Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»देश»सरकार-किसानों के बीच खत्म हुई तीसरे दौर की बात, सामने आई नई तारीख; फिर बरसीं रबड़ बुलेट्स…
    देश

    सरकार-किसानों के बीच खत्म हुई तीसरे दौर की बात, सामने आई नई तारीख; फिर बरसीं रबड़ बुलेट्स…

    By February 16, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सरकार-किसानों के बीच खत्म हुई तीसरे दौर की बात, सामने आई नई तारीख; फिर बरसीं रबड़ बुलेट्स…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    एमएसपी गारंटी को लेकर सरकार और किसानों के बीच तीसरे दौर की वार्ता देर रात खत्म हुई। 

    केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि बहुत ही अच्छे माहौल में सकारात्मक चर्चा हुई है। किसान संगठनों ने अपनी बातें रखी हैं। रविवार 6 बजे अगली बैठक होगी। शांतिपूर्ण ढंग से समाधान निकालेंगे।

     पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मीटिंग के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहाकि तीसरी मीटिंग में बहुत डिटेल में बात हुई है। मैं किसानों का वकील बन कर बैठा था। हमने इंटरनेट सेवा बंद करने पर बात की। बच्चों के एग्जाम पर बात की। साथ ही किसानों पर ड्रोन से आंसू गैस के गाेले गिराने पर बात की।

    हरियाणा सरकार ऐसा बिल्कुल भी न करे और हमारी ज्यूरिडिक्शन का खयाल रखे। बैरिकेड्स हटाया जाए। दोनों तरफ से शांति बनाए रखने की अपील की गई है।

    बताया जा रहा है कि कई मांगों पर सहमति के बाद एमएसपी और अजय मिश्रा टेनी पर मामला अटका हुआ है। गौरतलब है कि पंजाब-हरियाणा सीमा पर प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच जारी गतिरोध के मध्य तीन केंद्रीय मंत्रियों की एक कमेटी गुरुवार को चंडीगढ़ में किसान नेताओं से एक बार फिर बातचीत करने पहुंची थी।

    इससे पहले दो दौर की बातचीत हो चुकी थी, जिसमें कोई समझौता नहीं हो पाया था। उधर शुक्रवार को किसान संगठनों ने भारत बंद का ऐलान कर रखा है। 

    खबर है कि शंभू बॉर्डर पर फिर से आंसू गैस के गोले और रबड़ की गोलियां छोड़ी गई हैं। बताया जाता है कि यह कार्रवाई निहंगों के ललकारने पर की गई।

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की मौजूदगी में किसान संगठनों और केंद्र सरकार के मंत्रियों पीयूष गोयल, अर्जुन मुंडा व नित्यानंद के बीच तीसरे दौर की वार्ता गुरुवार को चंडीगढ़ सैक्टर-26 स्थित मगसीपा परिसर में देर रात तक चलती रही।

    बैठक में पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा भी मौजूद रहे। बैठक के शुरू होते ही किसान नेताओं ने केंद्रीय मंत्रियों के समक्ष दोहरी नीतियों को लेकर नाराजगी जताई। 

    सूत्रों से पता चला है कि 3 घंटे तक चली बैठक में किसान संगठनों और केंद्र सरकार के बीच कई मांगों पर सहमति बन गई है। लेकिन लखीमपुर खीरी मामले में अजय मिश्रा टेनी, एमएसपी की गारंटी व कर्ज माफी पर पेंच फंसा हुआ था।

    किसान नेताओं सरवन सिंह पंधेर व जगजीत सिंह डल्लेवाल ने घायल किसानों की तस्वीरें और आंसू गैस के खाली गोले दिखाते हुए कहाकि एक तरफ सरकार वार्ता के लिए बुलाती है, दूसरी तरफ शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करते किसानों पर अनावश्यक बल प्रयोग करके उन्हें घायल किया जा रहा है।

    किसानों, नेताओं व संगठनों के सोशल मीडिया अकाउंट्स बंद करवाए जा रहे हैं। किसान नेताओं ने कहा कि ऐसा करके सरकार बातचीत के माहौल को बिगाड़ने का काम कर रही है। 

    Related Posts

    ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

    February 23, 2026

    शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

    February 11, 2026

    विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    February 11, 2026

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    पीएम जनमन आवास से जुगरी बैगा के पक्के आशियाने का सपना हुआ पूरा, प्रधानमंत्री जनमन योजना ने बैगा समुदाय को जोड़ा मुख्य धारा से, 4573 बैगा परिवारों ने गृह प्रवेश कर मनाई पक्के आवास की खुशियां….

    March 9, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्व. बलिराम कश्यप की पुण्यतिथि पर किया उनके योगदान को स्मरण….

    March 9, 2026

    केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी शुभकामनाएँ….

    March 9, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्व. सुरुज बाई खांडे की पुण्यतिथि पर किया स्मरण….

    March 9, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.