Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»देश»गांधी फैमिली ने तो बलि का बकरा ही बनाया, नरसिम्हा राव को भारत रत्न मिलने पर बोला परिवार…
    देश

    गांधी फैमिली ने तो बलि का बकरा ही बनाया, नरसिम्हा राव को भारत रत्न मिलने पर बोला परिवार…

    By February 10, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    गांधी फैमिली ने तो बलि का बकरा ही बनाया, नरसिम्हा राव को भारत रत्न मिलने पर बोला परिवार…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव को भारत रत्न मिलने पर परिवार की प्रतिक्रिया सामने आई है।

    सम्मान देने पर जहां परिवार ने खुशी जताई है, वहीं कांग्रेस पार्टी के रवैये पर नाराजगी जताई है। नरसिम्हा राव के पोते एनवी सुभाष ने कहाकि गांधी परिवार ने हमेशा उन्हें बलि का बकरा बनाया।

    भाजपा नेता सुभाष ने कहाकि नरसिम्हा राव कांग्रेस पार्टी से थे, इसके बावजूद पीएम मोदी ने उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया है।

    अब मैं यूपीए सरकार, खासतौर पर गांधी परिवार को दोषी ठहराता हूं। 2004 से 2014 तक यूपीए सत्ता में थी। तब भारत रत्न या कोई अन्य कोई सम्मान देना तो दूर, गांधी परिवार ने उन्हें हमेशा कांग्रेस की गलतियों के लिए बलि का बकरा बनाया।  

    हमारे लिए गर्व की बात
    एनवी सुभाष ने कहाकि यह हमारे लिए गर्व की बात है। यह हमारे लिए सम्मान की बात है कि इस महत्वपूर्ण मोड़ पर जहां नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय नेता बन गए हैं।

    वह पूरी दुनिया के नेता के रूप में वह लगातार अन्य नेताओं को मान्यता दे रहे हैं। उन्होंने आगे कहाकि मैं इस समय बेहद भावुक महसूस कर रहा हूं, क्योंकि हम उम्मीद कर रहे थे कि भारत रत्न मिलने में देरी होगी।

    गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न के रूप में दिए जाने की घोषणा की है।

    पीएम मोदी ने कहाकि एक प्रतिष्ठित विद्वान और राजनेता के रूप में नरसिंह राव गारू ने विभिन्न पदों पर रहते हुए बड़े पैमाने पर भारत की सेवा की।

    पीएम ने कहाकि नरसिम्हा राव ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और कई वर्षों तक संसद सदस्य और विधान सभा सदस्य के रूप में काम किया है, जिसके लिए उन्हें याद किया जाता है।

    पीएम ने की तारीफ
    पीएम मोदी ने नरसिम्हा राव की तारीफ करते हुए कहाकि उनके दूरदर्शी नेतृत्व ने भारत को आर्थिक रूप से उन्नत बनाने, देश की समृद्धि और विकास के लिए एक ठोस नींव रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

    उन्होंने कहाकि प्रधानमंत्री के रूप में नरसिम्हा राव गारू का कार्यकाल काफी अहम रहा। इसने भारत को ग्लोबल मार्केट के लिए खोल दिया।

    इससे देश में आर्थिक विकास के एक नए युग को बढ़ावा मिला। इसके अलावा, भारत की विदेश नीति, भाषा और शिक्षा के क्षेत्रों में उनका योगदान एक नेता के रूप में उनकी बहुमुखी विरासत को रेखांकित करता है।

    उन्होंने न केवल महत्वपूर्ण परिवर्तनों से भारत को आगे बढ़ाया बल्कि इसकी सांस्कृतिक और बौद्धिक विरासत को भी समृद्ध किया।

    5 साल पूरा करने वाले पहले गैर कांग्रेसी
    संयुक्त आंध्र प्रदेश में जन्मे नरसिम्हा राव वर्ष 1991 से 1996 तक भारत के प्रधानमंत्री पद पर रहे थे।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अन्य भाजपा नेता भी राव की उपेक्षा को लेकर कांग्रेस की लगातार आलोचना करते रहे हैं।

    भाजपा अक्सर यह आरोप भी लगाती रही है कि राव नेहरू-गांधी परिवार से नहीं थे, इसलिए कांग्रेस ने उनकी लगातार उपेक्षा की।

    नेहरू-गांधी परिवार के बाहर से राव ऐसे पहले व्यक्ति थे जिन्होंने प्रधानमंत्री के तौर पर पूरे पांच साल का कार्यकाल पूरा किया। प्रधानमंत्री बनने से पहले राव विदेश मंत्री, गृह मंत्री और रक्षा मंत्री सहित कई अन्य महत्वपूर्ण पदों पर भी रहे।

    वे 1971 से 73 तक आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। राव का जन्म 28 जून 1921 को करीमनगर में हुआ था जो अब तेलंगाना का हिस्सा है।

    Related Posts

    ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

    February 23, 2026

    शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

    February 11, 2026

    विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    February 11, 2026

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    टीबी मरीजों के लिए पोषण किट बनी संजीवनी, उपचार में मिल रही नई मजबूती….

    March 18, 2026

    संघर्षों को मात देकर गृहिणी से सफल उद्यमी बनीं लीलावती, आत्मनिर्भरता की मजबूत मिसाल….

    March 18, 2026

    नववर्ष, नव ऊर्जा और नव संकल्प का संदेश: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी चैत्र नवरात्रि, नव संवत्सर और गुड़ी पड़वा की शुभकामनाएं…..

    March 18, 2026

    मेडिकल लैब से माटी तक, आरती ने पशुधन से लिखी सफलता की नई कहानी, अच्छी नौकरी छोड़ गांव में रचा आत्मनिर्भरता का मॉडल….

    March 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.