Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»MP News: सामूहिक विवाह सिर्फ परंपरा नहीं, सामाजिक समरसता का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव….
    मध्यप्रदेश

    MP News: सामूहिक विवाह सिर्फ परंपरा नहीं, सामाजिक समरसता का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव….

    News DeskBy News DeskMay 10, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    MP News: सामूहिक विवाह सिर्फ परंपरा नहीं, सामाजिक समरसता का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव….
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सामूहिक विवाह कार्यक्रम हमारी सरकार की उस प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं जिसमें हम प्रदेश की हर बेटी को सम्मान और गरिमा के साथ नए जीवन की शुरुआत करने में सहायता देते हैं। उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह कार्यक्रम न केवल आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सहायता प्रदान करते हैं, बल्कि समाज में एकता और भाईचारे की भावना और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने में भी बेहद सहायक होते हैं।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को मुख्यमंत्री निवास से देवास के बागली विधानसभा क्षेत्र में हुए सामूहिक विवाह सम्मेलन में वर्चुअली शामिल हुए। सामूहिक विवाह सम्मेलन में 230 बेटियों का कन्यादान और 15 बेटियों का निकाह कराकर उन्हें नये जीवन में प्रवेश कराया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारी सरकार महिला सशक्तिकरण और सामाजिक न्याय के लिए निरंतर कार्यरत है।

    महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में हमारे प्रयास जारी हैं। प्रदेश की बहन-बेटियों के कल्याण और विकास के लिए वर्ष 2025-26 के सालाना बजट में हमने 27 हजार 147 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। संतोष की बात है कि प्रदेश का जेंडर बजट पिछले 6 वर्षों में दोगुना हो गया है। इस वर्ष के बजट में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना के लिए 18 हजार 669 करोड़ रुपये और लाड़ली लक्ष्मी योजना के लिए 1 हजार 183 करोड़ रुपये का प्रावधान हमने किया है।

    सरकारी नौकरी में महिलाओं आगे बढ़ाने के लिए मध्यप्रदेश लोक सेवा में 35 प्रतिशत तक आरक्षण दिया जा रहा है। स्थानीय निकायों के चुनाव में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण का ही परिणाम है कि राज्य के 50 प्रतिशत स्थानीय निकायों की कमान महिलाओं के हाथों में है। महिलाओं के नाम पर जमीन की रजिस्ट्री कराने पर शासन की ओर से छूट भी दी जा रही है। इसका फायदा यह हुआ है कि अब 45 प्रतिशत संपत्तियां महिलाओं के नाम पर ही खरीदी जा रही है।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विभिन्न पेंशन योजनाओं के माध्यम से हम अपनी बहनों का जीवन आसान कर रहे हैं। करीब 5 लाख स्व-सहायता समूहों के माध्यम से हमारी 62 लाख से अधिक ग्रामीण बहनें अब आत्मनिर्भर बन चुकी हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जोड़ों विशेषकर बेटियों को आशीर्वाद देकर कहा कि वे सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाकर अपने जीवन में आगे बढ़ें और अपने परिवार और समाज की बेहतरी के लिए काम करें।

    बागली में कार्यक्रम स्थल में   क्षेत्रीय सांसद श्री महेन्द्र सिंह सोलंकी, सम्मेलन के आयोजक एवं विधायक बागली श्री मुरली बनेसिंह भंवर, जिला पंचायत अध्यक्ष देवास श्रीमती लीलाबाई भैरुलाल अटाड़िया सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, वर-वधू और उनके परिजन उपस्थित थे।

    News Desk

    Related Posts

    IAS पति से तलाक, 20 साल बड़े कांग्रेस नेता से शादी, 19 साल बाद रिश्ते में मिला धोखा

    February 23, 2026

    खाली सीटों के लिए तैयारी शुरू: डीएमई ने 27 फरवरी को रिपोर्टिंग शेड्यूल जारी किया

    February 23, 2026

    ग्वालियर के कांग्रेस नेता को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, AI समिट में विरोध प्रदर्शन में शामिल होने का आरोप

    February 23, 2026

    MP में दिन भारी गर्म, रातें ठंडी: भोपाल-इंदौर समेत 15 शहरों में पारा 30°C पार

    February 11, 2026

    मध्य प्रदेश की बिजली वितरण कंपनियां 71 हजार करोड़ के घाटे में, जानें देश में राज्य की स्थिति

    February 11, 2026

    सामाजिक पहल: मुख्यमंत्री ने मध्य प्रदेश के हर अस्पताल में गर्भ संस्कार कक्ष बनाने की घोषणा की

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    राज्यपाल रमेन डेका ने किया अचानकमार टाइगर रिजर्व का दौरा, जनजातीय कला और प्राकृतिक सौंदर्य की सराहना, प्राकृतिक वातावरण में वन्य जीव के संरक्षण को किया प्रोत्साहित….

    March 5, 2026

    प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से मातृ स्वास्थ्य को मिला संबल, महासमुंद जिले की हजारों माताएं हो रहीं लाभान्वित….

    March 5, 2026

    वंचित परिवार के कष्ट भरे जीवन में सपनों की हकीकत बनकर आया प्रधानमंत्री आवास….

    March 5, 2026

    मजबूत इरादों और सरकारी योजनाओं के सहयोग से सपना हुआ साकार- चित्ररेखा…..

    March 5, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.