Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»MP NEWS: योग का अर्थ है जोड़ना और मैं से हम की यात्रा ही योग का आधार है: प्रधानमंत्री श्री मोदी…
    मध्यप्रदेश

    MP NEWS: योग का अर्थ है जोड़ना और मैं से हम की यात्रा ही योग का आधार है: प्रधानमंत्री श्री मोदी…

    News DeskBy News DeskJune 21, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    MP NEWS: योग का अर्थ है जोड़ना और मैं से हम की यात्रा ही योग का आधार है: प्रधानमंत्री श्री मोदी…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आंध्रप्रदेश के विशाखापत्तनम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुए राष्ट्रीय कार्यक्रम से वर्चुअली जुड़ते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के अटल पथ पर राज्य स्तरीय’योग संगम’ सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम को संबोधित किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्वस्थ एवं निरोगी काया के लिए प्रतिभागियों के साथ योगाभ्यास भी किया। प्रधानमंत्री श्री मोदी के संबोधन का इस अवसर पर सजीव प्रसारण किया गया। राष्ट्रीय कार्यक्रम से प्रसारित कॉमन योग प्रोटोकॉल का अनुसरण करते हुए अटल पथ पर बड़ी संख्या में उपस्थित विद्यार्थियों और जनसामान्य ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में योग किया। कार्यक्रम में केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री श्री दुर्गादास उइके, सांसद श्री वी.डी. शर्मा तथा श्री आलोक शर्मा उपस्थित थे।

    प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने विशाखापत्तनम् में योगांध्र कार्यक्रम में कहा कि योग का अर्थ है जोड़ना। योग ने बीते एक दशक में दुनिया को जोड़ा है। भारत ने जब संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता देने के लिए प्रस्ताव रखा तो 175 देश भारत के प्रस्ताव के साथ खड़े थे। वर्तमान दौर में ऐसा अभूतपूर्व समर्थन सामान्य नहीं है। यह सिर्फ समर्थन नहीं, बल्कि यह दुनिया की भलाई के लिए एक प्रयास था। आज दुनियाभर में करोड़ों लोगों के लिए योग जीवनशैली का हिस्सा बन चुका है। योग सभी के लिए है और सभी का है। उम्र और अन्य सभी सीमाएं तोड़ते हुए यह उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करता है। योग का समाज में सोशल प्रमोशन कैसे हो सकता है, इसे योगांध्र अभियान की सफलता से समझा जा सकता है। इस वर्ष एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग की थीम है। योग हमारे लिए वसुधैव कुटुंबकम के मार्ग पर चलते हुए दुनिया को एक मंच पर लाने का माध्यम है। यह मैं से ऊपर उठकर हम की यात्रा है, समर्पण, सेवा और सहअस्तित्व का भाव है।

    प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि दुनिया के कई क्षेत्रों में अशांति का दौर है, लेकिन योग से हमें शांति मिलती है। विश्व समुदाय से अनुरोध है कि योग को ग्लोबल पार्टनरशिप का माध्यम बनाएं। आज योग की वैज्ञानिकता को आधुनिक चिकित्सा पद्धति में स्थान दिलाने के लिए प्रयास जारी हैं। योग को आगे बढ़ाने में डिजिटल टेक्नोलॉजी ने भी अहम भू्मिका निभाई है। आज हील इन इंडिया का मंत्र दुनिया में प्रसिद्ध हो रहा है और इसमें भी योग की बड़ी भूमिका है। देशभर में आयुष्मान योग मंदिरों में प्रशिक्षित योग टीचर तैनात किए जा रहे हैं। हमारा प्रयास दुनिया को योग का फायदा देने का है। बढ़ता मोटापा दुनिया के लिए बड़ी चुनौती है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने योग दिवस पर देशवासियों और दुनिया के लोगों से मोटापा घटाने के लिए संकल्प लेने का आव्हान करते हुए कहा कि कम तेल वाला भोजन करने के साथ योग को स्वस्थ्य जीवनशैली का माध्यम बनाना जरूरी है।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भारत वसुधैव कुटुंबकम की भावना के साथ आगे बढ़ रहा है। हमारे लिए विश्व एक परिवार है, और विश्व योग दिवस का अवसर दुनिया को भारत के मूलदर्शन और योगशैली से परिचय कराने का दिन है। योगाभ्यास करने से मन शांत होता है, शांति से संतोष आता है और जब मन में संतोष हो तो मनुष्य अहिंसा की तरफ बढ़ता है। योग, शारीरिक बल और मानसिक शांति व प्रफुल्लता बढ़ाता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आष्टांग योग दर्शन के रचयिता महर्षि पतंजलि को प्रणाम कर, शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य के लिए मानवता को योग का वरदान देने के लिए उनका आभार माना।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 21 जून का दिन खगोलीय गणना की दृष्टि से भी बहुत महत्वपूर्ण है। आज के दिन भगवान सूर्यनारायण उत्तरायण की यात्रा पूरी कर दक्षिणायन में प्रवेश करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने योग के माध्यम से भारत के मूल दर्शन और जीवन शैली से विश्व को परिचित कराया है। समूची वंसुधरा को परिवार मानते हुए प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कोविड के दौर में देश के लोगों को बचाने के साथ-साथ दुनिया के 100 से अधिक देशों को आवश्यक सहायता उपलब्ध करा कर लोगों की जान बचाई।

    केंद्रीय राज्यमंत्री जनजातीय कार्य श्री दुर्गादास उइके ने कहा कि योग दिवस विभिन्न धर्मों और संस्कृति के बीच सामंजस्य का माध्यम बन चुका है। योग ने वसुधैव कुटुंबकम की भावना से दुनिया को एक परिवार के रूप में विकसित किया है। योग हमें भागदौड़ भरी जिंदगी में कुछ समय के लिए अपने अंदर झांकने का अवसर देता है। योग से चित्त यानी मन को निरोगी रखा जा सकता है। गीता में योगेश्वर श्रीकृष्ण ने कहा है कि मनुष्य के लिए कर्मों की कुशलता ही योग है। सांसद श्री वीडी शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने दुनिया को सुखी बनाने के लिए योग करने का संदेश दिया था। विश्व योग दिवस के 10 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। आज हम 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने योग के माध्यम से भारत की स्वास्थ्य के प्रति चेतना का विस्तार संपूर्ण विश्व में किया है।

    “एक पृथ्वी-एक स्वास्थ्य के लिए योग” की थीम पर 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के भोपाल में हुए कार्यक्रम में विधायक श्री रामेश्वर शर्मा, श्री भगवानदास सबनानी, भोपाल महापौर श्रीमती मालती राय मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन, पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाना सहित जनप्रतिनिधि एवं योग प्रेमी उपस्थिति थे। प्रदेश के सभी जिलों में अंतरार्ष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

    News Desk

    Related Posts

    IAS पति से तलाक, 20 साल बड़े कांग्रेस नेता से शादी, 19 साल बाद रिश्ते में मिला धोखा

    February 23, 2026

    खाली सीटों के लिए तैयारी शुरू: डीएमई ने 27 फरवरी को रिपोर्टिंग शेड्यूल जारी किया

    February 23, 2026

    ग्वालियर के कांग्रेस नेता को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, AI समिट में विरोध प्रदर्शन में शामिल होने का आरोप

    February 23, 2026

    MP में दिन भारी गर्म, रातें ठंडी: भोपाल-इंदौर समेत 15 शहरों में पारा 30°C पार

    February 11, 2026

    मध्य प्रदेश की बिजली वितरण कंपनियां 71 हजार करोड़ के घाटे में, जानें देश में राज्य की स्थिति

    February 11, 2026

    सामाजिक पहल: मुख्यमंत्री ने मध्य प्रदेश के हर अस्पताल में गर्भ संस्कार कक्ष बनाने की घोषणा की

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    स्व-सहायता समूह से बदली सुनीता दीदी की तकदीर……

    March 5, 2026

    बिहान योजना से खिला रत्ना का भविष्य- फूलों की खेती से बनीं सफल उद्यमी….

    March 5, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका ने माँ महामाया का दर्शन कर छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली की कामना की…

    March 5, 2026

    उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन 06 मार्च को करेंगे 3.08 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन….

    March 5, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.