Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»विदेश»अमेरिका को कमजोर समझता है भारत, भरोसा भी नहीं करता; ऐसा क्यों बोलीं भारवंशी निकी हेली…
    विदेश

    अमेरिका को कमजोर समझता है भारत, भरोसा भी नहीं करता; ऐसा क्यों बोलीं भारवंशी निकी हेली…

    By February 8, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अमेरिका को कमजोर समझता है भारत, भरोसा भी नहीं करता; ऐसा क्यों बोलीं भारवंशी निकी हेली…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए रिपब्लिकन उम्मीदवार बनने की दौड़ में शामिल भारतवंशी दावेदार निकी हेली ने भारत को लेकर बड़ा बयान दिया।

    उन्होंने कहा कि मौजूदा भारत अब अमेरिका पर भरोसा नहीं करता है और उसे कमजोर समझता है।

    इतना ही नहीं, उन्होंने भारत और रूस के करीबी रिश्तों पर भी निशाना साधा। निकी ने कहा कि भारत स्मार्ट बन रहा है और उसने मौजूदा हालातों में रूस के साथ दोस्ती बनाए रखी।

    राष्ट्रपति पद की महत्वाकांक्षी रिपब्लिकन उम्मीदवार निकी हेली ने बुधवार को कहा कि भारत अमेरिका के साथ भागीदार बनना चाहता है, लेकिन अभी तक उन्हें नेतृत्व करने के लिए अमेरिकियों पर भरोसा नहीं है।

    निकी ने यह भी कहा कि भारत ने मौजूदा वैश्विक स्थिति में चतुराई दिखाई है और रूस के साथ करीब रहा है। फॉक्स बिजनेस न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में 51 साल की हेली ने कहा कि फिलहाल भारत अमेरिका को कमजोर मानता है।

    निकी ने कहा, “मैंने भारत को भी डील किया है। मैंने (प्रधानमंत्री नरेंद्र) मोदी से बात की है। भारत हमारे साथ भागीदार बनना चाहता है।

    वे रूस के साथ भागीदार नहीं बनना चाहते। लेकिन समस्या यह है कि भारत को हमारी जीत पर भरोसा नहीं है। उन्हें हम पर भरोसा ही नहीं है कि हम नेतृत्व कर सकते हैं। वे अभी देख रहे हैं कि हम कमजोर हैं। भारत ने इस मामले में हमेशा चतुराई दिखाई है। उन्होंने सच में इसे चतुराई से खेला है, और वे रूस के करीब रहे हैं। क्योंकि यहीं से उन्हें अपने बहुत सारे सैन्य उपकरण मिलते हैं।” 

    साउथ कैरोलाइना की पूर्व गवर्नर हेली ने कहा, “जब हम फिर से नेतृत्व करना शुरू करेंगे, अपनी कमजोरी को दूर करना शुरू करेंगे, तभी हमारे दोस्त, भारत, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और इजरायल, जापान, दक्षिण कोरिया भी ऐसा करेंगे।”

    उन्होंने जापान का उदाहरण देते हुए कहा कि उस देश ने चीन पर कम निर्भर होने के लिए खुद को अरबों डॉलर का प्रोत्साहन दिया है।

    उन्होंने फॉक्स बिजनेस न्यूज से कहा, “भारत ने भी चीन पर निर्भरता कम करने के लिए खुद को एक अरब डॉलर का प्रोत्साहन दिया।” उन्होंने कहा कि अमेरिका को अपने गठबंधन बनाने की शुरुआत करने की जरूरत है।

    बता दें कि संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की पूर्व राजदूत और साउथ कैरोलाइना की पूर्व गवर्नर हेली (52) एकमात्र दावेदार बची हैं जो रिपब्लिकन उम्मीदवार बनने के लिए ट्रंप (77) को चुनौती दे रही हैं।

    ट्रंप रिपब्लिकन उम्मीदवार और बाइडन (81) डेमोक्रेटिक उम्मीदवार बनने के सबसे प्रबल दावेदार हैं।

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025

    मोहम्मद यूनुस का बयान: “हिंदू समुदाय के त्योहारों में शामिल होने की आवश्यकता

    February 3, 2025

    3 दिन में 200 से ज्यादा भूकंप के झटके, ग्रीस में बड़ी तबाही का खतरा

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    रायपुर : कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश

    September 2, 2025

    रायपुर : महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी

    September 2, 2025

    रायपुर : महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी

    September 2, 2025

    सैनिक स्कूल शिक्षा, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की नींव: मंत्री रामविचार नेताम

    September 2, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    September 2025
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.