Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»देश»लालकृष्ण आडवाणी के कराची वाले घर का मालिक अब कौन, मकान की शक्ल ही बदल दी…
    देश

    लालकृष्ण आडवाणी के कराची वाले घर का मालिक अब कौन, मकान की शक्ल ही बदल दी…

    By February 5, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    लालकृष्ण आडवाणी के कराची वाले घर का मालिक अब कौन, मकान की शक्ल ही बदल दी…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भारत रत्न पाने वाले भाजपा के शीर्ष नेता रहे लालकृष्ण आडवाणी ने 96 साल की उम्र में बहुत कुछ देखा है।

    देश की आजादी देखी तो बंटवारे का दर्द भी सहा। रामलला के लिए आंदोलन किया तो मंदिर भी बनते देखा। 1927 में कराची में जन्मे आडवाणी बंटवारे के बाद अपना महल सरीखा घर छोड़कर आए थे।

    लेकिन आज भी जिंदगी के शुरुआती 20 सालों की यादें उनके जेहन में हैं। कुछ साल पहले तो उन्होंने यहां तक कहा था कि दुख होता है कि जिस सिंध प्रांत में मेरा जन्म हुआ, वह भारत का हिस्सा नहीं है।

    यही नहीं 2005 में जब वह पाकिस्तान गए तो कराची भी पहुंचे। वहां अपना वह घर भी देखा, जिसे बंटवारे में छोड़ आए थे।

    आडवाणी अपने घर पहुंचे तो देखा कि उनकी स्टील की वह आलमारी, तीन कालीनें और बेड जस के तस रखे हैं। इन्हें देखकर उनकी आंखें भर आई थीं।

    हालांकि उनका वह घर पहले जैसा नहीं था और वह दो मंजिला मकान अब 5 मंजिला इमारत में बदल गया था। कराची की पारसी कॉलोनी में रहने वाले आडवाणी का घर ‘लाल कॉटेज’ के नाम से जाना जाता था।

    अब इसका नाम जेजे लग्जरी अपार्टमेंट्स हो गया है। इस इलाके के ज्यादातर पुराने घरों को गिरा दिया गया और अब यहां अपार्टमेंट बन गए हैं। रियल एस्टेट के नजरिए से उसकी बड़ी कीमत हो गई है। 

    लालकृष्ण आडवाणी का परिवार जिस घर को छोड़कर आया था, उसमें अब 5 मंजिलें हैं और कुल 39 अपार्टमेंट बन चुके हैं। हर मंजिल में 8 फ्लैट हैं और इसका मालिकाना हक मूल रूप से गुजरात के रहने वाले मेमन परिवार का है।

    फिलहाल इसके मालिक इकबाल हुसैन जिवानी हैं। जिवानी के पिता गुजरात से आए थे और उन्होंने यह बंगला अब्दुल जलीस मोहम्मद से खरीदा था।

    इन्हीं अब्दुल जलीस को यह इमारत आडवाणी के पिता किशनचंद धर्मदास आडवाणी ने 6 सितंबर, 1947 को बेच दी थी।  

    अब्दुल जलीस मूल रूप से अरब के थे और उन्होंने 1974 में यह इमारत जिवानी को दे दी थी और सऊदी अरब चले गए।

    दिलचस्प बात है कि बैनामे में जो मुहर लगी थी, वह भारत सरकार की थी। इसकी वजह यह थी कि तब बंटवारा नया हुआ था और पाकिस्तान का सिस्टम डिवेलप नहीं हो पाया था।

    जिवानी ने बताया कि उन्होंने जब खरीदा था तो इस बंगले में 6 बेडरूम में थे। एक छोटा सा गार्डन था और एक अलग से बंद कमरा था।

    जिवानी ने 2005 में इस मकान के बारे में यह पूरी जानकारी दी थी, जब मीडिया लालकृष्ण आडवाणी के पैतृक घर को खोजते हुए पहुंचा था। 

    Related Posts

    ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

    February 23, 2026

    शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

    February 11, 2026

    विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    February 11, 2026

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    रंगों में घुले प्रेम और सौहार्द का त्योहार है होली : मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने दी होली की शुभकामनाएँ….

    March 3, 2026

    प्रकृति संरक्षण और सामाजिक समरसता का संदेश देता है होली का पर्व : मंत्री केदार कश्यप….

    March 3, 2026

    इंडिया स्किल 2025-26 में छत्तीसगढ़ को मिली ऐतिहासिक सफलता: छत्तीसगढ़ के प्रतिभागियों ने ईस्ट ज़ोन प्रतियोगिता में जीते 12 पदक- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई…..

    March 3, 2026

    प्रेम और सद्भाव के रंगों से सराबोर हो होली : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ….

    March 3, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.