Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»विदेश»US, यूरोप और नाटो मिलकर भी नहीं हरा पाए, उन्हें रूस की ताकत पता लग गई: व्लादिमीर पुतिन…
    विदेश

    US, यूरोप और नाटो मिलकर भी नहीं हरा पाए, उन्हें रूस की ताकत पता लग गई: व्लादिमीर पुतिन…

    By February 9, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    US, यूरोप और नाटो मिलकर भी नहीं हरा पाए, उन्हें रूस की ताकत पता लग गई: व्लादिमीर पुतिन…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि यूक्रेन में रूस को हराना नामुमकिन है और ऐसे में NATO को भी स्वीकार कर लेना चाहिए कि यूक्रेन पर रूस का कब्जा हो गया है।

    फरवरी 2022 में यूक्रेन पर किए गए हमले का बचाव करते हुए उन्होंने कहा कि पश्चिमी देशों की मदद लेने के बाद भी रूस को हराया नहीं जा सकता।

    उन्होंने कहा अमेरिका, नाटो और यूरोप को भी पता चल गया है कि रूस की ताकत क्या है।

    बता दें कि पुतिन अमेरिकी न्यूज चैनल फॉक्स न्यूज के होस्ट ट्रकर कार्लसन को इंटरव्यू दे रहे थे। कार्लसन पश्चिमी मीडिया के जाने-माने चेहरे हैं। 

    क्या एक और युद्ध छेड़ना चाहते हैं पुतिन?

    अपने दो घंटे के इंटरव्यू के दौरान कार्लसन ने पुतिन से कई सवाल पूछे। उन्होंने पूछा कि क्या रूस पोलैंड और लातविया पर भी हमला करने की योजना बना रहा है।

    इसपर राष्ट्रपति पुतिन ने कहा, पौलैंड और लातविया में मेरी कोई रुचि नहीं है। ये दोनों देश ही नहीं, हमें किसी और देश में कोई रुचि नहीं है। हम हमला क्यों करेंगे? युद्ध एक ही स्थिति में हो सकता है।

    अगर पोलैंड हमला कर दे तो रूस को जवाब देना पड़ागा। बता दें कि पोलैंड और लातविया भी नाटो के सदस्य देश हैं। 

    कार्लसन ने एक वॉल स्ट्रीट जर्नल के रिपोर्टर इवान गेरशकोविच के बारे में भी सवाल किया कि क्या उन्हें रिहा किया जा सकता है। इसपर पुतिन ने कहा, इस मामले को सुलझाने में कोई दिक्कत नहीं है।

    हम चाहते हैं कि इसका कोई समाधान निकले और स्पेशल चैनल के जरिए बात चल भी रही है। जल्द ही इसका समाधान निकलना चाहिए।

    बता दें कि रिपोर्टर को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि जासूसी की बात वॉल स्ट्रीट जर्नल ने भी खारिज की थी। 

    पुतिन ने कहा, अब तक खूब शोर किया जा रहा था कि रूस को हराने के लिए कई देश मिलकर रणनीति तैयार कर रहे हैं।

    अब उन्हें भी वास्तविकता का पता चल गया है। उन्होंने कहा कि ट्रंप के शासनकाल में भी अमेरिका यूक्रेन की खूब मदद करता था।

    पुतिन ने कहा, अमेरिका बार-बार कहता है कि युद्ध रुकना चाहिए। लेकिन वास्तव में अगर वह चाहता है कि युद्ध रुक जाए तो उसे यूक्रेन को हथियारों की सप्लाई बंद कर देनी चाहिए।

    वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव के बारे में भी बात करते हुए पुतिन ने कहा, ऐसा लग रहा है कि वहां परिवर्तन होने वाला है।

    उन्होंने ट्रंप को लेकर कहा कि अगर वह राष्ट्रपति बनते हैं तो 24 घंटे में युद्ध का समाधान निकालने की क्षमता रखते हैं। 

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025

    मोहम्मद यूनुस का बयान: “हिंदू समुदाय के त्योहारों में शामिल होने की आवश्यकता

    February 3, 2025

    3 दिन में 200 से ज्यादा भूकंप के झटके, ग्रीस में बड़ी तबाही का खतरा

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    रायपुर : कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश

    September 2, 2025

    रायपुर : महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी

    September 2, 2025

    रायपुर : महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी

    September 2, 2025

    सैनिक स्कूल शिक्षा, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की नींव: मंत्री रामविचार नेताम

    September 2, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    September 2025
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.