा श्रीराम की भूमि अद्धभुत है। छत्तीसगढ़वासियों को अयोध्या धाम भेजने की शुरूआत की गई है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया तथा मनोबल बढ़ाने के लिए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित किया।

    News Desk

    Related Posts

    सुशासन से समृद्धि की ओर: विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला का बजट, प्रदेश के विकास को नई गति देगा बजट : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    February 24, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका से अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ने भेंट की….

    February 24, 2026

    वित्त मंत्री ओ पी चौधरी का बजट भाषण : छत्तीसगढ़ शासन, रायपुर, 24 फरवरी, 2026

    February 24, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज विधानसभा परिसर स्थित उनके कक्ष में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट प्रस्तुत करने से पूर्व मुलाकात की…

    February 24, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहाँ विधानसभा परिसर स्थित सभाकक्ष में मंत्री परिषद की बैठक….

    February 24, 2026

    संत गाडगे बाबा ने दिया स्वच्छता ही सच्ची पूजा का संदेश : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

    February 23, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सुशासन से समृद्धि की ओर: विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला का बजट, प्रदेश के विकास को नई गति देगा बजट : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    February 24, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका से अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ने भेंट की….

    February 24, 2026

    वित्त मंत्री ओ पी चौधरी का बजट भाषण : छत्तीसगढ़ शासन, रायपुर, 24 फरवरी, 2026

    February 24, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज विधानसभा परिसर स्थित उनके कक्ष में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट प्रस्तुत करने से पूर्व मुलाकात की…

    February 24, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.