Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»‘हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता – स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग’ की थीम पर आयोजित कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर ने जारी किए निर्देश….
    छत्तीसगढ़

    ‘हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता – स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग’ की थीम पर आयोजित कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर ने जारी किए निर्देश….

    News DeskBy News DeskAugust 3, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ‘हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता – स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग’ की थीम पर आयोजित कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर ने जारी किए निर्देश….
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अम्बिकापुर : भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 02 अगस्त से 15 अगस्त 2025 तक “हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता दृ स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग“ की थीम पर कार्यक्रम का आयोजन तीन चरणों में किया जा रहा है। इस राष्ट्रीय अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर श्री विकास भोसकर ने जिले के समस्त विभाग प्रमुखों, जनपद पंचायतों, अनुविभागीय अधिकारियों एवं नगरीय निकायों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

    कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह अभियान 3 चरणों (2-8 अगस्त, 9-12 अगस्त एवं 13-15 अगस्त) में संचालित होगा, जिसमें जनभागीदारी के माध्यम से देशभक्ति की भावना को सशक्त किया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक नागरिक को अपने घर पर तिरंगा फहराने हेतु प्रेरित किया जाएगा।

    कलेक्टर ने सभी सार्वजनिक उपक्रमों, स्व-सहायता समूहों, सामाजिक संगठनों एवं उनके परिजनों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, कॉरपोरेट एवं निजी संगठनों को भी सीएसआर संसाधनों के माध्यम से सहयोग हेतु प्रोत्साहित किया गया है।

    इस दौरान तिरंगा निर्माण के लिए स्व-सहायता समूहों को प्रोत्साहित किया जाएगा और गांव-गांव में तिरंगा वितरण एवं बिक्री केन्द्र स्थापित किए जाएंगे। पोस्ट ऑफिस एवं उचित मूल्य की दुकानों को भी विक्रय केन्द्र के रूप में कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

    कलेक्टर ने विशेष रूप से निर्देशित किया है कि राज्य सरकार की वेबसाइटों एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से आम नागरिकों में व्यापक जागरूकता का निर्माण किया जाए। साथ ही “हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता दृ स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग” से संबंधित सभी गतिविधियों को भारत सरकार की वेबसाइट   www.harghartiranga.com  से लिंक किया जाए।

    इसके अतिरिक्त, प्रचार-प्रसार के लिए स्थानीय भाषाओं में बैनर, पोस्टर, रंगोली, तिरंगा सेल्फी जोन, तिरंगा लाइटिंग आदि गतिविधियों का आयोजन सुनिश्चित किया जाएगा। ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों को समूह क्रय व्यवस्था को प्रोत्साहित करने के लिए कहा गया है।

    कलेक्टर ने निर्देशित किया है कि प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं निकाय स्तर पर भारत सरकार द्वारा साझा किए गए गूगल फॉर्म लिंक   के माध्यम से नोडल अधिकारियों की जानकारी और तिरंगा वितरण संबंधी कार्यवाहियों की अद्यतन जानकारी अपलोड की जाए।
    स्वतंत्रता सप्ताह को जनभागीदारी से एक व्यापक उत्सव के रूप में मनाने हेतु यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि सभी विभागीय अधिकारी कार्यक्रम का सतत् अनुश्रवण करें एवं निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन हो।

    News Desk

    Related Posts

    मुख्यमंत्री ने कुदरगढ़ी माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर की प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना….

    March 21, 2026

    आस्था के केंद्र कुदरगढ़ धाम का होगा भव्य विकास- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

    March 21, 2026

    उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की भोरमदेव कॉरिडोर निर्माण की समीक्षा….

    March 21, 2026

    वनौषधि परंपरा के संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : वन मंत्री केदार कश्यप….

    March 21, 2026

    महतारी वंदन योजना : आर्थिक संबल से आत्मविश्वास तक, सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की महिलाएं….

    March 21, 2026

    मुख्यमंत्री ने नवरात्रि की पावन बेला पर मां महामाया की धरा से सरगुजा ओलंपिक का किया शुभारंभ….

    March 21, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री ने कुदरगढ़ी माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर की प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना….

    March 21, 2026

    आस्था के केंद्र कुदरगढ़ धाम का होगा भव्य विकास- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

    March 21, 2026

    उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की भोरमदेव कॉरिडोर निर्माण की समीक्षा….

    March 21, 2026

    वनौषधि परंपरा के संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : वन मंत्री केदार कश्यप….

    March 21, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.