Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने संपूर्णता अभियान के तहत तीन दिवसीय आकांक्षा हाट मेले का किया शुभारंभ
    छत्तीसगढ़

    उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने संपूर्णता अभियान के तहत तीन दिवसीय आकांक्षा हाट मेले का किया शुभारंभ

    News DeskBy News DeskAugust 3, 2025No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने संपूर्णता अभियान के तहत तीन दिवसीय आकांक्षा हाट मेले का किया शुभारंभ
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    कवर्धा: आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित संपूर्णता अभियान के तहत आज इनडोर स्टेडियम, पीजी कॉलेज ग्राउंड, कवर्धा में आयोजित तीन दिवसीय आकांक्षा हाट मेले का भव्य शुभारंभ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा और विधायक श्रीमती भावना बोहरा ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर संपूर्णता अभियान के क्रियान्वयन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं फ्रंटलाइन वर्करों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उप मुख्यमंत्री और विधायकों ने स्व सहायता समूह और विभागों द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टालों का अवलोकन किया और स्व सहायता समूह के स्टॉल से सामग्री भी खरीदी। संपूर्णता अभियान में जिले ने पूरे प्रदेश में उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया है।

    आकांक्षा हाट मेला 3 से 5 अगस्त 2025 तक कवर्धा स्थित आचार्य पंथ श्री हकनाम साहेब बहुउद्देशीय भवन में आयोजित किया जा रहा है। मेले में स्व-सहायता समूहों द्वारा स्थानीय संसाधनों से निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री की जा रही है। घरेलू उपयोग की वस्तुओं से लेकर छत्तीसगढ़ी व्यंजनों, बच्चों के लिए मीना बाजार और खेल गतिविधियों तक, मेले में ग्रामीण अर्थव्यवस्था और संस्कृति का जीवंत चित्र प्रस्तुत किया गया है।

    इसके साथ शासन के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का स्टॉल लगाकर आम जनता को लाभान्वित किया जा रहा है। इस अवसर पर पूर्व संसदीय सचिव डॉ. सियाराम साहू, कृषक कल्याण परिसद के अध्यक्ष श्री सुरेश चंद्रवंशी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू, उपाध्यक्ष श्री कैलाश चंद्रवंशी, जिला पंचायत सदस्य श्री रामकुमार भट्ट, नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

    उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आकांक्षा हाट मेला के शुभारंभ पर कहा कि आकांक्षी जिलों और विकासखंडों में सिर्फ बुनियादी ढांचे का विकास नहीं, बल्कि मानव विकास सूचकांकों जैसे पोषण, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता आदि क्षेत्रों में समग्र सुधार लाने के लिए ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के विजन में हर वर्ग, हर क्षेत्र और हर समुदाय की भागीदारी अनिवार्य है। इसी सोच के तहत केंद्र सरकार ने विशेष पिछड़ी जनजातियों के विकास के लिए प्रधानमंत्री जनमन योजना शुरू की है, जिसके माध्यम से वनवासी क्षेत्रों में आवास, पेयजल, बिजली, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं।

    उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि स्व सहायता समूहों द्वारा उत्पादित वस्तुएं गुणवत्ता में उत्कृष्ट हैं। इन उत्पादों के लिए व्यापक विपणन व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने बताया कि ऑनलाईन कंपनियों से समन्वय स्थापित कर स्व-सहायता समूहों के उत्पादों की ऑनलाइन बिक्री सुनिश्चित की जा रही है। साथ ही उन्होंने एनआरएलएम अधिकारियों को निर्देशित किया कि कवर्धा समेत अन्य जिलों तथा रायपुर के प्रमुख विक्रय केन्द्रों में भी इन समूहों के लिए बिक्री व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि महिला स्व-सहायता समूहों को सशक्त बनाने के लिए सीएलएफ स्तर पर “महतारी सदन“ का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। महतारी समूहों को अपने ही ग्राम पंचायत में भुगतान प्राप्त हो सके, इसके लिए हर विकासखंड में 10 डिजिटल सुविधा केंद्र की स्थापना की गई है। आने वाले महीनों में प्रदेश के 6 हजार से अधिक पंचायतों में डिजिटल सुविधा केंद्र खोले जाएंगे।

    उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने बताया कि 31 अगस्त, रविवार को ’महतारी के गोठ’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का संदेश प्रसारित होगा। यह कार्यक्रम प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ’मन की बात’ के तुरंत बाद प्रसारित किया जाएगा। इस मंच से महिला स्व-सहायता समूहों के उत्कृष्ट कार्यों और सफलता की कहानियों को भी साझा किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने जानकारी दी कि राज्य सरकार बनने के बाद पहली कैबिनेट बैठक में ही 18 लाख आवासों को स्वीकृति दी गई।

    उन्होंने यह भी बताया कि आवास योजनाओं से संबंधित किसी भी समस्या या शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 18002331290 जारी किया गया है, जिस पर आम नागरिक अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं और उनका त्वरित निराकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा तीन तलाक की कुप्रथा को समाप्त करना एक ऐतिहासिक और मानवीय कदम रहा है। साथ ही महिलाओं को सशक्त करने की दिशा में आगामी चुनावों में 33 प्रतिशत आरक्षण देने का निर्णय भी एक दूरदर्शी पहल है। उन्होंने कहा कि “महतारी बाहिनी“ की ताकत बहुत बड़ी है, और यह शक्ति अब प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

    विधायक श्रीमती भावना बोहरा ने आकांक्षा हाट मेले के अवसर पर कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार लगातार नारी शक्ति को सशक्त बनाने की दिशा में ठोस और प्रभावी कदम उठा रही है। राज्य सरकार की योजनाओं और सहयोग से आज महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं और विभिन्न व्यवसायों के माध्यम से अपने परिवार को आर्थिक रूप से सहयोग प्रदान कर रही हैं। उन्होंने कहा कि महिला स्व-सहायता समूहों ने आज यह साबित कर दिया है कि यदि अवसर मिले और उचित मार्गदर्शन मिले, तो महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में महिलाओं को हर महीने 1000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है, जिससे उन्हें आत्मबल मिला है और वे अपने कार्यों को और अधिक विस्तार दे पा रही हैं।

    विधायक श्रीमती बोहरा ने महिला समूहों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि महिलाएं केवल उत्पाद बनाकर ही नहीं, बल्कि एक कुशल उद्यमी के रूप में अपने कार्यों का मूल्यांकन भी करें और आने वाले समय में और अधिक मेहनत व लगन से अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाएं। उन्होंने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार महिला समूहों को हर संभव सहायता प्रदान कर रही है, ताकि उनके उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराया जा सके।

    उन्होंने उपस्थित नागरिकों से आग्रह किया कि वे महिला समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉलों से अधिक से अधिक सामग्री क्रय करें, जिससे इन समूहों को आर्थिक मजबूती मिले। विधायक श्री ईश्वर साहू ने कहा कि यह मेला आत्मनिर्भरता और महिला सशक्तिकरण का प्रतीक है। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि आज महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों का सृजन किया जा रहा है, जिससे वे न केवल आत्मनिर्भर बन रही हैं, बल्कि समाज के लिए प्रेरणा भी बन रही हैं। उन्होंने बताया कि केंद्र द्वारा सभी वर्गों के लोगों के लिए आवास निर्माण का कार्य भी तीव्र गति से किया जा रहा है, जिससे प्रत्येक व्यक्ति को छत मिले और वह सम्मानजनक जीवन जी सके।

    बोड़ला विकासखंड को मिला विशेष दर्जा और उपलब्धियां

    कबीरधाम जिले का बोड़ला विकासखंड आकांक्षी विकासखंड योजना में सम्मिलित है। केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं से इस क्षेत्र में समावेशी और सतत विकास को बढ़ावा दिया गया है। पिछले वर्ष संचालित तीन माह के संपूर्णता अभियान में जिले ने पूरे प्रदेश में उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया। यह उपलब्धि जिला प्रशासन, विभागीय अधिकारियों और फील्ड वर्करों की मेहनत और समर्पण का परिणाम है।

    आकांक्षा हाट मेले में समूह द्वारा तैयार किए गए विभिन्न उत्पादक खरीद सकेंगे

    आकांक्षा हाट का आयोजन स्थानीय उत्पादन को बेहतर वातावरण प्रदान करते हुए आम जनता तक लाने का उत्कृष्ट अवसर है। इस दौरान विकासखंड बोडला क्षेत्र के लोगों एवं समूह द्वारा तैयार किए गए विभिन्न उत्पादक आम जनता के अवलोकन एवं बिक्री के लिए उपलब्ध है। आकांक्षा हाट मेला स्थानीय स्व सहायता समूहों द्वारा निर्मित हस्तशिल्प, कृषि उत्पाद, घरेलू उपयोग की वस्तुएं, जैविक खाद्य सामग्री और हस्तनिर्मित वस्त्रों को न केवल बिक्री का मंच प्रदान कर रहा है, बल्कि उन्हें बाजार, पहचान और प्रोत्साहन भी दे रहा है।

    शासन के विभिन्न विभागों द्वारा लगाया गया स्टॉल

    मेले में कृषि विभाग, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, उद्यानिकी, स्कूल शिक्षा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने वाले स्टॉल लगाए गए हैं। इन स्टॉलों के माध्यम से आम जनता को योजनाओं की जानकारी देने, पात्रता की जांच करने और आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त करने का अवसर मिल रहा है।

    नवाचार और समावेश का मंच

    यह मेला केवल व्यापार या सांस्कृतिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह नवाचार, भागीदारी और समावेशी विकास का मंच बन रहा है। यहां न केवल ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच मिल रहा है, बल्कि आम जनता को शासन की नीतियों, योजनाओं और सेवाओं के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

    News Desk

    Related Posts

    मुख्यमंत्री ने कुदरगढ़ी माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर की प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना….

    March 21, 2026

    आस्था के केंद्र कुदरगढ़ धाम का होगा भव्य विकास- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

    March 21, 2026

    उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की भोरमदेव कॉरिडोर निर्माण की समीक्षा….

    March 21, 2026

    वनौषधि परंपरा के संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : वन मंत्री केदार कश्यप….

    March 21, 2026

    महतारी वंदन योजना : आर्थिक संबल से आत्मविश्वास तक, सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की महिलाएं….

    March 21, 2026

    मुख्यमंत्री ने नवरात्रि की पावन बेला पर मां महामाया की धरा से सरगुजा ओलंपिक का किया शुभारंभ….

    March 21, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री ने कुदरगढ़ी माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर की प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना….

    March 21, 2026

    आस्था के केंद्र कुदरगढ़ धाम का होगा भव्य विकास- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

    March 21, 2026

    उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की भोरमदेव कॉरिडोर निर्माण की समीक्षा….

    March 21, 2026

    वनौषधि परंपरा के संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : वन मंत्री केदार कश्यप….

    March 21, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.